छपरा में प्रधानमंत्री को देख रोने लगी महिला, PM मोदी ने सिर पर हाथ रखा, बोली- 'ऐसा – ABP न्यूज़

Spread the love

Chapra News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सामने से देखकर छपरा में एक महिला रोने लगी. उसने कहा कि ऐसा लगा भगवान से उसकी भेंट हुई हो. महिला रोने लगी तो पीएम मोदी ने भी सिर पर हाथ रख दिया. महिला के रोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बीते सोमवार (13 मई) को पीएम मोदी छपरा गए थे. इसी दौरान यह सब कुछ हुआ है.
चुनावी सभा करने के लिए पहुंचे थे पीएम मोदी
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छपरा में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे. सारण लोकसभा सीट से राजीव प्रताप रूडी बीजेपी के उम्मीदवार हैं. इस लड़ाई में उनके सामने लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य हैं. चुनावी प्रचार के लिए जैसे ही सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छपरा पहुंचे और हेलीकॉप्टर से बाहर निकले तो बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं से उनकी मुलाकात हुई. इसी दौरान एक महिला रोने लगी.
पीएम मोदी को देख महिला ने जोड़ लिए हाथ
महिला भावुक हो गई और आंखों से आंसू छलक पड़े. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने उसने हाथ जोड़ लिया. प्रधानमंत्री ने सिर पर हाथ रखकर शांत कराया. महिला का नाम विभा देवी है. सारण महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कुसुम देवी के साथ वह पहुंची थी. वह भी बीजेपी से जुड़ी हुई है. जैसे ही सामने प्रधानमंत्री आए तो वह रोने लगी. पीएम मोदी ने चुप कराते हुए जय श्रीराम का नारा लगाया.
महिला ने कहा- ऐसा लगा कि भगवान से भेंट हो गई…
विभा देवी से एबीपी न्यूज़ ने बात की. वायरल हो रहे वीडियो पर विभा देवी ने कहा कि वह पल बहुत अच्छा था. हमको ऐसा लगा कि आज भगवान से भेंट हो गई. पीएम मोदी के तीन साल से भक्त हैं लेकिन जब से राम मंदिर बना है तब से और ज्यादा भक्त हो गए हैं.
यह भी पढ़ें- Sushil Kumar Modi Death: ‘सुशील जी हम छपरा जीतेंगे, आपको बहुत कुछ करना है…’, बोलते-बोलते भावुक हो गए राजीव प्रताप रूडी

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: मेरे आने से पहले सोनिया जी एक रिमोट वाली सरकार चलाती थींः पीएम मोदी – News18 हिंदी
Next post मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज झांसी में रोड शो करेंगे, सपा मुखिया अखिलेश यादव की बलरामपुर में जनसभा – up live update – ETV Bharat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *