प्रधानमंत्री मोदी के आलोचक सुब्रमण्यम स्वामी ने किसको किया वोट? पूर्व राज्यसभा सांसद ने खुद दी जानकारी – Jansatta

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अक्सर आलोचना करने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने किसको वोट किया? इस बात काउन्होंने खुलासा कर दिया है। इसको लेकर उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट लिखी है।
सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘मैंने अभी-अभी भाजपा उम्मीदवार और पूर्वी दिल्ली के पूर्व उप महापौर मल्होत्रा को अपना वोट दिया है। मुझे उम्मीद है कि वह जीतेंगे।’
इससे पहले उन्होंने 23 मई को एक्स पर लिखा था, ‘इस शनिवार (25 मई 2024) को मैं पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हर्ष मल्होत्रा को वोट दूंगा। वह दिल्ली के मेयर रह चुके हैं। जनता की सेवा का उनका रिकॉर्ड अच्छा है और वह लोकसभा सांसद बनने के योग्य हैं। मैं पूर्वी निजामुद्दीन में रहता हूं।’
बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ सुब्रमण्यम स्वामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े आलोचक माने जाते हैं। समय-समय पर वह पीएम मोदी, उनके नेतृत्व वाली एनडीए सरकार और बीजेपी के काम करने के तरीकों, फैसलों और नीतियों पर सवाल उठाते रहे हैं।
यही वजह है कि उनका पीएम मोदी से 36 का आंकड़ा माना जाता है। बताया जाता है कि इस वजह से दोनों के बीच करीब चार साल से कोई बात नहीं हुई है।
इसी साल फरवरी में न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी के 370 और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के 400 से ज्यादा सीटें जीतने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दावे पर डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा था कि इस बार बीजेपी अपने पिछले चुनावी प्रदर्शन को पछाड़ देगी, क्योंकि पहली बार हिंदू अपनी पहचान पर गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्हें अब वह संकोच महसूस नहीं होता जो नेहरू के समय में उन पर थोपा गया था।

source

Previous post क्या होता है एग्जिट पोल, इसे निकालने के क्या है नियम… जानिए Exit Poll से जुड़े सभी सवालों के जवाब – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)
Next post Loksabha Election 2024 LIVE Updates: अंतिम चरण में पहुंचा लोकसभा चुनाव, पीएम मोदी आज मिर्जापुर में करेंगे रैली, यहां पढ़ें अपडेट्स – India TV Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *