अम्बेडकरनगर में मतदान समाप्त: सबसे ज्यादा 61.54 प्रतिशत वोट पड़े, सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा की पुलिस से झड़प – Dainik Bhaskar

Spread the love

अम्बेडकरनगर में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो गया है। यहां 6 बजे तक सबसे ज्यादा 61.54% वोटिंग हुई। सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा ने भी वोट डाला। उनकी पुलिस से झड़प भी हो गई। आरोप है कि पुलिस इनके करीबी पूर्व ब्लॉक प्रमुख लवकुश वर्मा के घर पूछताछ करन
सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा ने कहा, मेरे लोगों को परेशान किया जा रहा है। जबकि प्रदेश स्तर के हिस्ट्रीशीटर कक्कू पांडेय खुलेआम घूम रहे हैं। मुझे हाउस अरेस्ट नहीं किया गया, मुझे प्रताड़ित किया गया।पुलिस मेरे कार्यकर्ता को घर-घर जाकर गाली दे रही है। धमकी दी जा रही है। शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है। मेरे कजिन लवकुश वर्मा को परेशान किया जा रहा है।
बीजेपी प्रत्याशी रीतेश पांडेय ने बीएन इंटर कालेज बूथ पर वोट डाला। रीतेश पांडेय ने कहा, सपा प्रत्याशी अफवाह फैलाते रहते हैं। पिछले दो दिनों से समाजवादी पार्टी शराब पैसा बांट रही है। कई बार इलेक्शन कमीशन से शिकायत की गई, लेकिन कोई हल नहीं निकला। एक कार्यकर्ता पैसे के साथ पकड़े गए, ये पैसा बहुत ज्यादा था, लेकिन पुलिस ने केवल एक लाख दिखाया। एसओ अलीगंज ने शिथिलता बरती। मैं उनके निलंबन की मांग करता हूं। जिला प्रशासन ने ठोस कार्रवाई नहीं की। आज भी कई जगह पैसे बांटने के साथ प्रलोभन दिए जा रहे हैं।
बीएन इंटर कालेज बूथ पर जिले भर में कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच सुबह 7 बजे से 1131 मतदान केंद्रों के 1899 बूथों पर मतदान जारी है। कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लाइन लग गई है।अम्बेडकरनगर लोकसभा सीट की पांचों विधानसभा क्षेत्र में सुबह से शांतिपूर्वक मतदान जारी है। टांडा विधानसभा क्षेत्र के पाइकोलिया मतदान केंद्र पर 116 साल की एक दादी को बग्घी से मतदान करने के लिए बूथ पर पहुंची और उन्होंने वोट दिया।
अम्बेडकरनगर के जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ बूथ पर पहुंचकर जायजा ले रहे हैं। डीएम और एसपी ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोटरों से बात की और उनसे बूथ पर की गई व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।
जिले में 5 विधानसभा सीटों पर कटेहरी विधानसभा के लिए 425, जलालपुर के लिए 415,आलापुर के लिए 370, अकबरपुर के लिए 350 और टांडा के लिए 339 पोलिंग पार्टियों की ड्यूटी लगाई गई है।
जिले में 235 मॉडल बूथ, प्रत्येक विधानसभा में पांच-पांच पिंक बूथ, युवा, दिव्यांग बूथ बनाये गए हैं। इसके साथ संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर अर्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है।
आंकड़ों में मतदाता
सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
बसपा का गढ़ माने जाने वाली बसपा इस बार लड़ाई में नहीं है। बीजेपी से रीतेश पांडेय, सपा से लालजी वर्मा और बसपा से कमर हयात अंसारी हैं।पिछली लोकसभा में इस सीट पर बसपा ने जीत दर्ज की थी। बीजेपी अभी तक केवल एक बार इस सीट से जीत सकी है।
अब समझिए सियासी समीकरण
पॉलिटिकल एक्सपर्ट की मानें तो भाजपा और सपा में कांटे की टक्कर है। भाजपा ने जिन रितेश पांडेय को टिकट दिया है, वह पुराने बसपाई हैं। सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा भी बसपा से आए हैं। दोनों लोगों का झुकाव एससी वोट की तरफ है। दोनों प्रत्याशियों में बसपा के वोटर्स में सेंधमारी की लड़ाई दिख रही है। बाकी कोर वोटर, मसलन यादव-मुस्लिम सपा के साथ हैं। ज्यादातर पिछड़े और जनरल वोटर भाजपा के साथ दिख रहे हैं। समीकरण थोड़े जातिगत हैं, मगर लोग मोदी-योगी को पसंद करते हैं। इसका असर भी चुनाव नतीजे पर होगा।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post Cyclone Remal Live: तैयारियों की समीक्षा के लिए पीएम मोदी ने बुलाई बैठक, त्रिपुरा के चार जिलों में अलर्ट – अमर उजाला
Next post लोकसभा चुनाव 2024: 1 जून को ऐसे दिखेगा EVM, इस तरह होगी उम्मीदवारों की तरतीब – पंजाब केसरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *