PM Narendra Modi Nomination : अधिकारी को किया नमस्कार, पास में बैठे थे ज्योतिषाचार्य…. , पीएम मोदी ने वाराणसी से भरा पर्चा – NDTV India

Spread the love

PM Modi Varanasi Seat Nomination for Lok Sabha Election 2024: नामांकन के बाद PM पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे.

 PM Modi Nomination Lok Sabha Election 2024:  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के लिए वाराणसी से तीसरी बार अपना नामांकन दाखिल किया है. इस मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके प्रस्तावक गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ मौजूद रहे. पीएम मोदी जब नामांकन करने पहुंचे तब उन्होंने जिलाधिकारी एस. राजलिंगम को दोनों हाथ जोड़कर प्रणाम किया. नामांकन स्थल पर गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ एनडीए के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे.
नामांकन दाखिल करने से पीएम मोदी ने काल भैरव की पूजा-अर्चना की. पीएम मोदी गंगा सप्तमी के अवसर पर दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की पूजा करने के बाद क्रूज पर सवार होकर नमो घाट पहुंचे थे. वहां से सड़क मार्ग से काल भैरव मंदिर के लिए रवाना हुए.
पीएम मोदी ने साल 2014 और साल 2019 में वाराणसी से लोकसभा चुनाव जीता था और अबकी बार यहां से तीसरी बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं. लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के तहत वाराणसी में एक जून को मतदान होगा. पीएम मोदी ने सोमवार की शाम अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद एक रोड शो भी किया था. करीब छह किलोमीटर लंबे इस रोड शो के दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा करके उनका स्वागत किया था. पीएम मोदी ने सवा दो घंटे तक चले करीब छह किलोमीटर लंबे रोड शो के समापन के बाद काशी विश्‍वनाथ धाम मंदिर पहुंचे थे.

#WATCH वाराणसी, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री मोदी के नामांकन पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा, “…NDA 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी और बिहार में भी हम सभी 40 सीटें जीतेंगे…”#LokSabhaElections2024pic.twitter.com/K8vI2GcDoB
#WATCH वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन पर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा(HAM) नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, “ये हम लोगों का सौभाग्य है कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन के शुभ अवसर पर यहां आए हैं। हम भगवान से प्रार्थन करते हैं और… pic.twitter.com/CxU1A2AGGH
WATCH LIVE : पीएम मोदी ने वाराणसी सीट से नामांकन दाखिल किया

देखें लाइव अपडेट : https://t.co/78tQwHoTXO#PMModi#Varanasi#LoksabhaElections2024https://t.co/Ea0exa6W3w
वाराणसी : पीएम मोदी ने काल भैरव की पूजा की @jayakaushik123#PMModi#Varanasi#LoksabhaElections2024pic.twitter.com/tVNgOoOlBF
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री मोदी के नामांकन पर कहा, “प्रधानमंत्री मोदी का भव्य रोड शो पूरे काशी, उत्तर प्रदेश व देश को उत्साहित करने वाला था… प्रधानमंत्री मोदी का मिशन जरूर सफल होगा, वह एक पृथ्वी और एक भविष्य की बात करते हैं…”… pic.twitter.com/Lj6xmgmYw9
…तो क्या पीएम मोदी ने इसलिए चुना नामांकन के लिए आज का दिन? #PMModi#Varanasi#LoksabhaElections2024@vikasbhapic.twitter.com/UwFaeXNOW3
पीएम मोदी ने भावुक वीडियो जारी कर बताया क्यों है काशी से उनका खास नाता…#PMModi#Kashi#Varanasi#LoksabhaElections2024pic.twitter.com/daG4M7wfn8
#WATCH वाराणसी, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “आज उनका नामांकन है जो पूरी दुनिया में लोकप्रियता में नंबर एक पर हैं, हम खुशनसीब हैं कि हमें इसमें शामिल होने का मौका मिला है।”#LokSabhaElections2024pic.twitter.com/3X6g7YDvkR
#WATCH | Varanasi, UP: Priest Santosh Narayan, who was present with PM Modi, describes the rituals performed by the Prime Minister at Dasaswamedh Ghat in Varanasi

“…We have given him the blessings of massive victory in all the phases of the ongoing elections.,” he says https://t.co/VeBkJ7Hr5Kpic.twitter.com/fyiIRDRyFs
WATCH LIVE : PM मोदी के नामांकन का ‘मेगा ईवेंट’#PMModi#Varanasi#LoksabhaElections2024https://t.co/Ea0exa6W3w
पीएम मोदी क्रूज से जा रहे हैं नमो घाट, थोड़ी देर में करेंगे काल भैरव की पूजा

पढ़ें लाइव अपडेट : https://t.co/BH4uoZrgrR#PMModi#Varanasi#LoksabhaElections2024@vikasbhapic.twitter.com/wDIZ3M2Bo2
#WATCH वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी के काल भैरव मंदिर पहुंचे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना नामांकन दाखिल करने से पहले वाराणसी के काल भैरव मंदिर जाने वाले हैं।#LokSabhaElections2024pic.twitter.com/RUlq9pRxSt
#WATCH | Uttar Pradesh: Prime Minister Narendra Modi boards a cruise ship at Dasaswamedh Ghat in Varanasi.

PM Narendra Modi will file his nomination for #LokSabhaElections2024 from Varanasi today. pic.twitter.com/eqknZdzY5b
#WATCH वाराणसी, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी से #LokSabhaElections2024📷 के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी से मौजूदा सांसद और उम्मीदवार हैं। pic.twitter.com/d2F9RgGROI
#WATCH | Uttar Pradesh: Prime Minister Narendra Modi offers prayers at Dasaswamedh Ghat in Varanasi

PM Narendra Modi will file his nomination for #LokSabhaElections2024 from Varanasi today. pic.twitter.com/vRKa98XUVB
#WATCH वाराणसी,उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। जिसके मद्देनजर गोदौलिया चौक पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई।

प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी से मौजूदा सांसद और उम्मीदवार हैं। कांग्रेस ने यूपी पार्टी प्रमुख अजय राय को वाराणसी… pic.twitter.com/BQOyB5LvNX
#WATCH वाराणसी,उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे जिसके तहत डीएम कार्यालय के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी से मौजूदा सांसद और उम्मीदवार हैं। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश पार्टी प्रमुख अजय राय को वाराणसी से मैदान… pic.twitter.com/t990zXbGrp
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना नामांकन दाखिल करने से पहले वाराणसी के काल भैरव मंदिर जाने वाले हैं।

प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी से मौजूदा सांसद और उम्मीदवार हैं। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश प्रमुख अजय राय को वाराणसी से मैदान में उतारा है। pic.twitter.com/b6eFqRGX8Q
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना नामांकन दाखिल करने से पहले वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी यहां क्रूज जहाज पर भी सवार होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी से मौजूदा सांसद और उम्मीदवार हैं। कांग्रेस ने यूपी पार्टी प्रमुख अजय राय को… pic.twitter.com/bKbTuJOtdn
अपनी काशी से मेरा रिश्ता अद्भुत है, अभिन्न है और अप्रतिम है… बस यही कह सकता हूं कि इसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता! pic.twitter.com/yciriVnWV9
पढ़ें देश-विदेश की ख़बरें अब हिन्दी में (Hindi News) | चुनाव 2024 (Elections 2024) के लाइव अपडेट के लिए हमें फॉलो करें. और जानें इलेक्शन शेड्यूल (Election Schedule ) NDTV India पर.
लाइव खबर देखें:
फॉलो करे:
………………………….. Advertisement …………………………..

source

Previous post Social Media Corner 13th May 2024 – Narendra Modi
Next post Sushil Kumar Modi Death News: सुशील मोदी के निधन से शोक की लहर, आज सुबह पार्थिव शरीर पहुंचेगा राजेंद्र नगर – News18 हिंदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *