अभिषेक जायसवाल/ वाराणसी: वेडिंग सीजन और अक्षय तृतीया के बाद अब सर्राफा बाजार में सोने चांदी की चमक फीकी पड़ी है. यूपी के वाराणसी में मंगलवार (14 मई) को सर्राफा बाजार खुलने के साथ सोने की कीमत में कमी दर्ज की गई है. बाजार में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 100 रुपये टूटा. जिसके बाद उसकी कीमत 67300 रुपये हो गई. वहीं सोमवार को इसका भाव 67400 रुपये था.
22 कैरेट के अलावा बात 18 कैरेट सोने की कीमत भी 90 रुपये लुढ़कर 55060 रुपये हो गई. वहीं 13 मई को इसका भाव 55150 रुपये था. इससे इतर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 14 मई को 110 रूपये फिसलकर 72700 रुपये हो गया. वहीं 13 मई को इसकी कीमत 72810 रुपये थी. बताते चलें कि सोने चांदी की कीमत हर दिन टैक्स और उत्पाद शुल्क के कारण घटती बढ़ती रहती है.
चांदी भी 500 रुपये लुढ़की
सोने से इतर बात यदि चांदी की कीमत की करें तो 14 मई को इसकी कीमत में भी कमी आई है. चांदी 500 रुपये प्रति किलो फिसलकर 86500 रुपये हो गई. इसके पहले 13 मई को इसका भाव 87000 रुपये था.
उतार चढ़ाव रहेगा जारी
वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के संरक्षक और सर्राफा कारोबारी विजय तिवारी सेठ ने बताया कि मई के महीने में जिस तरह का ट्रेंड देखने को मिल रहा है, उससे उम्मीद जताई जा रही है कि आगे सोने चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर बना रहेगा. हालांकि इस हफ्ते इसकी कीमत में और कमी आ सकती है.
कैसे तय होता है ज्वेलरी का रेट
सोने की ज्वेलरी का रेट सोने का भाव, मेकिंग चार्ज, हॉलमार्क चार्ज और 3 प्रतिशत जीएसटी को जोड़कर तय किया जाता है. हालांकि कुछ दुकानदार गोल्ड रेट का 1 प्रतिशत मेकिंग चार्ज के तौर पर लेते हैं. उदाहरण के तौर पर यदि 10 ग्राम सोने की कीमत 67000 रुपये है, तो मेकिंग चार्ज 670 रुपये लिया जाएगा.
Tags: Gold Price Today, Hindi news, Local18
'जब से वो आई…जीवन नरक बन गया', तबाह हुईं 3 जिंदगी, आज भी याद कर बिलखते हैं लोग
JCB से भरते हैं ट्रॉलियों में सब्जी, ट्रैक्टर में बनती है बूंदी-पूड़ी, देखें अनोखे विशाल भंडारे के Photos
कब्ज और एसिडिटी से हैं परेशान तो भूलकर भी न करें इन सब्जियों का सेवन, वरना हो जाएगी बड़ी समस्या
संजीवनी बूटी से कम नहीं ये पौधे, पेट से लेकर सिर तक के लिए हैं रामबाण, पत्ते- छाल, फल सब औषधि
सलमान खान संग किया डेब्यू, बॉडी शेमिंग का हुईं शिकार, 8 साल में दी सिर्फ 1 सुपरहिट फिल्म
यहां कुत्तों को भी है बराबरी का हक, दी जाती है नागरिकता, बाकायदा लिस्ट में मौजूद हैं उनके नाम!
कभी 500 रुपए थी इस हीरोइन की सैलरी, अब है इतने करोड़ की मालकिन, जल्द खूंखार विलेन बन मचाएगी तहलका
देखना भैया जरा आराम से… जब राहुल गांधी पहुंचे सैलून, कटवाई दाढ़ी, सेट करवाये बाल
सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में भोपाल की बेटियों का जलवा, दीक्षा 98% तो आशमी ने हासिल किए 97% नंबर
