Live: PM Modi ने वाराणसी से भरा नामांकन, यहां देखें पल-पल की अपडेट – News24 Hindi

Spread the love

—विज्ञापन—
PM Modi Nomination Details: लोकसभा चुनाव के बीच सभी की नजरें आज उत्तर प्रदेश की काशी नगरी पर टिकी हैं। प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार वाराणसी से चुनावी मैदान में हैं और आज वो अपना नामांकन दाखिल करने वाले हैं। ऐसे में नामांकन से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट करके काशी के लोगों का समर्थन मांगा है।
नामांकन के बाद डीएम ऑफिस से बाहर निकले पीएम
प्रधानमंत्री मोदी ने 18वें लोकसभा चुनाव के लिए वाराणसी से नामांकन दाखिल कर दिया है। डीएम के दफ्तर से बाहर निकलते हुए पीएम मोदी का वीडियो सामने आया है। इस दौरान उनके साथ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई बड़े नेता नजर आए।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi leaves from the DM office in Varanasi after filing his nomination for #LokSabhaElections2024
Union Ministers, including Defence Minister Rajnath Singh and Home Minister Amit Shah, BJP national president JP Nadda, UP CM Yogi Adityanath, and… pic.twitter.com/cSjSAz5T3X
— ANI (@ANI) May 14, 2024

पीएम मोदी ने किया नामांकन
प्रधानमंत्री मोदी ने आज यानी 14 अप्रैल को वाराणसी से नामांकन कर दिया है। वाराणसी के डीएम ने पीएम मोदी का पर्चा स्वीकार कर लिया है। इसी के साथ पीएम मोदी तीसरी बार औपचारिक रूप से वाराणसी के चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। बता दें कि वाराणसी लोकसभा सीट पर सातवें चरण में 1 जून को मतदान होगा।
Prime Minister Narendra Modi files nomination from Varanasi Lok Sabha seat for #LokSabhaElections2024
Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath is also present on the occasion. pic.twitter.com/S3JEAk3Okl
— ANI (@ANI) May 14, 2024

कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचे पीएम मोदी
लोकसभा चुनाव 2024 में वाराणसी से नामांकन करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी डीएम के दफ्तर पहुंच गए हैं। पीएम मोदी बस कुछ देर में नामांकन प्रक्रिया शुरु करेंगे।
#WATCH | Uttar Pradesh: Prime Minister Narendra Modi arrives at the DM office in Varanasi, to file his nomination for #LokSabhaElections2024
PM is the sitting MP and BJP's candidate from Varanasi. pic.twitter.com/8QEsR0u6OX
— ANI (@ANI) May 14, 2024

काल भैरव मंदिर पहुंचे पीएम
वाराणसी में नामांकन से पहले प्रधानमंत्री मोदी काल भैरव मंदिर पहुंच चुके हैं। नमो घाट से सड़क के रास्ते पीएम मोदी ने काल भैरव में एंट्री की। यहां यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का स्वागत किया। वहीं पीएम ने काल भैरव के दर्शन करके पूजा और आरती की।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi offers prayers at the Kaal Bhairav Temple in Varanasi ahead of filing his nomination for #LokSabhaElections2024
PM is the sitting MP and BJP's candidate from Varanasi. pic.twitter.com/gBlrcaOQZm
— ANI (@ANI) May 14, 2024

पीएम मोदी के नामांकन में 25 नेता लेंगे हिस्सा
प्रधानमंत्री मोदी के नामांकन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 25 नेता हिस्सा लेंगे। नामांकन के लिए आज पीएम मोदी वाराणसी में मौजूद हैं। वहीं 12 राज्यों के मुख्यमंत्री समेत 25 नेता वाराणसी पहुंच चुके हैं।
Union Ministers, including Defence Minister Rajnath Singh and Home Minister Amit Shah, BJP national president JP Nadda, UP CM Yogi Adityanath, and other NDA leaders will be present during PM Modi's nomination filing for #LokSabhaElections2024
PM is the sitting MP and BJP's… pic.twitter.com/YFtR4UkC8Y
— ANI (@ANI) May 14, 2024

12 राज्यों के मुख्यमंत्री रहेंगे शामिल
प्रधानमंत्री मोदी के नामांकन में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत 12 राज्यों के सीएम मौजूद रहेंगे। इसके अलावा एनडीए के तमाम सहयोगी अमित शाह , जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, पवन कल्याण , चंद्रबाबु नायडू , एक एननाथ शिंदे और माँझी समेत सभी पीएम के नॉमिनेशन में शामिल होने के लिए नॉमिनेशन सेंटर पर पहुंच गये हैं।
#WATCH | Union Home Minister Amit Shah, BJP National President JP Nadda, Union Minister Hardeep Singh Puri and NDA leaders arrive at DM office in Varanasi, ahead of PM Modi's nomination filing for Lok Sabha elections pic.twitter.com/4xOezpR8BD
— ANI (@ANI) May 14, 2024

पीएम मोदी के 4 खास प्रस्तावक
वाराणसी के कलेक्ट्रेट ऑफिस में नामांकन के लिए पीएम मोदी ने 4 प्रस्तावकों का चयन किया है। पहले प्रस्तावक पंडिल गणेश्वर शास्त्री हैं। ब्राह्मण समाज से ताल्लुक रखने वाले पंडित गणेश्वर ने ही अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करवाई थी। पीएम मोदी के दूसरे प्रस्तावक बैजनाथ पटेल हैं। बैजनाथ OBC समाज से आते हैं और संघ के पुराने कार्यकर्ता रहे हैं। तीसरे प्रस्तावक के रूप में लालचंद कुशवाहा का नाम सामने आया है, जो OBC समाज से ही हैं। वहीं चौथे प्रस्तावक दलित समाज के संजय सोनकर हैं।
योगी आदित्यनाश पहुंचे काल भैरव मंदिर
प्रधानमंत्री मोदी से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काल भैरव मंदिर पहुंच चुके हैं। सीएम योगी ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य चीजों की जानकारी ली। पीएम मोदी जल्द ही मंदिर में पहुंचने वाले हैं।
#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath arrives at Kaal Bhairav Temple in Varanasi.
PM Narendra Modi will visit here today ahead of filing his nomination for #LokSabhaElections2024. PM is the sitting MP and BJP's candidate from Varanasi. pic.twitter.com/1QP9DL1uBW
— ANI (@ANI) May 14, 2024

क्रू से नमो घाट पहुंचे पीएम
वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा पूजा करने के बाद पीएम मोदी भावुक नजर आए। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा कि मां के निधन के बाद अब गंगा माता ही मेरी मां हैं। बता दें कि गंगा स्नान और पूजन करने के बाद पीएम मोदी क्रू में बैठकर नमो घाट के लिए निकल गए हैं।
गंगा घाट पर पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी नामांकन से पहले वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने मां गंगा को नमन करके पूजा शुरू कर दी है। पूजा के बाद पीएम मोदी गंगा माता की आरती करेंगे और फिर नमो घाट से होते हुए काल भैरव मंदिर के दर्शन करने जाएंगे।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi वाराणसी में दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा का पूजन कर रहे हैं। https://t.co/NbwdrgLtA5
— BJP (@BJP4India) May 14, 2024

क्या है शुभ मुहूर्त?
पीएम मोदी ने नामांकन के लिए आज का दिन ही क्यों चुना? बता दें कि हिन्दू पंचाग के अनुसार आज गंगा सप्तमी है। सुबह 5:20 से शाम 6ः49 मिनट तक गंगा सप्तमी का महापर्व मनाया जाएगा। यही वजह है कि पीएम मोदी ने 14 मई यानी आज दोपहर 11:40 बजे नामांकन करने का फैसला किया है।
पीएम मोदी ने किया ट्वीट
पीएम मोदी ने मंगलवार की सुबह एक्स प्लेटफॉर्म पर ट्वीट शेयर करते हुए लिखा कि ना मैं यहां आया हूं, ना मुझे किसी ने भेजा है, मां गंगा ने बुलाया है…काशी, काशी वासियों और प्रधानसेवक के बीच का यह रिश्ता विकास, विश्वास और स्नेह का है। काशी एक बार फिर अपने लाडले प्रधानसेवक को रिकॉर्ड मतों से जिताकर संसद भेजने के लिए तैयार हैं।
ना मैं यहां आया हूं, ना मुझे किसी ने भेजा है, मुझे तो मां गंगा ने बुलाया है…
काशी, काशी वासियों और प्रधानसेवक के बीच का यह रिश्ता विकास, विश्वास और स्नेह का है।
काशी एक बार फिर अपने लाडले प्रधानसेवक को रिकॉर्ड मतों से जिताकर संसद भेजने के लिए तैयार है। pic.twitter.com/WeTBJ7MncE
— BJP (@BJP4India) May 14, 2024

पीएम मोदी के नामांकन का शेड्यूल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी से बीजेपी के संसदीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा दाखिल करेंगे। हालांकि नामांकन से पहले पीएम मोदी वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा पूजन और आरती करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी क्रू से नमो घाट पर जाएंगे, जहां वो सड़क के रास्ते काल भैरव मंदिर के दर्शन करेंगे। मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद पीएम मोदी कलेक्ट्रेट ऑफिस के लिए रवाना होंगे। कलेक्ट्रेट दफ्तर में नामांकन करने के बाद पीएम मोदी रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
BAG FILMS & MEDIA LTD
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source

Previous post 6 KM लंबा रोड शो, 100 पॉइंट्स पर स्वागत, नामांकन से पहले गंगा में डुबकी… जानिए वाराणसी में PM मोदी का पूरा प्रोग्राम – Aaj Tak
Next post Gold Price Today In Varanasi: सोने की कीमत में आई कमी, चांदी में भी गिरावट, जानें ताजा रेट – News18 हिंदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *