राहुल गांधी ने नहीं कहा कि चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी फिर पीएम बनेंगे, वायरल वीडियो फेक – News18 हिंदी

Spread the love

rahul gandhi never said narendra modi will again become pm after 4th june election viral video fake
The logicallyfacts.com Fact Check: सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कहते दिख रहे हैं कि जून 4, 2024 को लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आने के बाद नरेंद्र मोदी फिर से भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे. वीडियो में राहुल गांधी को यह कहते हुए भी दिखाया गया है कि ‘इंडिया अलायंस’ को उत्तर प्रदेश में एक भी सीट नहीं मिल रही है.
logicallyfacts.com ने इस वीडियो की पड़ताल की. वायरल वीडियो में राहुल गांधी कह रहे हैं, “नरेंद्र मोदी हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री रहेंगे. शुरुआत में मैं आपको कह देता हूं, जो बात सच है — 2024, 4 जून नरेंद्र मोदी हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री रहेंगे. आप लिख के ले लो. नरेंद्र मोदी जी हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं. हमने जो करना था, जो काम, जो मेहनत करनी थी, कर दी है. अब आप देखना उत्तर प्रदेश में हमारे गठबंधन को एक सीट नहीं मिलने वाली है. ये भी मुस्कुरा रहे हैं कि क्योंकि इनको भी पता है कि राहुल गांधी जो बोल रहा है सच है और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन रहा है. खत्म कहानी..”
यह वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर), फ़ेसबुक और यूट्यूब पर बड़े पैमाने पर शेयर किया जा रहा है. एक फ़ेसबुक यूज़र ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया कि राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में अपनी हार स्वीकार कर ली है. इन पोस्ट्स को यहां, यहां, यहां, यहां और यहां देखा जा सकता है.
rahul gandhi never said narendra modi will again become pm after 4th june election viral video fake
हालांकि, यह वीडियो एडिट किया गया है और मूल वीडियो में राहुल गांधी ने यूपी के कानपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि नरेंद्र मोदी जून 4, 2024 को भारत के प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे.
हमने सच का पता कैसे लगाया?
वायरल वीडियो में किए गए दावों की सत्यता जांचने के लिए, हमने इसके लंबे वर्ज़न की खोज की, जो हमें मई 10, 2024 को इंडियन नेशनल कांग्रेस (कांग्रेस) के यूट्यूब चैनल पर अपलोड हुआ मिला. वीडियो के साथ दी गई जानकारी के मुताबिक़, राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे.
वीडियो (आर्काइव यहां) में राहुल गांधी अपने भाषण की शुरुआत इंडिया गठबंधन, भारत जोड़ो यात्रा और कांग्रेस के घोषणापत्र के बारे में बात करके करते हैं. इसके बाद 57 सेकंड की समयावधि से राहुल गांधी कहते हैं, “भाईयों और बहनों, शुरुआत में मैं आपको कह देता हूं, जो बात आपको हिंदुस्तान की मीडिया कभी नहीं कहेगी. मगर जो बात सच है, 2024, 4 जून, नरेंद्र मोदी हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे. आप लिख के ले लो, नरेंद्र मोदी जी हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं. हमने जो करना था, जो काम, जो मेहनत करनी थी, हमने कर दी है. अब आप देखना उत्तर प्रदेश में हमारे गठबंधन को 50 से कम एक सीट नहीं मिलने वाली है. बाकी देश में, हर प्रदेश में हमने बीजेपी को रोका है.” गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के नतीजे जून 4, 2024 को घोषित किए जाएंगे.
राहुल गांधी आगे मीडिया का ज़िक्र करते हुए कहते हैं, “अभी इनके (मीडियाकर्मी) चेहरे देखोगे तो ये भी मुस्कुरा रहे हैं क्योंकि इनको भी पता लग रहा है कि जो राहुल गांधी बोल रहा है, वो सच है और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बन रहा है. ख़त्म कहानी. जैसे अंग्रेज़ी में बोलते हैं गुड बाय, थैंकयू.” राहुल गांधी के भाषण के इस हिस्से को नीचे दिए गए वीडियो में 57 सेकंड से 2:48 की समयावधि के बीच सुना जा सकता है.

यहां यह साफ़ हो जाता है कि राहुल गांधी ने ज़ोर देकर कहा था कि “नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे”और “इंडिया गठबंधन को 50 से कम एक सीट नहीं मिलने वाली”, जबकि वायरल वीडियो में “नहीं” और “50 सीट” शब्द काट दिया गया है.
दरअसल, मई 10, 2024 को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कानपुर में एक संयुक्त रैली में हिस्सा लिया था.
बता दें कि राहुल गांधी ने “नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे” वाली बात मई 10 को, कन्नौज की रैली में भी कह चुके हैं. उनकी टिप्पणी वीडियो में (आर्काइव यहां) 13:30 से 13:50 की समयावधि पर सुनी जा सकती है.
निर्णय
वायरल वीडियो में किया गया यह दावा कि राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में अपनी हार स्वीकारते हुए कह दिया है कि जून 4, 2024 को नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे, ग़लत है. वायरल वीडियो एडिटेड है और मूल वीडियो में राहुल गांधी ने कहा था कि नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे, नहीं बन सकते हैं. इसलिए, हम वायरल दावे को ग़लत मानते हैं.
(This story was originally published by logicallyfacts.com. Fact Check Desk, as part of the Shakti Collective. Except for the headline/excerpt/opening introduction para this story has not been edited by News18india.com staff)
Tags: Fact Check

गंगोत्री-यमुनोत्री में टूटा दर्शन का रिकॉर्ड, चौथे दिन तीर्थयात्रियों का उमड़ा जनसैलाब
यहां करें आधी कीमत पर शॉपिंग! महिला, बच्चे और पुरुषों के लिए है कई वैरायटी, 100 रुपये से रेंज शुरू
कमाल का है ये पहाड़ी फल…चिकन-मटन से भी है महंगा, फायदे जान उड़ जाएंगे होश
32 साल की वो हीरोइन, जो 15 साल तक हुई Flop, फिर मूवी 1 से बनीं ऐसी स्टार कि दीपिका- आलिया को भी दिया पछाड़
शॉपिंग के लिए मशहूर है ये मार्केट, सिर्फ 1 हजार रुपए में खरीदें ब्लेजर, तारक मेहता शो के अब्दुल भी हैं फैन !
सिर्फ एक बार लगाएं ये फसल, 5 सालों तक होगा मुनाफा, इस तरीके से करें खेती
माधवी राजे के अंतिम दर्शन: सिंधिया के दिल्ली आवास पर रखा गया पार्थिव शरीर, पूर्व सीएम शिवराज ने दी श्रद्धांजलि
गंगोत्री, यमुनोत्री की यात्रा के दौरान इन जगहों का भी करें दीदार, हर पल होगा यादगार
धमनियों में चिपक गया कोलेस्ट्रॉल या काबू से बाहर है डायबिटीज? 15 दिन इन पत्तियों का करें सेवन, सामने होंगे चौकाने वाले लाभ!

source

Previous post UP Weather: यूपी में गदर मचाएगी गर्मी, इस तारीख से 3 दिन हीटवेव का कहर, मौसम विभाग ने दिया अपडेट – News18 हिंदी
Next post All eyes on Rae Bareli, Amethi as 14 Lok Sabha constituencies go to the polls in Uttar Pradesh – The Hindu

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *