UP Weather: यूपी में गदर मचाएगी गर्मी, इस तारीख से 3 दिन हीटवेव का कहर, मौसम विभाग ने दिया अपडेट – News18 हिंदी

Spread the love

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी पड़ रही है. यहां दोपहर के वक्त सूरज की तपिश लोगों को सता रही है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है. ताजनगरी आगरा का तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सर्वाधिक गर्म रहा है. तो वहीं झांसी में तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अब आने वाले दिनों भीषण गर्मी का कहर देखने को मिलेगा.
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी कहर बरपाने वाली है. लखनऊ मौसम विभाग ने 20 मई से लेकर 22 मई तक प्रदेश के कई जिलों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट है. इस दौरान प्रदेश के मथुरा, अलीगढ़, आगरा, इटावा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, जौनपुर, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, फतेहपुर, चित्रकूट, मिर्जापुर, सोनभद्र और झांसी में 20, 21 और 22 को हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
यह भी पढ़ेंः नूंह में 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत, मथुरा-वृंदावन से लौट रहे थे श्रद्धालु, चलते-चलते आग का गोला बनी बस

आगरा में सूरज ने दिखाए तेवर
उत्तर प्रदेश की ताजनगरी आगरा में सूरज के तेवरों से इलाके के लोग बेहाल हैं. उन्हें अब लू का प्रकोप भी झेलना पड़ेगा. मौसम विभाग ने यहां भी लू चलने का पूर्वानुमान जताया है. सूरज भी प्रचंड ताप दिखाएगा. अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचना की संभावना है. शुक्रवार को प्रदेश के गरम शहरों में आगरा पहले स्थान पर रहा.

कहां कितना रहा तापमान
राजधानी लखनऊ में 2.2 डिग्री वृद्धि के साथ अधिकतम तापमान शुक्रवार को 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरदोई में अधिकतम तापमान 43 न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कानपुर में अधिकतम तापमान 42.6 न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस, लखीमपुर खैरी में अधिकतम तापमान 40 न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. गोरखपुर में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
Tags: Lucknow news, Mausam News, UP weather alert, Weather Alert

सिर्फ प्रेगनेंसी नहीं, इन कारणों से भी पीरियड्स में हो सकती है देरी, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया डिले होने की अन्‍य 8 वजहें
51 साल में एक नाम से बनीं 2 फिल्में, मीना कुमारी-अशोक कुमार से संजय दत्त-विद्या बालन तक की चमक गई किस्मत
चार साल पहले शुरु की चीकू की खेती, एक पेड़ से 120 किलो निकलता है फल, 300 पेड़ लगाकर लखपति बन गया किसान
औषधीय गुणों का खजाना… कमाल के हैं ये छायादार पेड़, मिनटों में दूर हो जाती है कई बीमारियां!
1 दर्दनाक घटना, और प्रकाश राज ने पहली पत्नी को दिया तलाक, डांसर से कर ली शादी, 'विलेन' की दर्दभरी कहानी
युवती ने पिता पर लगाया रेप का केस, दूसरी बेटी ने दिलाया इंसाफ, जज बोले- 'यह स्वीकार योग्य नहीं कि…'
यूपी के इस शहर में बन रहा एशिया का दूसरा सबसे बड़ा पार्क, योगा सेंटर और हेलीपैड की सुविधा भी उपलब्ध
नीम पर चाकू मारते ही प्रकट हुए शिव पार्वती, पुजारी ने कहा- यहां कभी नहीं था शिवलिंग; भक्त मान रहे चमत्कार
PHOTOS : घर के इस कोने में भूलकर भी न रखें मनी प्लांट, होगा बड़ा नुकसान, वास्तु में जानिए सही दिशा

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: हुड्डा के गढ़ में चेहरों और चौधर पर लड़ी जा रही जंग, जाट और गैर जाट में फंस.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Next post राहुल गांधी ने नहीं कहा कि चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी फिर पीएम बनेंगे, वायरल वीडियो फेक – News18 हिंदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *