Lok Sabha Election 2024 : भाजपा उम्मीदवार की कार पर ईटों से किया गया हमला – प्रभात खबर – Prabhat Khabar

Spread the love

Breaking News : दिल्ली के मुंडका में भीषण आग, मौके पर 26 दमकल की गाड़ियां मौजूद
Lok Sabha Chunav Phase Six Voting: देशभर में 59.23 प्रतिशत मतदान, बंगाल में ताबड़तोड़ वोटिंग
Breaking News : 20 साल पुराने मामले में मेधा पाटकर दोषी करार, दिल्ली के LG ने किया था केस
Lok Sabha Election 2024 : टुडू ने कहा, ‘अचानक, सड़कों को अवरुद्ध करने वाले तृणमूल कांग्रेस के ‘गुंडों’ ने मेरी कार पर ईंटें फेंकना शुरू कर दिया.अगर केंद्रीय बल वहां नहीं होते तो हमारी हत्या हो सकती थी.हमें स्थानीय पुलिस से कोई सुरक्षा नहीं मिली. वे सीएए लागू करना चाहते हैं और देश को पाकिस्तान बनाना चाहते हैं.
Lok Sabha Election 2024 : पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के दौरान लगातार हिंसा की खबरें समाने आ रही है. भाजपा के वरिष्ठ नेता व झाड़ग्राम लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार प्रणत टुडू ने शनिवार को दावा किया कि पश्चिम मेदिनीपुर जिले के गरबेटा इलाके में उनके काफिले पर हमला किया गया, जिसमें दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गये.यह घटना तब हुई जब टुडू कुछ मतदान केंद्रों के भीतर भाजपा के चुनाव एजेंट को प्रवेश की अनुमति नहीं दिए जाने की शिकायतों के मद्देनजर गरबेटा जा रहे थे.
टुडू ने कहा, ‘अचानक, सड़कों को अवरुद्ध करने वाले तृणमूल कांग्रेस के ‘गुंडों’ ने मेरी कार पर ईंटें फेंकना शुरू कर दिया. मेरे सुरक्षाकर्मियों ने जब हस्तक्षेप करने की कोशिश की, तो वे घायल हो गए. मेरे साथ चल रहे सीआईएसएफ के दो जवानों के सिर में चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी को इलाके में भेजा गया है. अगर केंद्रीय बल वहां नहीं होते तो हमारी हत्या हो सकती थी.हमें स्थानीय पुलिस से कोई सुरक्षा नहीं मिली. वे सीएए लागू करना चाहते हैं और देश को पाकिस्तान बनाना चाहते हैं.
West Bengal | On the attack on him in Jhatotoday, 'BJP candidate from Jhargram Lok Sabha seat, Pranat Tudu says, "We got information yesterday that BJP voters in Monglapota are not being allowed to vote. Due to this, we came to this area to check what was the problem. Here around… pic.twitter.com/wgrJ0AD0pM
तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेतृत्व ने आरोपों से इनकार किया और टुडू पर शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया को बाधित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है.तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय नेता ने कहा, भाजपा उम्मीदवार मतदाताओं को धमका रहे थे. इससे ग्रामीण भड़क गये और उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया.भीड़ द्वारा विभिन्न मीडिया संस्थानों के वाहनों पर भी कथित तौर पर तोड़फोड़ की गई.
Lok Sabha Election 2024 : हिरण्मय भट्टाचार्य को लगे चोर-चोर के स्लोगन, देव के प्रतिद्वंद्वी ने कहा, ममता बनर्जी ने केशपुर को बना दिया है पाकिस्तान

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Address -15-P, Kokar Industrial area, Kokar, Ranchi – 834001, Jharkhand
Email Us – sumit.bhattacharjee@prabhatkhabar.in
Copyright © 2024 Prabhat Khabar (NPHL)
यह वेबसाइट अपने पाठकों की रुचि को समझने और ब्राउजिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कूकीज का इस्तेमाल करती है. हमारी वेबसाइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारी गोपनीयता नीति और कुकी नीति से सहमत होते हैं.

source

Previous post PM बोले इंडी का सूत्र-अपना काम बनता..भाड़ में जाए जनता: पटना में कहा- लालटेनियों ने बिहार में अंधेरा फैलाया,… – Dainik Bhaskar
Next post Lok Sabha Elections : छठे चरण में यूपी की 14 सीटों पर आज मतदान, कसौटी पर प्रत्याशियों के वादे-इरादे – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *