—विज्ञापन—
Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Voting Updates: आज लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण का मतदान पूरा हो गया है। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 6 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर वोटिंग पूरी हो गई। करीब 59.12 प्रतिशत मतदान हुआ। चिलचिलाती गर्मी के बीच लाखों लोगों ने वोटिंग में हिस्सा लिया। वहीं, सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 78% से अधिक मतदान दर्ज किया गया। बिहार और उत्तर प्रदेश में मतदान की गति धीमी रही। यहां 53.19% और 54.03% मतदान दर्ज किया गया। एक ही चरण में दिल्ली में 54.37% मतदान हुआ। वहीं, हरियाणा में 58.24% के अलावा ओडिशा में 59.92 फीसदी मतदान हुआ।
इसके अलावा झारखंड में 62.66 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। जम्मू कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर 51 प्रतिशत से अधिक मतदान काफी सुखद बात है। वहीं, के 42 विधानसभा क्षेत्रों में 59.72% मतदान रिकॉर्ड किया गया है। कुल 889 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद हो गई है। आज जिन 8 राज्यों की 58 सीटों पर वोटिंग हुई, उनमें पश्चिम बंगाल की 8, हरियाणा की 10, दिल्ली की 7, झारखंड की 4, जम्मू कश्मीर की एक, ओडिशा की 6, उत्तर प्रदेश की 14 और बिहार की 8 सीटें शामिल थीं।
जम्मू कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर मतदाताओं में क्रेज देखने को मिला है। इस बार यहां रिकॉर्ड वोटिंग दर्ज की गई है। इस बार शाम 5 बजे तक यहां 51.35 फीसदी मतदाताओं ने चुनाव में वोट डाला है।
सुल्तानपुर संसदीय क्षेत्र में 6 बजे तक 55.60 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है। वोटिंग के दौरान मामूली बहस को छोड़कर शांति रही। वोटिंग के दौरान अधिकारी भी लगातार पोलिंग बूथों का निरीक्षण करते रहे।
सीट मतदान (प्रतिशत में)
अंबाला 66.3
भिवानी-महेंद्रगढ़ 64.9
फरीदाबाद 58.7
गुरुग्राम 59.5
हिसार 63.9
करनाल 62.6
कुरुक्षेत्र 66.8
रोहतक 63.6
सोनीपत 61.4
सिरसा 69.8
(ओवरऑल 63.2 फीसदी मतदान)
लोकसभा के छठे चरण में मतदान जारी है। शाम 6 बजे तक बस्ती लोकसभा सीट पर 56.67 फीसदी मतदान हो चुका है। मतदान शांंतिपूर्ण तरीके से चल रहा है।
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में वोटिंग जारी है। शाम 5 बजे तक लगभग 57.7 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। दिल्ली में 53.73 प्रतिशत वोटिंग हुई है। जबकि पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 77.99 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है।
नॉर्थ वेस्ट सीट पर 53.17 फीसदी वोटिंग
नॉर्थ ईस्ट सीट पर 57.97 फीसदी वोटिंग
नई दिल्ली सीट पर 50.44 फीसदी वोटिंग
चांदनी चौक सीट पर 53.27 फीसदी वोटिंग
ईस्ट दिल्ली में 53.69 फीसदी वोटिंग
साउथ दिल्ली में 51.84 फीसदी वोटिंग
वेस्ट दिल्ली में 54.15 फीसदी वोटिंग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर बीजेपी नेता शाजिया इल्मी ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि खड़गे का पीएम मोदी पर दिया बयान ठीक नहीं है। ये वो पार्टी है, जो ‘मोहब्बत की दुकान’ की बात करती है, लेकिन ‘मोहब्बत की दुकान’ में ‘नफरत का सामान बिकता है।’
#watch | Delhi: On Congress President Mallikarjun Kharge, BJP leader Shazia Ilmi says, "In his statement today, Kharge Ji has said that if PM Modi will even be there. This is the party that speaks of 'Mohabbat Ki Dukan'. 'Mohabat ki Dukan mein bikta hai nafrat ka saaman'. He has… pic.twitter.com/uW8hZkU99O
— ANI (@ANI) May 25, 2024

पुलिस ने पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह को अपनी हिरासत में ले लिया है। रमण सिंह पर आरोप है कि वे पोलिंग बूथ में जाने के लिए जबरदस्ती कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोका और संबंधित दस्तावेजों की मांग की। लेकिन पूर्व सांसद कोई कागज नहीं दिखा पाए। जिसके बाद उनको हिरासत में ले लिया गया।
छठे चरण में दोपहर 3 बजे तक हरियाणा के यमुनानगर जिले में 51.9 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं, सबसे कम फरीदाबाद जिले में 37.5 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।
अंबाला जिले में 47.7 फीसदी मतदान
भिवानी और चरखी दादरी जिले में 46.6 फीसदी मतदान
फतेहाबाद जिले में 47.3 फीसदी वोटिंग
गुरुग्राम में 39.7 फीसदी मतदान
नूंह जिले में 44.9 फीसदी मतदान
हिसार जिले में 45.4 फीसदी मतदान
करनाल जिले में 42.6 फीसदी मतदान
कैथल जिले में 47.2 फीसदी मतदान
पंचकूला जिले में 44.8 फीसदी मतदान
पानीपत और पलवल जिले में 46.2 फीसदी मतदान
कुरुक्षेत्र जिले में 48.3 फीसदी मतदान
झज्जर जिले में 44.7 फीसदी मतदान
जींद जिले में 46.4 फीसदी मतदान
महेंद्रगढ़ जिले में 48.5 फीसदी मतदान
रेवाड़ी जिले में 45.5 फीसदी मतदान
रोहतक जिले में 43.4 फीसदी मतदान
सोनीपत जिले में 41.4 फीसदी मतदान
सिरसा जिले 48.7 फीसदी मतदान
जम्मू कश्मीर के पुंछ के मेंढर में छठे चरण के मतदान के दौरान पोलिंग बूथ पर दो गुटों में झड़प हो गई। झड़प में 2 पुरुष और 4 महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुंछ में वोटिंग के दौरान झड़प का दूसरा मामला सामने आया है।
पुंछ में मतदान के दौरान झड़प pic.twitter.com/Jj6TyzNhUH
— parmod chaudhary (@parmoddhukiya) May 25, 2024
पुंछ में मतदान के दौरान झड़प pic.twitter.com/Jj6TyzNhUH
हरियाणा में छठे फेज का मतदान जारी है। शाम 4 बजे तक प्रदेश में 50.1 प्रतिशत वोटिंग हुई है। जिसमें कुरुक्षेत्र पहले नंबर पर है।
सिरसा में 52% मतदान
रोहतक में 50.9% वोटिंग
सोनीपत में 48.4% मतदान
हिसार में 49.4% मतदान
गुरुग्राम में 48.2% मतदान
करनाल में 49.6% मतदान
सबसे ज्यादा अंबाला में 53.1% मतदान
कुरुक्षेत्र लोकसभा में 52.6% मतदान
फरीदाबाद में सबसे कम 46.6% मतदान
भिवानी महेंद्रगढ़ सीट पर 51.4% मतदान
करनाल विस उपचुनाव के लिए 46.4% मतदान
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दोपहर 3 बजे तक 49.20 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। सबसे अधिक मतदान बंगाल में हुआ है।
जम्मू कश्मीर: 44.41
झारखंड: 54.34
बिहार : 45.21
हरियाणा : 46.26
यूपी: 43.95
दिल्ली: 44.58
ओडिशा: 48.44
पश्चिम बंगाल: 70.19
हरियाणा में छठे फेज का मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक प्रदेश में 44.2 प्रतिशत वोटिंग हुई है। जिसमें अंबाला पहले नंबर पर है।
सिरसा में 47% मतदान
रोहतक में 43.5% वोटिंग
सोनीपत में 42.7% मतदान
हिसार में 44.9% मतदान
गुरुग्राम में 41.8% मतदान
करनाल में 43.1% मतदान
सबसे ज्यादा अंबाला में 47.4% मतदान
कुरुक्षेत्र लोकसभा में 47.2% मतदान
फरीदबाद में सबसे कम 39.5% मतदान
भिवानी महेंद्रगढ़ सीट पर 47% मतदान
करनाल विस उपचुनाव के लिए 39.6% मतदान
बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने भी छठे चरण में वोटिंग की। वे मतदान केंद्र से बाहर मुस्कुराते हुए निकलीं। पांच विशेष सुरक्षाकर्मियों के घेरे में उन्होंने चलते-चलते अपनी वोटिंग वाली अंगुली दिखाई। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात नहीं की।
#watch | Former BJP Spokesperson Nupur Sharma leaves from a polling station in Delhi after casting her vote for #loksabhaelections2024(Earlier visuals) pic.twitter.com/BFYgtP82b5
— ANI (@ANI) May 25, 2024
#watch | Former BJP Spokesperson Nupur Sharma leaves from a polling station in Delhi after casting her vote for #loksabhaelections2024(Earlier visuals) pic.twitter.com/BFYgtP82b5
CPM नेता प्रकाश करात ने आज दिल्ली में मतदान किया। वोट डालने के बाद पोलिंग बूथ से बाहर आकर वे मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने अंगुली पर लगी स्याही दिखाते हुए कहा कि मैंने लोकतंत्र को बचाने के लिए तानाशाही के खिलाफ मतदान किया है। आप भी देश की भलाई को देखते हुए ही मतदान करें।
#watch | After voting in Lok Sabha elections in Delhi today, CPM leader Prakash Karat says, "I have voted to protect democracy and against dictatorship…" pic.twitter.com/TdiPE3ZWEj
— ANI (@ANI) May 25, 2024
#watch | After voting in Lok Sabha elections in Delhi today, CPM leader Prakash Karat says, "I have voted to protect democracy and against dictatorship…" pic.twitter.com/TdiPE3ZWEj
पश्चिम बंगाल में आज मतदान के बीच भाजपा उम्मीदवारों का कड़ा विरोध हुआ। पश्चिम मेदिनीपुर में लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल का कहना है कि हमारे पोलिंग एजेंटों को मतदान केंद्र के अंदर बैठने की अनुमति नहीं दी जा रही है। कल रात पुलिस ने हमारी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं और पोलिंग एजेंटों को उठा लिया। केशियारी में टीएमसी के पक्ष में वोटिंग कराई जा रही है।
#watch | Paschim Medinipur, West Bengal | BJP candidate from Medinipur Lok Sabha seat, Agnimitra Paul says, "Our polling agents are not being allowed to sit inside the polling booth. Last night, the police picked up many of our party workers and polling agents. At Keshiary, our… pic.twitter.com/jIxDOMLzT3

झारखंड में आज 4 लोकसभा सीटों पर वोटिंग चल रही है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी मतदान करने पहुंचे। उन्होंने रांची में एक पोलिंग बूथ पर वोट डाला। इस दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए उनके फैन पोलिंग बूथ पर उमड़े, भीड़ के चलते क्रिकेटर ने मीडिया से भी बात नहीं की।
#watch | Jharkhand: Former Indian Captain MS Dhoni arrives at a polling station in Ranchi, to cast his vote for the sixth phase of #loksabhaelections2024 pic.twitter.com/c1JolQ45nl
— ANI (@ANI) May 25, 2024
#watch | Jharkhand: Former Indian Captain MS Dhoni arrives at a polling station in Ranchi, to cast his vote for the sixth phase of #loksabhaelections2024 pic.twitter.com/c1JolQ45nl
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने पत्नी श्वेता हुड्डा के साथ रोहतक में मतदान किया। वोट देने से पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस के पक्ष में लहर है। हरियाणा में सभी 10 सीटें कांग्रेस जीतेगी। केंद्र में भी कांग्रेस गठबंधन ही सरकार बनाएगी।
#watch | Former Haryana CM and Congress leader Bhupinder Singh Hooda arrives at a polling station in his native village Sanghi, Rohtak "There is a wave in favour of Congress," he says#loksabhaelections2024 pic.twitter.com/EtyxTgkhfz

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने पत्नी के साथ दिल्ली में मतदान किया और कहा कि मैं युवा मतदाताओं से अपील करता हूं, वे बाहर आएं और मतदान करें। यह देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है कि आप अपने मताधिकार का प्रयोग करें। लोगों में उत्साह और रुचि की कमी है। 2019 में यह उत्साह अलग था और 2024 में यह अलग नजर आ रहा है।
#watch | Senior advocate and Rajya Sabha MP Kapil Sibal says "I appeal to young voters to come out and vote. It is very important for the country that you exercise your franchise…There is a lack of enthusiasm and interest (among people). In 2019, it was different and in 2024,… pic.twitter.com/mN2RXUBm2E

रोहतक लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा ने मतदान के बाद कहा कि हमें कुछ मतदान केंद्रों से शिकायतें मिल रही हैं। कुछ लोग छिनतई करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन सतर्क है और अपना काम कर रहा है। मुझे उम्मीद है कि हरियाणा की सभी 10 सीटों पर कमल खिलेगा।
#watch | Jhajjar, Haryana | BJP candidate from Rohtak Lok Sabha seat Dr Arvind Sharma says, “ …We are getting complaints from some polling booths. Some are trying to indulge in snatching but the administration is alert and doing their work. I am hopeful that Lotus will bloom on… pic.twitter.com/j57F8WmNZq

पश्चिम बंगाल में आज 8 लोकसभा सीटों पर वोटिंग चल रही है। वहीं मतदान के बीच आगजनी और बवाल होने की खबर भी है। पश्चिम मेदिनीपुर के घाटल में लोग भड़क गए और उन्होंने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस बीच उन्होंने बीच सड़क पराली जलाकर आगजनी भी की और घाटल से भाजपा उम्मीदवार हिरेन चटर्जी के काफिले को आगे जाने नहीं दिया।
#watch | West Bengal: BJP candidate from Ghatal Lok Sabha seat, Hiran Chatterjee was stopped by a group of protestors in Ghatal, Paschim Medinipur. pic.twitter.com/eQwsuSpVxw
— ANI (@ANI) May 25, 2024
#watch | West Bengal: BJP candidate from Ghatal Lok Sabha seat, Hiran Chatterjee was stopped by a group of protestors in Ghatal, Paschim Medinipur. pic.twitter.com/eQwsuSpVxw
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मतदान कर दिया है। वे अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल, दोनों बच्चों और पिता के साथ मतदान करने पोलिंग बूथ पर पहुंचे। उनकी मां की तबियत ठीक नहीं, इसलिए वे वोट डालने नहीं आईं। मतदान करने के बाद उन्होंने मीडिया को अंगुली पर लगी स्याही दिखाई और मीडिया से बात भी की। उन्होंने कहा कि…
#watch | After casting his vote, Delhi CM Arvind Kejriwal says, "My father, wife, children and I have voted. My mother could not come today because she is not well. I have voted against dictatorship, inflation and unemployment. I appeal to people to come out and vote…"… pic.twitter.com/9rOlx7CKu0
वोट डालने के बाद सांसद और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी ने कहा कि वोटिंग देशहित में है और हर व्यक्ति मोदी जी के साथ खड़ा है। विपक्ष के लोगों ने अपना परिचय दे दिया है। जब हमारे अर्धसैनिक बल के जवान नक्सलियों से लड़ते हुए अपनी जान दे देते हैं तो कन्हैया कुमार जैसे लोग जश्न मनाते हैं, केवल नरेंद्र मोदी ही दौड़ में हैं, लोग किसी और को देकर अपना वोट बर्बाद नहीं करेंगे।
#watch | Delhi | After casting his vote, MP & BJP candidate from North-East Delhi, Manoj Tiwari says, " This vote is in the interest of the nation and every person is standing with Modi ji. The people of Opposition have given their introduction…People like Kanhaiya Kumar… pic.twitter.com/otQJN5YXSz

उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार का कहना है कि दिल्ली में कांग्रेस को 3 सीटें मिलेंगी और AAP को 4 सीटें मिलेंगी। लोगों में जबरदस्त उत्साह है। भारी मतदान से पता चलता है कि लोग बदलाव चाहते हैं। जब वे ‘400 पार’ कहते हैं, तो वे पेट्रोल की कीमत के बारे में बात करते हैं, न कि सीटों की संख्या के बारे में…”
#watch | Congress candidate from North East Delhi Kanhaiya Kumar says "In Delhi, Congress will get 3 seats and AAP will get 4 seats…There is a great enthusiasm among people. The massive voter turnout shows that people want change. Some EVMs were not working at several places… pic.twitter.com/rMP2eLvUeC

हरियाणा में सुबह 11 बजे तक सबसे अधिक वोटिंग सिरसा में 20.8% हुई, वहीं कुरुक्षेत्र में 20.6 प्रतिशत हुई है।
CPI(M) नेता बृंदा करात ने आज दिल्ली में मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने मीडिया को अंगुली पर लगी स्याही दिखाई ओर कहा कि मैंने तानाशाही और साम्प्रदायिकता के खिलाफ मतदान किया है। मेरा एक वोट लोकतंत्र में बदलाव लाएगा। आपका एक वोट देश में बदलाव लाएगा तो मतदान कीजिए।
#watch | CPI(M) leader Brinda Karat says, "…I have voted against dictatorship and communalism. My vote will bring change…" https://t.co/c8aglrIvSd pic.twitter.com/v6OVwhCJMf
— ANI (@ANI) May 25, 2024
#watch | CPI(M) leader Brinda Karat says, "…I have voted against dictatorship and communalism. My vote will bring change…" https://t.co/c8aglrIvSd pic.twitter.com/v6OVwhCJMf
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
BAG FILMS & MEDIA LTD
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in