UP की बड़ी खबरें: वाराणसी स्टेशन पर डेढ़ करोड़ के सोने के साथ 2 तस्कर अरेस्ट; कमर में बांधकर ले जा रहे थे दिल्ली – Dainik Bhaskar

Spread the love

कानपुर देहात में प्रेमी-प्रेमिका के शव पेड़ पर एक ही फंदे से लटके मिले। दोनों के पैर जमीन से छू रहे थे। लड़की 17 साल की और लड़का 20 साल का था। प्रेमी 10 दिन यानी 16 मई को प्रेमिका के अपहरण के मामले में जमानत पर बाहर आया था। मामला शिवली थाना क्षेत्र के
पढ़ें पूरी खबर….
वाराणसी स्टेशन पर डेढ़ करोड़ के सोने के साथ 2 तस्कर अरेस्ट
वाराणसी रेलवे स्टेशन पर न्यू दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से दो गोल्ड तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 2 किलो सोना बरामद हुआ। जिसकी कीमत 1.63 करोड़ रुपए से आंकी गई है।
तस्करों की पहचान पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर के आशीष राणा और दिल्ली करोल बाग के तपस मिद्या के रूप में हुई है। दोनों ने कमर में कपड़े के सहारे सोने की पट्टियां और जेवर बांधे थे। दोनों दिल्ली जा रहे थे। पढ़ें पूरी खबर
कन्नौज में नहर में गिरी स्कार्पियो, 2 युवकों की डूबने से मौत
कन्नौज में शनिवार रात एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसे में एसयूवी में सवार 2 लोगों की डूबने से मौत हो गई। रात भर गाड़ी नहर में ही पड़ी रही। सुबह ग्रामीणों ने पानी में उतराती कार देखी तो पुलिस को सूचना दी। पढ़ें पूरी खबर
आगरा में 5 साल की बच्ची से रेप:वीडियो गेम दिखाने के बहाने पड़ोसी चाचा घर ले गया था
आगरा में 5 साल की बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। वह बच्ची को अपने घर मोबाइल गेम दिखाने के बहाने ले गया था। बच्ची रोते हुए बाहर निकली। अपने परिजनों को बताया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पढ़ें पूरी खबर
भ्रष्टाचार का ऑडियो हुआ था वायरल, PVVNL एमडी का एक्शन
गाजियाबाद में बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता मुनेंद्र कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। PVVNL की एमडी ईशा दुहन ने यह एक्शन लिया है। अधीक्षण अभियंता मुनेंद्र कुमार के भ्रष्टाचार की ऑडियो वायरल हुई थी। ऑडियो में अधीक्षण अभियंता मुनेंद्र किसी से पैसों के लेन-देन की बात करते हुए सुनाई दे रहे थे। साथ ही टेंडर में गड़बड़ी की बात भी हो रही थी। पढ़ें पूरी खबर
गोरखपुर में शादी का झांसा देकर युवती से रेप
गोरखपुर में एक युवती संग उसकी बहन के देवर ने रेप किया। वह उसे शादी का झांसा देकर चार सालों तक शारीरिक शोषण करता रहा। आरोप है कि बहन के देवर ने युवती को मिलने के लिए जबलपुर बुलाया और वहां भी उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो उसने युवती को विश्वास दिलाने के लिए स्टेशन ले जाकर उसकी मांग में सिंदूर डाल दिया। लेकिन फिर शादी करने से इनकार करने लगा। पढ़ें पूरी खबर
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post यूपी का मौसम: आज पश्चिमी यूपी में चली लू, रात में भी तापमान के बढ़ने के आसार, इन जिलों में होगी बारिश – अमर उजाला
Next post Pawan Singh: 'ऐसा होता है तो हमारे…', पीएम मोदी के काराकाट दौरा से पहले पवन सिंह के संकेत – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *