Delhi Lok Sabha Election 2024: दिल्ली में वोटिंग के बीच अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, 'वोट से बता दीजिए – ABP न्यूज़

Spread the love

Delhi Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के छठवें चरण में दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है. इस बीच आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने जनता से वोट डालने की अपील की है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर लिखा कि ‘मैं सभी मतदाता भाइयों और बहनों से अपील करता हूं कि वोट जरूर डालकर आएं. अपने परिवार, सगे-सम्बंधियों और मित्रों से भी वोट करने के लिए कहें.’
अरविंद केजरीवाल ने आगे लिखा कि ‘लोकतंत्र के इस महापर्व में आपका एक-एक वोट तानाशाही सोच के खिलाफ भारत के लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करने के लिए होगा. मतदान केंद्र पर जाइए और अपने वोट से बता दीजिए कि भारत में जनतंत्र है और जनतंत्र ही रहेगा. जय हिन्द.’
मैं सभी मतदाता भाइयों और बहनों से अपील करता हूँ कि वोट ज़रूर डालकर आएँ। अपने परिवार, सगे-सम्बंधियों और मित्रों से भी वोट करने के लिए कहें। लोकतंत्र के इस महापर्व में आपका एक-एक वोट तानाशाही सोच के ख़िलाफ़ भारत के लोकतंत्र और संविधान को मज़बूत करने के लिए होगा। मतदान केंद्र पर…

बता दें इस बार दिल्ली के रण में बीजेपी का मुकाबला ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के साथ है. दिल्ली में पिछले दो लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी का दबदबा रहा है. 2014 और 2019 दोनों लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने सभी सात सीटों पर जीत हासिल की थी, ये ही वजह है कि बीजेपी के लिए सातों सीटों पर जीत हासिल करना चुनौती बन चुका है. वहीं इस बार भी बीजेपी ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदार को उतारा है. जबकि कांग्रेस ने तीन सीटों पर और आम आदमी पार्टी ने चार सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं. 
ये भी पढ़ें
Lok Sabha Elections: कांग्रेस कैंडिडेट कन्हैया कुमार कितनी बड़ी चुनौती? मनोज तिवारी बोले, ‘मैं चुनाव को कभी…’

source

Previous post नई दिल्ली से AAP प्रत्याशी सोमनाथ भारती का BJP पर निशाना, पीएम से पूछा- 'क्या यही है…' – ABP न्यूज़
Next post Lok Sabha Election 2024 Highlights: 'देश में तो नहीं लेकिन कांग्रेस के दिल में जरूर लगी आग', राम मंदिर का जिक् – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *