पंजाब में मेरिटोरियस स्कूलों में 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए आज 16 मई से दूसरी काउंसिलिंग शुरू होगी। यह काउंसिलिंग प्रक्रिया दो दिन चलेगी। इसके लिए पूरे राज्य में सेंटर स्थापित किए गए हैं। वहीं, काउंसिलिंग में मेरिट के आधार पर 2400 के करीब स्टूडेंट
काउंसिलिंग में शामिल होने से सीट पक्की नहीं
शिक्षा विभाग का कहना है कि अगर कोई स्टूडेंट काउंसिलिंग में शामिल हो जाता है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि उसका दाखिला पक्का हो गया है। दाखिला पूरी तरह से मेरिट के आधार पर ही किया जाएगा। 60 फीसदी सीटें लड़कों व 40 फीसदी सीटें लड़कियों के लिए तय की गई हैं।
दो दिन में करनी होगी रिपोर्ट
काउंसिलिंग में सीट अलॉट होने के बाद दो दिन में स्कूल में रिपोर्ट करनी होगा। अगर कोई दो दिन में संबंधित स्कूल में रिपोर्ट नहीं करता है तो समझा जाएगा कि वह उस स्कूल में दाखिला लेना नहीं चाहता है। साथ ही उस सीट को खाली माना जाएगा। उस सीट पर आवेदक का दावा खत्म हो जाएगा।
ऐसे रहेगा काउंसिलिंग का शेड्यूल
लड़कियां
16 मई – 1 से 695
17 मई – 696 से 1390
लड़के
16 मई – 1 से 483
17 मई – 484 से 966
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
