Lok Sabha Election Opinion Poll Highlights: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी पार्टियां तैयारी में जुट गई हैं. सभी बड़ी पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी कर दी है. सत्ताधारी एनडीए गठबंधन का लक्ष्य 400 से ज्यादा सीटें जीतने का है. वहीं, कांग्रेस की अगुआई वाला I.N.D.I.A. गठबंधन भी जीत के साथ सरकार बनाने की बात कह रहा है. चुनाव आयोग भी लगभग सभी राज्यों में लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा ले चुका है और जल्द ही लोकसभा चुनाव 2024 की आधिकारिक तारीखों का एलान कर सकता है. इस बीच एबीपी न्यूज के लिए सी वोटर ने देश की सभी 543 लोकसभा सीटों पर सर्वे किया. इस सर्वे में लोगों से आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सवाल किए गए.
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची में 195 नामों का ऐलान किया था. वहीं, कांग्रेस पार्टी अपने उम्मीदवारों की दो सूची जारी कर चुकी है. कांग्रेस ने कुल 82 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. ममता बनर्जी की अगुआई वाली तृणमूल कांग्रेस पार्टी पश्चिम बंगाल के बाद मेघालय में भी उम्मीदवार के नाम का खुलासा कर चुकी है. अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में 30 से ज्यादा सीटों पर अपने पत्ते खोल चुके हैं. अरविंद केजरीवाल ने भी दिल्ली और गुजरात में उम्मीदवारों का खुलासा कर दिया है.
पिछले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने भारी बहुमत के साथ जीत हासिल की थी और लगातार दूसरी बार केंद्र में सरकार बनाई थी. अब बीजेपी की कोशिश तीसरी बार जीत हासिल कर सत्ता में बने रहने की है. पीएम मोदी ने अपने गठबंधन के लिए 400 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. वहीं, कांग्रेस की कोशिश अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर बीजेपी को सत्ता से बाहर करने की है.
(Disclaimer- लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले abp न्यूज के लिए सी वोटर ने देश का सबसे बड़ा ओपिनियन पोल किया है. इस सर्वे में 41 हजार 762 लोगों से बात की गई है. लोकसभा की सभी 543 सीटों सीटों के लिए 1 फरवरी से 10 मार्च के बीच सर्वे किया गया है. सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है.)
लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के ऐलान से पहले एबीपी न्यूज ने लोकसभा की 543 सीटों पर ओपिनियन पोल किया है. इस सर्वे में 41 हजार 762 लोगों से बात की गई है.
कुल सीट- 80
NDA 74
INDIA 6
BSP 0
OTH 0
एबीपी न्यूज सी वोटर ओपिनियन पोल के अनुसार सबसे ज्यादा लोकसभा सीट वाला राज्य उत्तर प्रदेश में एनडीए (बीजेपी गठबंधन) को 50 फीसदी से अधिक वोट मिलने की संभावना है.
एबीपी न्यूज सी वोटर ओपिनियन पोल के मुताबिक उत्तर प्रदेश में एनडीए को सबसे अधिक वोट मिलने की उम्मीद है. वोट शेयर की बात करें तो राज्य में एनडीए को 51 फीसदी, इंडिया गठबंधन को 35 फीसदी, बीएसपी को 8 फीसदी और अन्य को 6 फीसदी वोट मिलने की संभावना है.
NDA 51 फिसदी
INDIA 35 फिसदी
BSP 8 फिसदी
OTH 6 फिसदी
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं पंजाब में दोनों ही पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ रही है.
एबीपी न्यूज सी वोटर ओपिनियन पोल में देश की 543 लोकसभा सीटों में से 201 सीटों का आंकड़ा सामने आया है. ओपिनियन पोल के मुताबिक 201 सीटों में से एनडीए को 116 सीट इंडिया गठबंधन को 83 सीट और अन्य को 2 सीटों पर जीत मिलने की संभावना है.
