पीएम मोदी ने किसके जेल जाने का दिया संकेत? काराकाट संसदीय क्षेत्र में पीएम मोदी जानिए क्या बोले.. – प्रभात खबर – Prabhat Khabar

Spread the love

Breaking News Live: चीन निर्मित ड्रोन अमृतसर के एक खेत से बरामद
Delhi Fire: दिल्ली में दो अग्निकांड, 7 मासूम सहित 10 की मौत, न्यू बोर्न बेबी केयर अस्पताल का मालिक फरार
Rajkot Fire : क्या इस वजह से लगी आग? राजकोट के ‘गेम जोन’ में आग ने मचाया कोहराम, 27 की मौत
पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को काराकाट संसदीय क्षेत्र के डेहरी में चुनावी जनसभा को संबोधित किए और विपक्ष पर जमकर बरसे.
पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को बिहार दौरे पर हैं. एकतरफ जहां शनिवार को प्रदेश की 8 सीटों पर लोकसभा चुनाव के छठे फेज में मतदान हो रहा है तो वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन जगहों पर इसी दिन चुनावी जनसभा कर रहे हैं. पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र के बिक्रम में जनसभा संबोधित करने के बाद पीएम काराकाट संसदीय क्षेत्र के डेहरी पहुंचे जहां सुअरा हवाई अड्डा मैदान पर उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला.
डेहरी की चुनावी जनसभा में पीएम मोदी का भाजपा नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया. मंच पर काराकाट के एनडीए समर्थित रालोमो उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा समेत कई अन्य प्रत्याशी व मंत्री व विधायक मौजूद रहे. पीएम मोदी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग इस जनसभा में पहुंचे. पीएम मोदी से पहले भोजपुर के प्रत्याशी आरके सिंह, काराकाट के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा ने सभा को संबोधित किया और पीएम का स्वागत भी किया.
रौवा लोगन के हमरा प्रणाम.. का हाल बा.. हमारा काराकाट के भाई लोग ठीक हैं ना? से पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि 4 जून की शाम होते होते आरजेडी वाले कहेंगे कि कांग्रेस ने लुटिया डुबो दी. ये एक दूसरे के कपड़े फाड़ना शुरू करेंगे. इसी दिन कांग्रेस का शाही परिवार पराजय का ठीकरा खरगे जी के सिर पर फोड़कर छुट्टियां मनाने चला जाएगा. फिर खगरे जी कार्यकर्ताओं का गुस्सा झेलेंगे.
पीएम ने कहा कि इनके पास सिर्फ कन्फ्यूजन है. हौसला का नाम नहीं है केवल हताशा भरी पड़ी है. इनके पास निर्णय लेने की क्षमता नहीं है ये बस नकारापन लेकर जी रहे हैं. दशकों तक इनकी पूरी राजनीति डरो और डराओ के मंत्र पर चली है. लेकिन मोदी ने इनके डर के गुब्बारे को फोड़ दिया है. मोदी उनके डर को भी डराता है. ये इंडी गठबंधन वाले देश को डराते थे.
ALSO READ: पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, बोले- 4 जून के लिए मनेर के लड्डू तैयार रखिए..
पीएम ने कहा कि ये अयोध्या में राम मंदिर को लेकर डराते थे कि खून की नदियां बहेगी. आज भव्य मंदिर बना. क्या खून की नदियां बही? जम्मू कश्मीर से 370 हटाने के मुद्दे को भी पीएम ने छेड़ा और धमकियों की बात कही. पीएम ने कहा कि मोदी ना इनकी धमकियों से डरा ना रूका है. आखिर धारा 370 की दीवार तोड़ा या नहीं. कहीं आग लगी क्या?
पीएम मोदी ने आरजेडी और कांग्रेस को डरपोक कहा. पीएम ने कहा पाकिस्तान के आतंकी इन डरपोकों के कारण आकर हमला करते थे. मोदी डरता नहीं. सेना को कहा कि घर में घुसकर मारो. इसलिए पाकिस्तान कुछ करने से पहले 100 बार सोचता है. पीएम ने नक्सलियों के भी मुद्दे पर विपक्ष को घेरा.
पीएम ने कहा कि जिसने भी गरीब को लूटा है उसको जेल जाना ही पड़ेगा. वो जेल की रोटी चबाकर ही जिंदगी पूरी करेगा. चाहे वो कितना ही बड़ा शहजादा क्यों ना हो. पीएम ने कहा कि बड़े गुनहगार को जेल में भेजना चाहिए. वहीं मैं कर रहा हूं. पीएम ने कहा कि बिहार के लोगों को गारंटी देता हूं. जिन्होंने बिहार के गरीबों को लूटकर नौकरी के बदले जमीन लिखवायी है. कान खोलकर सून लो. उनका भी जेल जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. ये जैसे ही हेलीकॉप्टर में चक्कर मारने का समय उनका पूरा होगा. उनका जेल जाने का समय आ जाएगा. बिहार को लूटने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा. एनडीए और मोदी की ये गारंटी है.
#WATCH काराकाट (बिहार): PM नरेंद्र मोदी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "…मैं आज बिहार के लोगों को एक और गारंटी दे रहा हूं जिन्होंने बिहार के गरीबों को लूट कर नौकरी के बदले ज़मीन लिखवाई है। कान खोल कर सुन लो उनका भी जेल जाने का काउंट डाउन शुरू हो चुका है…" pic.twitter.com/MFnHjjnimr
पीएम ने जंगलराज का जिक्र किया और बिहार में लालू-राबड़ी शासनकाल पर बरसे. पीएम ने कहा कि अपहरण, हत्या, डकैती ही बिहार का दुर्भाग्य बन गया था. नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी एनडीए सरकार के कामों की तारीफ पीएम ने की. पीएम ने नौजवानों को सचेत भी किया.
#WATCH काराकाट (बिहार): PM नरेंद्र मोदी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "…मैं आज बिहार के लोगों को एक और गारंटी दे रहा हूं जिन्होंने बिहार के गरीबों को लूट कर नौकरी के बदले ज़मीन लिखवाई है। कान खोल कर सुन लो उनका भी जेल जाने का काउंट डाउन शुरू हो चुका है…" pic.twitter.com/MFnHjjnimr
पीएम ने आरक्षण मामले से जुड़े विवाद का फिर से जिक्र किया और कहा कि इंडी गठबंधन ने हजारों शैक्षणिक संस्थानों में एसएसी/एसटी पिछड़ों को देने वाला आरक्षण बंद करके मुसलमानों के लिए उसे रिजर्व कर दिया. संविधान को ताक पर रखकर मुस्लिम जातियों को रातो रात ओबीसी बनाकर आरक्षण दे दिया. पीएम ने कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले का भी जिक्र किया. पीएम ने कहा कि ये धोखा देने वाले लोग हैं. वो बार-बार मुस्लिम आरक्षण का मामला ना फंसे इसलिए ये प्लानिंग में हैं कि दिल्ली पहुंचेंगे तो संविधान को बदलेंगे और एससी/ एसटी का आरक्षण मुसलमानों को देने की तैयारी करेंगे.
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Address -15-P, Kokar Industrial area, Kokar, Ranchi – 834001, Jharkhand
Email Us – sumit.bhattacharjee@prabhatkhabar.in
Copyright © 2024 Prabhat Khabar (NPHL)
यह वेबसाइट अपने पाठकों की रुचि को समझने और ब्राउजिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कूकीज का इस्तेमाल करती है. हमारी वेबसाइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारी गोपनीयता नीति और कुकी नीति से सहमत होते हैं.

source

Previous post PM नरेंद्र मोदी का दिल्ली में रैली… ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी – Aaj Tak
Next post क्या होता है एग्जिट पोल, इसे निकालने के क्या है नियम… जानिए Exit Poll से जुड़े सभी सवालों के जवाब – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *