Live
PM Modi LIVE: जौनपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'कांग्रेस के लोग आपके बच्चों का उज्जवल भविष्य नहीं चाहते. भाजपा युवाओं के आकांक्षाओं को समझती है. हमने सामान्य घर के गरीबों को भी 10 प्रतिशत आरक्षण दिया. हमारी सरकार हर जिले में मेडिकल कॉलेज बना रहे हैं.'
Lok Sabha Election 2024: आजमगढ़ और जौनपुर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भदोही में जनसभा करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पिछले 10 वर्षों में हुए विकास कार्य का जिक्र किया. साथ ही विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘मेरे आने से पहले सोनिया जी एक रिमोट वाली सरकार चलाती थीं. उस समय सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अनाज दे दो गरीबों को, उन्होंने कहा कि नहीं हम गरीबों को अनाज नहीं देंगे.’
आजमगढ़ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जौनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस के लोग आपके बच्चों का उज्जवल भविष्य नहीं चाहते. भाजपा युवाओं के आकांक्षाओं को समझती है. हमने सामान्य घर के गरीबों को भी 10 प्रतिशत आरक्षण दिया. हमारी सरकार हर जिले में मेडिकल कॉलेज बना रहे हैं. रिकॉर्ड संख्या IIT, IIM, aims बना रहे हैं जिसका फायदा युवाओं को मिल रहा है.’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को आजमगढ़ में विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और विपक्ष पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया. इसके अलावा पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘कांग्रेस के शहजादे राम मंदिर को गाली देने का मिशन चला रखा है.’
लोकसभा चुनाव अब अपने आखिरी दौर में पहुंच चुका है. सात चरणों में से चार चरण के चुनाव हो सके हैं. इस बीच उत्तर प्रदेश के कई सीटों पर फिलहाल चुनाव होना बाकी है. ऐसे में राजनीतिक दल लगातार जन-प्रचार करने में जुटे हुए हैं. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूर्वांचल की कई सीटों पर रैली कर रहे हैं. पीएम मोदी आज सबसे पहले आजमगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी के साथ मंच पर सीएम योगी और आजमगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी मौजूद रहे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘ये सपा-कांग्रेस का खेल खतरनाक है. ये यहां आपसे वोट मांग रहे हैं और दक्षिण में जाकर उत्तर प्रदेश के लोगों को अपमानित करते हैं, गालियां देते हैं, अनाप-शनाप बोलते हैं. जब दक्षिण में इनके साथी यूपी के लोगों को गालियां देते हैं, तो सपा-कांग्रेस वाले अपने कान में रूई डाल लेते हैं. क्या यूपी के लोगों को गाली देने वाले इंडी गठबंधन को आप माफ कर देंगे?’
पीएम मोदी ने कहा, ‘विकसित भारत बनाना मेरा प्रण है और विकसित भारत का ग्रोथ इंजन पूर्वांचल होगा, पूर्वी भारत होगा. ये पूरा क्षेत्र हेल्थ और एजुकेशन का मजबूत हब बन रहा है. आने वाले पांच वर्षों में मोदी-योगी पूर्वांचल की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलने वाले हैं.’
पीएम मोदी ने कहा, ‘ये चुनाव, देश का प्रधानमंत्री चुनने का अवसर है. ऐसा प्रधानमंत्री जो एक दमदार सरकार चलाएं, जिस पर दुनिया रौब न जमा सके, लेकिन वो भारत के दम-खम से दुनिया को परिचित करवाए. आपका ये प्यार, ये स्नेह दिखाता है कि यूपी में इंडी गठबंधन वालों के लिए एक सीट भी जीतना मुश्किल कर दिया है आप लोगों ने. 4 जून को जौनपुर में इतनी इमरती बंटेंगी कि सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे.’
पीएम मोदी ने कहा, ‘पहले लोग विकास की बातें करते थे, तो चर्चा कभी दिल्ली की होती थी तो कभी मुंबई की होती थी. लेकिन आज देश और दुनिया काशी की भी चर्चा करती है और अयोध्या की भी चर्चा करती है.’
पीएम मोदी ने कहा, ‘एक तरफ मोदी संतुष्टिकरण से सामाजिक न्याय देने में जुटा है, तो वहीं सपा-कांग्रेस का इंडी गठबंधन तुष्टिकरण के गर्त में गिरता चला जा रहा है, वोट बैंक की राजनीति से ऊपर नहीं उठता है. कभी छिपकर तो कभी खुलेआम हिंदू-मुसलमान कर रहा हैं. 70 वर्षों से यही खेल करते रहे हैं.
पीएम मोदी ने कहा, ‘500 वर्षों के इंतजार के बाद देश को राम मंदिर मिला. देश खुश है, लेकिन परिवारवादी गालियां दे रहे हैं. सपा के शहजादे के चाचा राम मंदिर को बेकार बता रहे हैं. सपा के शहजादे काशी का मजाक उड़ाते हैं.’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘इंडी गठबंधन तुष्टिकरण के दलदल में पूरी तरह धंस चुकी है. समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेता राम मंदिर को लेकर आए दिन घटिया बातें कर रहे हैं. कांग्रेस के शहजादे ने तो राम मंदिर को गालियां देने का मिशन ही चला रखा है.’
पीएम मोदी ने कहा, ‘सपा-कांग्रेस, दल दो हैं, लेकिन दुकान एक ही है. ये झूठ का सामान बेचते हैं, ये तुष्टिकरण का, परिवारवाद का और भ्रष्टाचार का सामान बेचते हैं. प्रदेश को दंगे में झोंक दिया.’
पीएम मोदी ने कहा, ‘इंडी गठबंधन वाले कहते हैं कि मोदी CAA लेकर आया है, जिस दिन मोदी जाएगा, ये CAA भी जाएगा. देश की जनता जान गई है कि आप लोगों ने वोट बैंक की राजनीति करके, हिंदू-मुसलमान को लड़ाकर सेक्युलरिज्म का ऐसा चोला पहन लिया था कि आपकी सच्चाई बाहर नहीं आ रही थी, लेकिन मोदी ने आपकी सच्चाई उजागर कर दी है. आपने देश को 7 दशक तक साम्प्रदायिकता की आग में जूझने के लिए मजबूर कर दिया था.’
पीएम मोदी ने कहा, ‘मोदी ने कश्मीर में शांति की गारंटी दी थी. मोदी ने 370 की दीवार गिराई. पहले चुनाव आते थे तो हड़तालें होती थीं, आतंकी धमकी देते थे, लेकिन इस बार श्रीनगर में पिछले अनेक चुनावों के रिकॉर्ड टूट गए.’
पीएम मोदी ने कहा, ‘इन शरणार्थियों पर वहां तो जुल्म हुआ ही, लेकिन वोट बैंक की राजनीति में डूबी यहां की सरकारों व उनके साथियों ने भी इन पर जुल्म करने में कोई कमी नहीं रखी.’
पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं पहली बार देख रहा हूं कि दुनिया के अखबारों में पहले पेज पर भारत के लोकतंत्र के उत्सव की खबरें छाई हुई हैं. भारत की पहचान, भारत का महत्मय दुनिया के लिए भी कितना महत्व रखता है, इसका ये परिचय है. दुनिया देख रही है कि जनता-जनार्दन का आशीर्वाद भाजपा-एनडीए पर है.’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘कोई माई का लाल पैदा हुआ है, जो सीएए को खत्म कर दे. मोदी की गारंटी का मतलब क्या होता है, इसका ताजा उदाहरण CAA कानून है. कल ही CAA कानून के तहत शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने का काम शुरू हो चुका है. ये वो लोग हैं, जो शरणार्थी बनकर लंबे अर्से से हमारे देश में रह रहे हैं, ये वो लोग हैं, जो धर्म के आधार पर हुए भारत के बंटवारे का शिकार हुए थे.’
आजमगढ़ के लालगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘आज आजमगढ़ का सम्मान बढ़ा है. पूरे देश में इस वक्त उमंग और उत्साह का माहौल है. मोदी की गारंटी पर जनता को भरोसा है और मोदी की गारंट का उदाहरण सीएए है.’
Lok Sabha Election 2024: आजमगढ़ और जौनपुर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भदोही में जनसभा करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पिछले 10 वर्षों में हुए विकास कार्य का जिक्र किया. साथ ही विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘मेरे आने से पहले सोनिया जी एक रिमोट वाली सरकार चलाती थीं. उस समय सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अनाज दे दो गरीबों को, उन्होंने कहा कि नहीं हम गरीबों को अनाज नहीं देंगे.’
आजमगढ़ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जौनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस के लोग आपके बच्चों का उज्जवल भविष्य नहीं चाहते. भाजपा युवाओं के आकांक्षाओं को समझती है. हमने सामान्य घर के गरीबों को भी 10 प्रतिशत आरक्षण दिया. हमारी सरकार हर जिले में मेडिकल कॉलेज बना रहे हैं. रिकॉर्ड संख्या IIT, IIM, aims बना रहे हैं जिसका फायदा युवाओं को मिल रहा है.’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को आजमगढ़ में विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और विपक्ष पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया. इसके अलावा पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘कांग्रेस के शहजादे राम मंदिर को गाली देने का मिशन चला रखा है.’
लोकसभा चुनाव अब अपने आखिरी दौर में पहुंच चुका है. सात चरणों में से चार चरण के चुनाव हो सके हैं. इस बीच उत्तर प्रदेश के कई सीटों पर फिलहाल चुनाव होना बाकी है. ऐसे में राजनीतिक दल लगातार जन-प्रचार करने में जुटे हुए हैं. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूर्वांचल की कई सीटों पर रैली कर रहे हैं. पीएम मोदी आज सबसे पहले आजमगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी के साथ मंच पर सीएम योगी और आजमगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी मौजूद रहे.
राजस्थान की सबसे ऊंची चोटी पर है ये प्राचीन गुफा, यह दृश्य आपको कर देगा मंत्रमुग्ध
गोल्डन लहंगे में छाईं सान्या मल्होत्रा, पार्टी लुक में छिपे हैं कई फैशन टिप्स, देखें थ्रोबैक PHOTOS
गर्मियों की छुट्टी में घूमने का है प्लान, तो बिहार में ही मिलेगा हिल स्टेशन का मजा, देखिए तस्वीरें
मलाइका अरोड़ा ने किराए पर दिया लग्जरी घर, फेमस डिजाइनर चुकाएंगे इतने लाख! 5% की दर से बढ़ेगा किराया
इन आमों के नाम सुनकर आप नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी, लेकिन स्वाद का नहीं कोई तोड़, बाजार में रहती है मांग
भाषण देते-देते रुक जाना… फिर कुछ ऐसा करना कि लोग हो जाएं फैन, PHOTOS में देखें PM मोदी का अंदाज
गर्मियों में इन 5 कारोबार में लगाएं पैसा, कम समय में मिलेगा अच्छा रिटर्न, तापमान के साथ बढ़ती जाएगी कमाई
आयशा सुल्ताना बन जब पहुंचीं ससुराल, क्रिकेटर ने 3 बार खाना बनाने का दिया फरमान, एक्ट्रेस बोलीं- 'इस्तीफा देना पड़ेगा…'
'बाहर से खूबसूरत और प्लास्टिक का दिल…' जब ब्रेकअप के कई साल बाद फूटा एक्टर का दर्द, 1 पंगा ले डूबा पूरा करियर
लाइव ब्लॉग
7 hours ago
6 hours ago
a day ago
2 days ago
