पीएम मोदी की आज सुअरा हवाई अड्डा मैदान में सभा: काराकाट के साथ सासाराम लोकसभा के वोटरों को करेंगे संबोधित, … – Dainik Bhaskar

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 मई को काराकाट संसदीय क्षेत्र के डेहरी विधानसभा क्षेत्र में सुअरा हवाई अड्डा के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पीएम विशेष विमान से पटना पहुंचेगे। वहां वे बिक्रम में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद हेलिकॉप्टर से
प्रधानमंत्री की सभा को लेकर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। डीआईजी नवीन चंद्र झा ने अपने मातहत अधिकारियों के साथ शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों को अस्थायी रेड जोन घोषित किया गया है। एसपीजी की टीम सुअरा में कैंप कर रही है। डीआईजी ने बताया कि करीब 2 हजार पुलिस जवान, रैफ जवान व सीआरपीएफ के जवान को लगाया गया है.
सुरक्षा में तैनात होंगे 2000 जवान 500 पुलिस पदाधिकारी
पीएम की सुरक्षा में किसी तरह की चूक नहीं रह जाए, इसकी कई स्तरों पर निगरानी की जा रही है। जिला पलिस के दो हजार से ज्यादा पुलिस के जवान पीएम की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। इसके अलावा पांच सौ पुलिस पदाधिकारियों को भी पीएम की सुरक्षा में लगाया जा रहा है। इसके अलावा बड़ी संख्या में डीएसपी एवं एसपी स्तर के अधिकारी भी अलग- अलग स्थानों पर सुरक्षा की कमान संभालेंगे। एसपी ने कहा कि पीएम की सभा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए कायर्क्रम स्थल के 5 किलोमीटर की परिधि में ड्रोन, हॉट एयर बैलून, पारा मोटर्स, पारा ग्लाइडर, पावर्ड हैंड, ग्लाइडर्स और नन कॉन्वेंशनल फ्लाइंग ऑब्जेक्ट पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post PM Modi in Mirzapur: बरकछा की सभा से दो सीटों के वोटरों को साधेंगे PM मोदी, भाजपाजनों को हुआ जुटान – अमर उजाला
Next post मोदी बोले- लैंड फॉर जॉब स्कैम वालों का काउंटडाउन शुरू: बिहार में कहा- लालटेनियों ने अपना घर रोशन किया; सभी … – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *