Lok Sabha Elections 2024: CM योगी ने कहा, समाजवादी पार्टी का संस्कार से कोई संबंध नहीं है – India TV Hindi

Spread the love

Shivraj Singh Exclusive Interview: मोदी कितनी सीटें लाएंगे…शिवराज साफ-साफ बताएंगे ! Election 2024
Muqabla: लोकसभा चुनाव में हिंदू- मुसलमान को किसने वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया ?PM Modi On Congress
Anupriya Patel Exclusive Interview: रमेश बिंद या अनुप्रिया पटेल…मिर्जापुर की ‘कालीन’ किसके लिए?
Ravi Shankar Prasad Exclusive: विपक्ष की हताशा बयानों में साफ दिख रही है- रवि शंकर प्रसाद | Election
Kahani Kursi Ki: मोदी को 220 या 140…बहुत कन्फ्यूज़्ड INDI !
बच्ची की उंगली की जगह कर दी जीभ की सर्जरी, सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही
ट्रैफिक पुलिस की छुट्टी! चलान काटने से लेकर कागज देखने तक AI संभालेगा पूरा काम, इस राज्य में 25 मई से हो रही शुरुआत
मनाली के होटल में युवती का शव बैग में मिला, भोपाल से घूमने आई थी लड़की; साथ में आया युवक गिरफ्तार
‘…तो फिर किसे कह रहे घुसपैठिए’, असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी के हिंदू-मुसलमान न करने वाले बयान पर किया पलटवार
स्वाति मालीवाल मामले में निशाने पर आ गए अखिलेश, कर बैठे मुलायम वाली गलती!
SRH vs GT Live: हैदराबाद में फिर शुरू हुई बारिश, पिच को कवर्स से ढका गया
CSK इस समीकरण से पहुंच सकती टॉप-2 में, फाइनल में पहुंचने के लिए मिलेंगे 2 मौंके
IPL में चमकने के बाद अब इस लीग में जलवा दिखाएंगे नितीश रेड्डी, ऑक्शन में लगी इतनी बोली
MI vs LSG Dream 11 Prediction: इस फार्मूले से बनाएं अपनी टीम, कप्तान और उपकप्तान इन खिलाड़ियों को चुनें
IPL Rising Star: छोटी सी उम्र में IPL के बड़े स्टार बने अंगकृष रघुवंशी, डेब्यू सीजन में किया था कमाल
स्लोवाकिया के PM रॉबर्ट फिको पर हमले का सबसे बड़ा अपडेट, जानें क्या बोले गृह मंत्री एस्टोक
चीन और कंबोडिया मिलकर कर रहे हैं यह काम, अमेरिका समेत अन्य देश भी हैं परेशान
व्लादिमीर पुतिन ने शी जिनपिंग को बताया ‘प्रिय मित्र’, इशारों में अमेरिका को दे दी नसीहत
चीन और अमेरिका के बीच अब इस बात पर ठनी, दोनों ने एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप
हिजबुल्लाह ने इजराइली सैन्य ठिकानों पर कर दी रॉकेट की बारिश, कहा ‘ये जवाब है’
नहीं देखा होगा ‘बिग बॉस 17’ फेम ऐश्वर्या शर्मा का इतना कातिलाना लुक, देख फिदा हुए फैंस
‘पंचायत’ का ये एक्टर कभी घर खर्च के लिए करता था वेटर का काम, ऐसे बनाई इंडस्ट्री में पहचान
बॉलीवुड के इस खान के कायल हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी, बांधे तारीफों के पुल, बोले- ‘उनके साथ काम करना..’
अमिताभ बच्चन-जैकी श्रॉफ की ही नहीं… इन एक्टर्स की भी जमकर मिमिक्री करते हैं लोग
करण जौहर से शाहरुख खान तक, ये बॉलीवुड सेलेब्स अपनी मिमिक्री करता देख लोगों की लगा चुके हैं क्लास
CSK इस समीकरण से पहुंच सकती टॉप-2 में, फाइनल में पहुंचने के लिए मिलेंगे 2 मौंके
SRH vs GT Live: हैदराबाद में फिर शुरू हुई बारिश, पिच को कवर्स से ढका गया
IPL में चमकने के बाद अब इस लीग में जलवा दिखाएंगे नितीश रेड्डी, ऑक्शन में लगी इतनी बोली
T20 World Cup 2024 में एक वॉर्म अप मैच खेलेगी भारतीय टीम, इस टीम से हो सकता है मुकाबला
MI vs LSG Pitch Report: कैसी होगी मुंबई की पिच, बल्लेबाज और गेंदबाज में कौन मारेगा बाजी
चांदी की कीमत आज 1,800 रुपये बढ़ी, सोने के दाम में भी बड़ा उछाल, जानें ताजा भाव
घर खरीदना अब और महंगा हुआ, तीन महीने में दाम इतना बढ़ा
भारतीय पेट्रोलियम मार्केट में जल्द एंट्री मारेगी Saudi Aramco, करेगी इतना बड़ा निवेश
स्टॉक मार्केट में लौटी शानदार तेजी, सेंसेक्स 676 अंक उछलकर 73,663 के पार निकला
अमेजन-फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों को जल्द हटाने होंगे फेक प्रोडक्ट्स रिव्यू, सरकार हुई सख्त
आज इन 2 राशियों की लव लाइफ में आएगा नया मोड़, जानें आपकी किस्मत में क्या लिखा है?
आज जानकी जयंती के दिन इन राशियों पर बनी रहेगी प्रभु राम और मां सीता की कृपा, बुलंदियों पर रहेंगे किस्मत के सितारे
आज ये राशि के जातक कर सकते हैं अपने प्यार का इजहार, जानें किसके नसीब में होगा अपने प्यार का साथ
आज दुर्गाष्टमी के दिन इन राशियों पर बरसेगी मां भगवती की कृपा, पूरी होगी हर मनोकामना, जानिए अपनी राशि का हाल
लव लाइफ में कई नए अनुभव देकर जाएगा आज का दिन, पार्टनर खोलेगा दिल के राज, पढ़ें आज का लव राशिफल
मई में मासिक प्रदोष व्रत किस दिन है? जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त
प्रमोशन और आमदनी में चाहते हैं वृद्धि? कुंडली के इस ग्रह को रखें मजबूत
काला धागा शरीर पर बांधने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो फायदे की जगह हो सकता है नुकसान
बुद्ध पूर्णिमा पर बन रहे 3 शुभ योग, 5 में से कोई एक काम भी कर लें, हो जाएगा चमत्कार!
17 May 2024 Ka Panchang: जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
इस चीज को ज्यादा ना खाएं, आपकी किचन में है मौजूद, यूरोप में हर दिन 10 हजार लोगों की हो रही है मौत
लौकी के जूस में शहद मिलाकर पीने से डेंगू-चिकनगुनिया में होगा फायदा, प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए करें ये उपाय
National Dengue Day 2024: लगातार उल्टी और हाथ पैरों पर दाने, हो सकते हैं डेंगू के लक्षण, जानिए कैसे बचाव करें
लू के थपेड़ों के लिए हो जाएं तैयार, मई की इस तारीख से गर्म हवाएं लोगों का जीना कर देंगी मुहाल
शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता को है ये गंभीर बीमारी, असहनीय दर्द और प्रेगनेंसी हो जाती है मुश्किल
क्या आर्टिकल 39 (बी) के तहत सरकार आपकी संपत्ति पर कब्जा कर सकती है? जानें क्या कहता है संविधान
Explainer: क्या है OpenAI का ChatGPT-4o, जिसने बढ़ा दी है Google की टेंशन?
‘फिर से बम-बम बोल रही है काशी’, वाराणसी का इतिहास ही नहीं, राजनीति भी है दिलचस्प
Explainer: कश्मीर से 370 हटते ही Pok क्यों हुआ भारत में विलय को पागल, जानें PM मोदी की किस नीति से हुआ ये कमाल
Explainer: भारत की इस डील से क्यों उड़ जाएगी दुश्मनों की नींद, चीन-पाकिस्तान को जवाब देगा ‘चाबहार’
Lok Sabha Elections 2024: देश में लोकसभा चुनावों के तहत 4 चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है और देश पांचवें चरण के मतदान की तरफ बढ़ रहा है। पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई को होनी है और चुनावों के नतीजे 4 जून को आने हैं। इस बीच सियासी पार्टियों ने अपने चुनावी कैंपेन में तेजी ला दी है और ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को लुभाने के लिए विभिन्न दलों के नेता तूफानी दौरे कर रहे हैं।
लोकसभा चुनावों से जुड़े हर जरूरी अपडेट के लिए इंडिया टीवी के साथ बने रहें:
Latest India News
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर असम के CM हिमंता विश्व शर्मा ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद से हमारा बीजेडी के साथ कोई गठबंधन नहीं है। भाजपा और बीजेडी 2014 से अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। खरगे जी एक बुजुर्ग व्यक्ति हैं। कभी-कभी उनकी याददाश्त कमज़ोर हो जाती है, लेकिन हम उनका सम्मान करते हैं।”
 
लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “लोकसभा चुनाव 2024 के 4 चरण संपन्न हो चुके हैं। अभी तीन चरण बाकी हैं लेकिन पूरे देश में हर ओर एक ही नारा गूंज रहा है- अबकी बार, मोदी सरकार और लोगों के मन में संकल्प है कि जो राम को लाएं हैं, हम उनको लाएंगे…यह नया भारत है, जिसका दुनिया में सम्मान है, जिसकी सीमाएं सुरक्षित हैं, जिसने आतंकवाद और नक्सलवाद पर प्रभावी नकेल कसी है।”
लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “देश में चुनाव चल रहा है और चुनाव के चार चरण संपन्न हो चुके हैं…5वें चरण के लिए 20 मई को मतदान होगा…चार चरण के चुनाव के बाद, राजनीतिक विश्लेषकों का यह मानना है कि अब यह बात पूरी तरह से पक्की हो चुकी है कि भाजपा के नेतृत्व वाली NDA इस बार 400 से अधिक सीटों पर विजय प्राप्त करने जा रही है…”
कोलकाता में सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा, “चार चरणों की वोटिंग से यह साफ है कि एनडीए की सरकार अब फिर दोबारा आने से दूर हो गई है। INDIA गठबंधन की संभावना बढ़ रही है। एक तरफ TMC नेत्री ममता बनर्जी कहती हैं कि  INDIA गठबंधन की स्थापना में उनकी भागीदारी है और दूसरी वे कहती हैं कि वह INDIA गठबंधन का बाहर से समर्थन करेंगी… वे अगर बाहर से समर्थन करेंगे तो इसका मतलब INDIA गठबंधन की सरकार बनेगी तो वे इसमें हिस्सेदार नहीं होंगी? उनकी दुबिधा सामने आ रही है और इसे वही स्पष्ट कर सकती हैं।”
प्रतापगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “10 साल पहले जो असंभव नहीं था वो आज संभव हुआ है। कैसे? ये सब बदलाव कैसे आया?… ये बदलाव, ये सफलता मोदी के कारण नहीं, ये आपके एक वोट के कारण हुआ है। ये आपके वोट की ताकत है कि आज दुनिया में हिंदुस्तान का डंका बज रहा है…”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘समाजवादी पार्टी का मतलब जिसका संस्कार से कोई संबंध नहीं है, अपने से बड़े-छोटे का ये लोग लिहाज नहीं करते। ये राम भक्तों पर गोली चलाते थे और देशद्रोहियों पर दायर मुकदमों को वापस लेने का काम करते थे। अगर इनके समय के कारनामे उजागर हो गए तो समाजवादी पार्टी के नेता कहीं मुंह दिखाने के लायक नहीं बचेंगे। चाहे प्रयागराज का माफिया हो या गाजीपुर का माफिया किसने इन्हें अपने गले का हार बनाया था? क्या राजू पाल, उमेश पाल पिछड़े नहीं थे? इनके मरने पर समाजवादी पार्टी की संवेदना व्यक्त नहीं होती थी, इनकी संवेदना माफियाओं के प्रति होती थी।’

केंद्रीय मंत्री और संबलपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ‘हर दिन ओडिशा में भाजपा का जनाधार बढ़ रहा है, लोग परिवर्तन की ओर बढ़ रहे हैं। गंजाम जिले में भाजपा के एक कार्यकर्ता की हत्या की गई, मैं ओडिशा के मुख्यमंत्री से निवेदन करता हूं कि आप 24 साल शासन में रहे हैं, अगर लोग गुस्से में आपसे सवाल पूछते हैं तो आप उन्हें गुस्से में मरवा रहे हो यह आपकी शासन की सफलता नहीं है। BJD के गुंडों के माध्यम से प्रतिपक्ष की हत्या करना यह प्रजातंत्र विरोधी मनोवृत्ति का परिचायक है।’

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ‘केंद्र में सरकार बनाने के लिए बाहर से INDIA गठबंधन को समर्थन देंगे’ वाली टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “मुझे उन पर भरोसा नहीं है, वे गठबंधन छोड़कर भाग गईं। वे भाजपा की तरफ भी जा सकती हैं… वे कांग्रेस पार्टी को नष्ट करने की बात कर रही थी कि कांग्रेस को 40 से अधिक सीटें नहीं मिलेंगी लेकिन अब वह यह कह रही हैं कि इसका मतलब है कि कांग्रेस पार्टी और गठबंधन सत्ता में आ रहा है।”

 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजमगढ़ के लालगंज में कहा, “आपने समाजवादी पार्टी के गुंडाराज के पुराने दिन देखे हैं, बाज़ार शाम 7 बजे बंद हो जाते थे, माताएं-बहनें बाहर नहीं निकल पाती थी… लेकिन आज भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश इन सारे संकटों से बाहर है। मेरा स्वच्छता अभियान योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में बराबर चलाया है।”

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि कांग्रेस अगर सत्ता में आती है तो अग्निवीर योजना को बंद कर देगी। कांग्रेस अध्यक्ष के मुताबिक अग्निवीर योजना देश के युवाओं को केवल 4 साल का रोजगार देने के बाद बेरोजगारी की ओर ले जाती है। कांग्रेस का कहना है कि युवाओं को सेना में स्थायी नौकरी मिले। अग्निवीर योजना सेना में भर्ती के लिए लाई गई है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में रोड शो किया।

AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगले साल नरेंद्र मोदी 75 साल के हो जाएंगे। बीजेपी नेताओं के 75 साल पर रिटायरमेंट के अघोषित नियम की याद दिलाते हुए केजरीवाल ने कहा कि उम्मीद है कि मोदी इस नियम को खुद पर भी लागू करेंगे।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही है। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमित शाह को पीएम बनाने के लिए वोट मांग रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर बीजेपी इन चुनावों में जीत जाती है तो 2 महीने के अंदर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके पद से हटा देगी।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने चुनाव प्रचार किया। कन्हैया कुमार ने कहा, “प्रधानमंत्री ने पिछले 10 साल में क्या किया?… वे सिर्फ बातें करते हैं लेकिन उन्होंने देश के लिए कुछ नहीं किया… उत्तर पूर्वी दिल्ली के प्रतिनिधि (मनोज तिवारी) ने कुछ नहीं किया…”

आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लखनऊ पहुंच गए हैं। यहां वह समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
भाजपा नेता और सुल्तानपुर लोकसभा क्षेत्र से पार्टी की उम्मीदवार मेनका गांधी ने कहा, “चुनाव के दौरान मेरी नजर सुल्तानपुर पर ही रहती है और हम यहां सफल होंगे… हमने महिलाओं के लिए कई चीजें करने की कोशिश की है और उन्हें प्रधानमंत्री ने जो पक्के घर दिए हैं, उससे उन्हें काफी लाभ मिला है। विपक्ष ने जाति और धर्म को लाने की कोशिश की लेकिन इसका असर यहां लगभर न के बराबर है।”
नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने कहा, “AAP और कांग्रेस का अप्राकृतिक गठबंधन है। जब भी कांग्रेस पार्टी सत्ता से हटी है तो AAP ने हमेश उसे छीना है चाहे वह पंजाब में हो या दिल्ली में। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने बच्चों की कसम खाकर कहा था कि वे कभी भी कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। अब, इस गठबंधन ने उनकी विश्वसनीयता को खत्म कर दिया है। यह गठबंधन कोई बड़ी चुनौती नहीं है क्योंकि दिल्ली की जनता विकास, प्रधानमंत्री मोदी और ‘विकसित भारत’ के लिए वोट करेगी।”

नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने अजमल खान पार्क में चुनाव प्रचार किया।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा, ‘भारत के संविधान के अनुसार, पूरा जम्मू-कश्मीर हमारा है। पूरे जम्मू-कश्मीर को भारत में लाना हमारी संवैधानिक जिम्मेदारी है और उस ज़िम्मेदारी को पूरा करने के लिए हमें 400 सीटें चाहिए। देश में समान नागरिक संहिता लाना हमारी संवैधानिक जिम्मेदारी है और इसके लिए हमें 400 से अधिक सीटों की जरूरत है। 2047 तक अपनी अर्थव्यवस्था को अमेरिका और चीन की अर्थव्यवस्था से ऊपर ले जाने के लिए हमें 400 से ज्यादा सीटों की जरूरत है। ED और सीबीआई को मजबूत करने के लिए, हमें 400 से ज्यादा सीटें चाहिए। हमें झारखंड में कुल 14 सीटें मिलने जा रही हैं और आगे चलकर नवंबर में झारखंड में डबल इंजन सरकार बनेगी।’ (ANI)
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “भाजपा के सभी कार्यकर्ता सुबह पार्कों में जाकर जनता से भाजपा के लिए समर्थन की अपील कर रहे हैं। भाजपा का सबसे बड़ा मूलमंत्र है- ‘संपर्क, समन्वय और संवाद’ और इसी ताकत के साथ हम जनता के बीच जा रहा है और जनता का भरपूर स्नेह और आशीर्वाद हमें मिल रहा है।”

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केशव पुरम के हथौड़ा राम पार्क में चुनाव प्रचार किया।

AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को लोगों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वोट नहीं देने की अपील करते हुए नारा दिया कि ‘जो करे केजरीवाल को प्यार, वो करे मोदी को इनकार।’ केजरीवाल ने साथ ही लोगों से “तानाशाही” खत्म करने और संविधान “बचाने” के लिए विपक्षी दलों के गठबंधन के उम्मीदवारों को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि अगर ‘I.N.D.I.A.’ गठबंधन केंद्र में सरकार बनाता है तो वह देश की प्रगति के लिए काम करेगा और उनका जेल जाना मायने नहीं रखता है।
NCP SP प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हाल के दिनों में अपनाया गया रुख विभिन्न समुदायों को पास लाने के बजाय देश में सांप्रदायिक वैमनस्य बढ़ा सकता है। पवार महाराष्ट्र के डिंडोरी (सुरक्षित) लोकसभा क्षेत्र में अपनी पार्टी के उम्मीदवार भास्कर भगारे के पक्ष में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। 
केंद्रीय मंत्री और ओडिशा के संबलपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार धर्मेंद्र प्रधान ने पदयात्रा की। इस दौरान उन्होंने ढोल बजाया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को दिल्ली में कहा कि इस बार हमारी जवाबदेही ज्यादा है, क्योंकि अब भगवान श्रीराम अपने मंदिर में मुस्कुरा रहे हैं तो वह मोदी सरकार के प्रयासों के कारण है। एक बार फिर से मोदी सरकार ही बने और इस बार मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण भी मुस्कुराएं, उसके लिए वोट सिर्फ कमल को देना है।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में कहा, ‘कोई ऐसा सगा नहीं जिसको अरविंद केजरीवाल ने नहीं ठगा नहीं। उन्होंने सबसे पहले अन्ना हजारे साहब को ही ठगा और उसके बाद दिल्ली की जनता को ठगा। अब इनका नाम केजरीवाल नहीं करप्शन वाल है। ये भ्रष्टाचार के सबसे बड़े उदाहरण हैं…केजरीवाल की पार्टी भ्रष्ट बीज हो गई है ये जहां-जहां जाती है वहां नए भ्रष्टाचार की फसल लहलहाने लगती है। ये जितने गठबंधन के नेता हैं सब मौसेरे भाई हैं।’

संपादक की पसंद
दिल्ली पुलिस में बयान दर्ज कराने के बाद स्वाति मालीवाल का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा
CSK इस समीकरण से पहुंच सकती टॉप-2 में, फाइनल में पहुंचने के लिए मिलेंगे 2 मौंके
बच्ची की उंगली की जगह कर दी जीभ की सर्जरी, सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही
काल बैशाखी का कहर: आम बीनने गए बच्चों पर गिरी बिजली, तूफान के कारण 11 मौतें
‘…तो फिर किसे कह रहे घुसपैठिए’, असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी के हिंदू-मुसलमान न करने वाले बयान पर किया पलटवार
स्वाति मालीवाल मामले में निशाने पर आ गए अखिलेश, कर बैठे मुलायम वाली गलती!
‘बड़े सपने देखेंगे-कड़ी मेहनत करेंगे, चार बार हारकर भी नहीं समझे अखिलेश’ पढ़ें अनुप्रिया पटेल का Exclusive इंटरव्यू
“गौ-हत्या करने वालों को उल्टा लटकाकर सीधा कर देंगे, मोदी जी को तीसरी बार बना दो प्रधानमंत्री”, अमित शाह का बयान
‘4 जून को इतनी इमरती बंटेगी कि…’, PM मोदी का जौनपुर में दमदार भाषण; जानें 10 खास बातें
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली पुलिस में बयान दर्ज कराने के बाद स्वाति मालीवाल का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा
CSK इस समीकरण से पहुंच सकती टॉप-2 में, फाइनल में पहुंचने के लिए मिलेंगे 2 मौंके
बच्ची की उंगली की जगह कर दी जीभ की सर्जरी, सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही
© 2009-2024 Independent News Service. All rights reserved.

source

Previous post पूर्वांचल में BJP का मोर्चा खुद संभालेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, बनाया ये प्लान, सपा-कांग्रेस – ABP न्यूज़
Next post Lok Sabha Election 2024: मेरे आने से पहले सोनिया जी एक रिमोट वाली सरकार चलाती थींः पीएम मोदी – News18 हिंदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *