यूरोपीय देश स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको (56) पर बुधवार को 71 साल के व्यक्ति ने जानलेवा हमला किया। हमलावर ने उन्हें 5 गोलियां मारीं, एक गोली फिको के पेट में लगी। PM को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां साढ़े तीन घंटे तक उनकी सर्जरी चली।
स्लोवाकिया के डिप्टी PM थॉमस तराबा ने बताया कि फिको का ऑपरेशन हो गया है हालांकि, उनकी हालत अब भी गंभीर है। थॉमस ने कहा, ‘उम्मीद है कि वे इस हमले से उबर जाएंगे।’ वहीं, इंटीरियर मिनिस्टर मातुस सुताज एस्टोक ने बताया कि हमलावर एक लेखक है।
रॉबर्ट फिको मीटिंग से बाहर निकले और हमला हुआ
फिको हिंडलोवा में एक सरकारी मीटिंग में थे। जब वे मीटिंग से बाहर निकले तो उन पर हमला हुआ। पुलिस ने हमलावर को मौके पर ही पकड़ लिया और हथकड़ी लगा दी।
हमले की तस्वीरें…
लिटरेरी क्लब का फाउंडर है हमलावर
स्लोवाक मीडिया के मुताबिक, हमलावर लेविस का रहने वाला है। वह DUHA लिटरेरी क्लब का फाउंडर है। उसकी कविताओं के 3 कलेक्शन पब्लिश हुए हैं। वह स्लोवाक लेखकों की एसोसिएशन का मेंबर भी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- मुश्किल घड़ी में साथ हैं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में भारत के लोग स्लोवाकिया के साथ खड़े हैं।अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने हमले की निंदा की और कहा कि मुश्किल वक्त में फिको के परिवार के साथ हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे भयानक अपराध बताया है।
कौन हैं 5 साल जेल में रहकर चुनाव जीतने वाले रॉबर्ट फिको
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
