नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के राजकोट में आग लगने की घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहा है. पुलिस ने कहा कि शाम को राजकोट शहर के एक भीड़-भाड़ वाले ‘गेम जोन’ में लगी भीषण आग में 9 बच्चों सहित कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. हालात को देखते हुए कहा जा रहा है कि मरनेवालों की तादाद बढ़ सकती है.
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “राजकोट में आग लगने की घटना से बेहद व्यथित हूं. मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है. घायलों के लिए प्रार्थना. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहा है.”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी घटना पर दुख जताया. उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, “राजकोट के गेम जोन में हुए हादसे से मन अत्यंत दुःखी है. इस हादसे के संबंध में मैंने मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल से बात कर जानकारी ली है. प्रशासन राहत व बचाव कार्य के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है और घायलों को इलाज प्रदान करवा रहा है. इस दुःखद हादसे में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ.”
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने घटना के संबंध में मुआवजे का ऐलान किया है. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ”राज्य सरकार मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देगी. इस संबंध में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है और उसे पूरे मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है.”
अधिकारियों ने बताया कि गेमिंग गतिविधियों के लिए निर्मित क्षेत्र में शाम करीब साढ़े चार बजे आग लग गई, जिसके बाद प्रभावित टीआरपी गेम जोन में चार घंटे से अधिक समय से बचाव अभियान जारी है. गेमिंग जोन में जिस समय यह घटना हुई उस वक्त बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. वीकेंड पर कई परिवार अपने बच्चों के साथ मॉल के गेम जोन में पहुंचे थे.
सूचना पाकर दमकल और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया. वहीं, पुलिस ने गेमिंग जोन के मालिक युवराज सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है. गेम जोन के मैनेजर नितिन जैन और गेम जोन के पार्टनर युवराज सिंह सोलंकी को हिरासत में लिया गया है. गेम जोन के 3 पार्टनर हैं, जिनमें प्रकाश जैन, युवराज सिंह सोलंकी, राहुल राठौड़ शामिल हैं.
Tags: Gujarat, Narendra modi, Rajkot news
दीपिका पादुकोण ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, प्रेगनेंसी ग्लो देख रणवीर सिंह को आया प्यार, बोले- 'उफ्फ! क्या करूं मैं?…'
राजकोट के टीआरपी मॉल के गेम जोन में लगी भीषण आग, 12 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत; PHOTOS
बिन ब्याहे बनी मां, IPL स्टार से रचाई शादी, तलाक की अफवाहों के बीच मिस्ट्री मैन संग आईं नजर, लोग बोले- 'गोल्ड डिगर'
2015 की वो हिट फिल्म, 39 करोड़ बजट, 200 करोड़ के पार हुआ था कलेक्शन, 1 एक्टर तो रातोंरात बना स्टार
Cannes में अनसूया सेनगुप्ता का जलवा, बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड जीतकर रचा इतिहास, बनीं खास खिताब जीतने वाली पहली इंडियन
घास-फूस समझकर उखाड़ देते हैं लोग… पर ये पौधा है 'बवाल', बड़ी बीमारियों का काल, आयुर्वेद में भी बखान
10 बजते ही खिल जाता है ये 52 कलर वाला फूल, आयरन और पोषक तत्व का खजाना, घर में नहीं होगी धन की कमी!
दिल को छू जाएगी 74 साल की उम्रदराज हथिनी सूजी और बाबूराम की कहानी, 9 सालों से हैं एक दूसरे के साथ!
ब्राउन कलर की टी-शर्ट पहने लाल रंग की कार में पहुंचे धोनी, साक्षी समेत माता-पिता संग किया मतदान-PHOTOS
