Sushil Kumar Modi Death News: सुशील मोदी के निधन से शोक की लहर, आज सुबह पार्थिव शरीर पहुंचेगा राजेंद्र नगर – News18 हिंदी

Spread the love

पटना . बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता सुशील मोदी का सोमवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया. विशेष विमान द्वारा पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह पटना के राजेन्द्र नगर स्थित आवास पर आएगा. पिछले महीने ही उन्‍होंने राजनीति से संन्‍यास की घोषणा कर दी थी. उन्‍होंने कहा था कि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबकुछ बता दिया है; इस बार मैं लोकसभा चुनावों में कुछ नहीं कर पाऊंगा.
कैंसर से पीड़ित सुशील कुमार मोदी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. 72 वर्षीय बीजेपी नेता बीते 6 माह से ज्‍यादा बीमार थे और इसी वजह से वह लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार भी नहीं कर रहे थे. 3 अप्रैल को खुद के कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी दी थी. सुशील मोदी ने बीते समय सोशल मीडिया पर एक संदेश के जरिए बताया था कि ‘पिछले 6 माह से कैंसर से जूझ रहा हूं, लेकिन अब समय है कि मैं लोगों को इसकी जानकारी दे दूं. लोक सभा चुनाव में मैं कुछ नहीं कर पाऊंगा और यह सब मैंने पीएम मोदी को बताया है. देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित.’
पीएम मोदी ने जताया शोक, दी श्रद्धांजलि
सुशील मोदी के निधन पर पीएम मोदी ने शोक जताते हुए लिखा कि दशकों से मेरे मित्र और पार्टी में मूल्‍यवान सहयोगी रहे सुशील मोदी जी के असामयिक निधन से अत्‍यंत दुख हुआ. बिहार में भाजपा के उत्‍थान और उसकी सफलताओं के पीछे उनका अमूल्‍य योगदान रहा. आपातकाल का विरोध करते हुए उन्‍होंने छात्र राज‍नीति से अपनी पहचान बनाई और वे मिलनसार, मेहनती विधायक के रूप में पहचाने जाते रहे. शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं. ओम शांति.
भाजपा, जेडीयू और राजद ने भी दी श्रद्धां‍जलि
भाजपा के राष्ट्रीय जे. पी. नड्डा ने X पर लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुशील मोदी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. विद्यार्थी परिषद से लेकर अभी तक हमने साथ में संगठन के लिए लंबे समय तक काम किया. सुशील मोदी जी का पूरा जीवन बिहार के लिये समर्पित रहा.” बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतिश कुमार ने कहा कि सुशील कुमार मोदी जेपी आंदोलन के सच्‍चे सिपाही थे और उन्‍होंने डिप्‍टी सीएम के तौर पर काफी वक्‍त हमारे साथ काम किया. मेरा उनके साथ व्‍यक्तिगत संबंध था और उनके निधन से मैं मर्माहत हूं. वहीं, राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित आरजेडी परिवार ने भी सन् 1974 आंदोलन के छात्र नेता सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है.
Tags: Bihar BJP, Bihar News, Bihar News in hindi, Bihar News Live, Bihar news today bihar news in Hindi, Bihar politics, Breaking news in hindi, Hindi news india, Hindi news live, Hindi samachar, Latest hindi news, Sushil kumar modi, Sushil Modi, Today hindi news

सलमान खान संग किया डेब्यू, बॉडी शेमिंग का हुईं शिकार, 8 साल में दी सिर्फ 1 सुपरहिट फिल्म
यहां कुत्तों को भी है बराबरी का हक, दी जाती है नागरिकता, बाकायदा लिस्ट में मौजूद हैं उनके नाम!
कभी 500 रुपए थी इस हीरोइन की सैलरी, अब है इतने करोड़ की मालकिन, जल्द खूंखार विलेन बन मचाएगी तहलका
देखना भैया जरा आराम से… जब राहुल गांधी पहुंचे सैलून, कटवाई दाढ़ी, सेट करवाये बाल
सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में भोपाल की बेटियों का जलवा, दीक्षा 98% तो आशमी ने हासिल किए 97% नंबर
क्‍या आप भी नहीं बना पातीं दोस्‍त? मानसिक परेशानियां हो सकती हैं वजह, काम आएंगे ये 5 फ्रेंडशिप टिप्‍स
'लीड रोल मिलेगा, लेकिन 1 शर्त पर….'एक्ट्रेस से प्रोड्यूसर ने पूछा सवाल, सुनते ही चढ़ा पारा, कई साल बाद फूटा दर्द
कितना भी नजर फेरने की कोशिश कर लें, यह कुल्फी खाए बिना रहा नहीं जाएगा, एक नहीं 20-20 वैरायटी
भगवान गणेश, दूल्हा-दुल्हन ने डाले वोट, MP में शाम 5 बजे तक इतना हुआ मतदान, देखें दिलचस्प Photos

source

Previous post PM Narendra Modi Nomination : अधिकारी को किया नमस्कार, पास में बैठे थे ज्योतिषाचार्य…. , पीएम मोदी ने वाराणसी से भरा पर्चा – NDTV India
Next post मोदी ने केजरीवाल के बहाने अपने उत्तराधिकारी पर स्थिति लगभग साफ कर दी – Aaj Tak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *