Raj Thackeray Rally: आज शिवाजी पार्क में गरजेंगे राज ठाकरे, पीएम मोदी के साथ शेयर करेंगे मंच – ABP न्यूज़

Spread the love

PM Modi Rally in Shivaji Park: महाराष्ट्र में बीजेपी और उसके सत्तारूढ़ सहयोगियों को बिना शर्त समर्थन देने के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे शिवाजी पार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा करेंगे. महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले ने बुधवार को राज ठाकरे को रैली के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित करने और एजेंडे पर चर्चा करने के लिए उनके दादर स्थित घर का दौरा किया था. बैठक के बाद बावनकुले ने पुष्टि की कि ठाकरे रैली का हिस्सा होंगे और अपना भाषण देंगे.
जनवरी 2006 में अपनी पार्टी की स्थापना के बाद से प्रमुख बीजेपी नेताओं के साथ राज ठाकरे की यह पहली रैली होगी. हालांकि उन्होंने पिछले दो हफ्तों में महायुति उम्मीदवारों के लिए कम से कम तीन रैलियों को संबोधित किया है. 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान उन पर और केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर हमला करने के बाद यह मोदी के साथ उनकी पहली रैली होगी.
एक बीजेपी नेता ने कहा, राज ठाकरे ने पहले ही मोदी के साथ रैली को संबोधित करने में अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है. दरअसल, शिवाजी पार्क मैदान की इजाजत मनसे ने ली थी और राज ठाकरे का मंच साझा करना पहले से तय था. दोनों ने रैली के दौरान मनसे की भूमिका और मराठी भाषी मतदाताओं को सत्तारूढ़ गठबंधन की ओर आकर्षित करने के एजेंडे पर चर्चा की.
मुंबई का शिवाजी मैदान बहुत ऐतिहासिक है. इस मैदान से कई दिग्गज नेताओं ने अपना भाषण दिया है. यहां बता दें, महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव में राज ठाकरे की पार्टी मनसे लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ रही है. लेकिन उन्होंने कहा है कि मनसे बीजेपी को समर्थन देगी. महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव में बीजेपी 48 में 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.
ये भी पढ़ें: Maharashtra News: फरार पुलिसकर्मी के घर से मिले एक करोड़ रुपये कैश और सोना, भ्रष्टाचार मामले में चल रही कार्रवाई

source

Previous post UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 मई के मुख्य और ताजा समाचार – अमर उजाला
Next post रूस समर्थक स्लोवाक PM फिको पर हमला, 5 गोलियां मारीं: 3 घंटे ऑपरेशन के बाद भी हालत गंभीर; 5 साल जेल में रहकर… – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *