मोदी बोले-कांग्रेस धर्म के आधार पर बजट बांटना चाहती है: उनकी सोच- अल्पसंख्यकों पर 15% खर्च हो; नकली शिवसेना… – Dainik Bhaskar

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को महाराष्ट्र के डिंडोरी में जनसभा की। उन्होंने कहा- आज मोदी गरीब को पक्के घर दे रहा है, बिजली कनेक्शन, हर घर जल, उज्ज्वला का गैस कनेक्शन दे रहा है। हमने कभी किसी का धर्म नहीं देखा। सबके लिए योजनाएं बनाईं, सबको योजनाओं का लाभ दिया।
उन्होंने कहा- कांग्रेस की सोच है कि देश की सरकारें जितना बजट बनाती हैं, उसका 15% सिर्फ अल्पसंख्यक पर खर्च हो, यानी धर्म के आधार पर बजट का भी बंटवारा। धर्म के आधार पर इन्होंने देश को बांटा और आज भी वो धर्म के आधार पर भांति-भांति के बंटवारे करने में लगे हुए हैं।
PM बोले- नकली शिवसेना ने कांग्रेस का रास्ता चुना
मोदी ने कहा- बालासाहेब का मानना ​​था कि जिस दिन शिवसेना कांग्रेस की राह पर चलने लगेगी, उस दिन उनकी शिवसेना का अंत हो जाएगा। आज यह जो विनाश हो रहा है, यह बालासाहेब को सबसे ज्यादा दुखी करता होगा।
बालासाहेब ठाकरे का सपना था कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो। यह सपना पूरा हुआ, लेकिन इससे सबसे ज्यादा चिढ़ नकली शिवसेना को हो रही है। कांग्रेस ने प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा दिया। नकली शिवसेना ने भी वही रास्ता चुना।
कांग्रेस के लोग मंदिर को लेकर बकवास कर रहे हैं। नकली शिवसेना पूरी तरह से चुप है। उनकी साझेदारी पाप की साझेदारी है और उनका पाप पूरी दुनिया के सामने उजागर हो गया है। चार चरणों के चुनाव में जनता ने उन्हें हर तरफ से हरा दिया है।
ये खबरें भी पढ़ें…
पीएम मोदी के पास न कार, न खुद का घर:पांच साल में संपत्ति 87 लाख बढ़कर 3.02 करोड़ हुई
पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार 14 मई को वाराणसी से तीसरी बार नामांकन दाखिल किया। हलफनामे के मुताबिक, पीएम मोदी के पास न कोई घर है न जमीन और न ही कार। 2019 में उनके पास गांधीनगर में 1.10 करोड़ की प्रॉपर्टी थी, लेकिन इस बार उसका जिक्र नहीं है। पीएम ने 15 साल से कोई ज्वेलरी भी नहीं खरीदी। पूरी खबर पढ़ें…
मोदी बोले- बचपन में पड़ोसियों के साथ ईद मनाता था, 2002 के बाद मेरी छवि खराब हुई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि मेरी परवरिश मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच हुई है। हमारे पड़ोस में मुस्लिम परिवार रहते थे। मैं बचपन में अपने पड़ोसियों के साथ ईद मनाता था। ईद पर हमारे घर में खाना नहीं बनता था, क्योंकि खाना पड़ोसी मुस्लिम घरों से आता था। मेरे कई मुस्लिम भी दोस्त हैं। पूरी खबर पढ़ें…
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post Election Commission records nearly 67% voter turnout in first four phases of Lok Sabha elections – The Hindu
Next post पंजाब के मेरिटोरियस स्कूलों में काउंसिलिंग आज से: मेरिट के आधार पर 2400 स्टूडेंट्स बुलाए; 2 दिन 11वीं कक्षा… – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *