नई दिल्ली. पंजाब के पटियाला में पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस और ‘इंडी’ गठबंधन पर जमकर प्रहार किए. इस दौरान पीएम मोदी ने भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि अगर उस समय मोदी होता तो मैं इनसे करतारपुर साहिब लेकर रहता, उसके बाद ही जवानों को छोड़ता. उन्होंने कहा कि यही कांग्रेस है, जिसने सत्ता के लिए देश का बंटवारा किया, और बंटवारा भी ऐसा किया कि हमें दूरबीन से करतारपुर साहिब के दर्शन करने पड़ते थे. हर कोई इसे अपना अपमान महसूस करता था.
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं कांग्रेस वालों को कहता हूं कि जब बांग्लादेश की लड़ाई हुई तो पाकिस्तान के 90 हजार से ज्यादा सैनिक सरेंडर कर चुके थे, 90 हजार से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक हमारे कब्जे में थे. हुकुम का पत्ता हमारे हाथ में था. अगर उस समय मोदी होता तो मैं इनसे करतारपुर साहिब लेकर रहता, उसके बाद ही जवानों को छोड़ता. वो तो नहीं कर पाए, लेकिन मुझसे जितनी सेवा हो सकी मैंने की. आज करतारपुर साहिब कॉरिडोर आपके सामने है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि ‘यहां पंजाब में दिखावे के लिए दिल्ली की कट्टर भ्रष्टाचारी पार्टी और सिख दंगे की दोषी पार्टी आमने-सामने लड़ने का नाटक कर रही है. लेकिन, सच्चाई यही है कि पंजा और झाड़ू पार्टियां दो हैं, लेकिन दुकान एक ही है. यहां के लोग कुछ भी बयान दें, लेकिन, दिल्ली में एक-दूसरे को कंधे पर उठाकर नाच रहे हैं. इसलिए मैं पंजाब के लोगों से प्रार्थना करता हूं कि इनसे सावधान रहना है. जिसे वो अपना गुरु मानते थे, उस अन्ना हजारे के साथ भी धोखा किया है. वो दिन में 10 बार झूठ बोल सकते हैं. ऐसे लोग न पंजाब का भला कर सकते हैं और ना आपके बच्चों के भविष्य के लिए कुछ कर सकते हैं.’
25 दिन बाद… हर तरफ होगी मिसाइल और गोलियों की गड़गड़ाहट! आखिर क्या है 18 जून को लेकर ये बड़ी भविष्यवाणी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘इंडी’ गठबंधन को ना विकास की परवाह है और ना ही हमारी विरासत की चिंता है. आजादी के बाद दूसरे दिन ही अयोध्या में राम मंदिर बन जाना चाहिए था. लेकिन, कांग्रेस ने राम मंदिर का निर्माण रोका. अब जब मंदिर बन गया तो मंदिर को गालियां दे रहे हैं. दुनियाभर से श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं और उनका स्वागत महर्षि वाल्मीकि के नाम पर बना हवाई अड्डा करता है. लेकिन, इन्हें हर उस बात से नफरत है, जिससे हमारी आस्था का सम्मान होता है. इंडी गठबंधन वाले घोर सांप्रदायिक हैं. ये घोर जातिवादी हैं, ये घोर परिवारवादी हैं. ये सत्ता के लिए किसी को भी धोखा दे सकते हैं.
Tags: Pm narendra modi, PM Narendra Modi News, PM Narendra Modi Rally, PM Narendra Modi Speech
हड्डियों में रहता है दर्द और हल्की चोट पर भी होता है फ्रैक्चर, कहीं बोन कैंसर तो नहीं? इन 5 शुरुआती लक्षणों पर करें गौर
12वीं में किया ऑल इंडिया टॉप, MBBS की पढ़ाई के बीच बन गईं मिस वर्ल्ड, फिर दे डालीं 4 सुपरफ्लॉप, डूबे 650 करोड़?
Buddha Purnima: अयोध्या में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मठ-मंदिरों में दर्शन कर रहे लोग
सांपों को भगाने के लिए अजीब तकनीक अपना रहे हैं किसान, क्या आप जानते हैं उनके इस आइडिया के बारे में?
साइकिल से वर्ल्ड टूर: 15 देश, फ्रांस के इंजीनियर ने तय किया 11500 KM का सफर, इस देश ने e-Visa देने से किया मना
'सर एक शॉट ले लो', माधुरी दीक्षित के हीरो के सामने जब हाथ जोड़े खड़ा था प्रोड्यूसर, हीरामंडी के स्टार ने खोला राज
अब बच्चे बनेंगे मोर क्रिएटिव…मोर इनोवेटिव, शिक्षकों को दी जा रही ट्रेनिंग, बोर्ड ने की ये तैयारी
हिंदु मां और मुस्लिम पिता, क्या रखेंगे होने वाले बच्चे का नाम? एक्ट्रेस से पूछा सवाल तो दिया ये जवाब
PHOTOS: हीटवेव से हर कोई परेशान, भारत हो या पाकिस्तान, जू में जानवर भी हलकान
