लुधियाना आई युवती को चाकू मारे: मां से परेशान होकर छोड़ा घर, यूपी की रहने वाली, फुटपाथ पर गुजारी रात; लोगों … – Dainik Bhaskar

Spread the love

उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर के गांव दारावर से पंजाब के लुधियाना में काम की तलाश में आई एक युवती को बदमाश ने चाकू मारकर घायल कर दिया। युवती के चेहरे और पीठ पर गहरे घाव हैं। लोगों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने युवती के
जानकारी देते हुए पीड़ित युवती ने बताया कि करीब 8 दिन पहले वह अपनी मां से झगड़ा कर अकेली ट्रेन में बैठकर लुधियाना में काम की तलाश में आई थी। उसकी पहचान का कोई शहर में नहीं था। वह गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में 3 दिन तक रही। 3 दिन तक गुरुद्वारा साहिब के बाहर सोई।
खाना और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए बनाए अवैध संबंध
खाना खाने और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए उसके पास पैसे नहीं थे। इस बात का फायदा उठाकर काफी लोगों ने उसके साथ अवैध संबंध बनाए। उसके पास कुछ पैसे थे, जिन्हें कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी टी-शर्ट काट कर चुरा लिया।
जबरदस्ती करने पर थप्पड़-चाकू मारे
पीड़िता ने कहा कि करीब 5 दिन पहले वह गुरुद्वारा साहिब की सीढ़ियां चढ़ रही थी। उसे वहां एक पगड़ीधारी व्यक्ति मिला, जिसने उसे अपने साथ ले जाने के लिए कहा। पीड़िता के मुताबिक उसने उस व्यक्ति के साथ जाने से मना कर दिया। तब वह व्यक्ति उसे कहने लगा कि वह उससे प्यार करता है। जब वह उससे जबरदस्ती करने लगा तो युवती ने उसके थप्पड़ जड़ दिया।
गुस्से में आए उस व्यक्ति ने चाकुओं से उस पर हमला कर दिया। उसके चेहरे और पीठ पर उसने चाकू मारे। खून से लथपथ हालत में लोग उसे सिविल अस्पताल लेकर गए। थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ IPC धारा- 354-D, 506, 341, 324, 148, 34 के तहत मामला दर्ज किया है।
इन कारणों से आई लुधियाना
पीड़िता ने कहा कि वह तलाकशुदा है। उसके पिता इसी बात की टेंशन लेते हैं। इस कारण वह बहुत ज्यादा शराब पीने लगे। उनकी किडनी और लीवर, दोनों खराब हो गए। पिता के बीमार होने के कारण अक्सर मां उसे ताना मारने लगी।
वह मां के तानों से परेशान होकर बुलंदशहर से लुधियाना आ गई, लेकिन उसे नहीं पता था कि लुधियाना की सड़कों पर किस तरह उसकी इज्जत दरिंदे लूट लेंगे। पीड़िता ने प्रशासन से मांग की है कि उसे सेफ जगह पहुंचाया जाए।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post लोकसभा चुनाव: छठे फेज में हुआ अबतक का सबसे कम मतदान, 61.20% रहा वोटिंग का आंकड़ा – Aaj Tak
Next post Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Voting Highlights: छठे चरण में करीब 59 फीसदी वोटिंग, बंगाल में बंपर मतदान, जान – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *