3 रैलियां और टारगेट पर पूरा पूर्वांचल… यूपी में PM मोदी का अंतिम चरण के लिए धुआंधार चुनाव प्रचार – News18 हिंदी

Spread the love

लखनऊ. देश में लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान नजदीक है. इससे पहले सियासी पारा चढ़ा हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश में तीन रैलियां कर धुंआधार प्रचार करेंगे. इन तीन रैलियों के जरिए सात लोकसभा सीटों को साधेंगे. इस दौरान पीएम मोदी मिर्जापुर, मऊ और देवरिया में रैली करने वाले हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आखिरी चरण के मतदान से पहले प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं.
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के चुनाव प्रचार के लिए आज पीएम मोदी 3 जनसभा करेंगे. इससे 7 लोकसभा सीटों को साधेंगे. पहली जनसभा मिर्जापुर के बरकछा कला में लोकसभा सीट मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज के लिए है. जहां सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) के लिए प्रचार करेंगे. फिर दूसरी जनसभा मऊ के रतनपुरा में लोकसभा सीट घोसी, बलिया और सलेमपुर के लिए होगी. तो वहीं, तीसरी जनसभा देवरिया के शिवपुर में लोकसभा सीट बांसगांव और देवरिया के लिए है.
यह भी पढ़ेंः गोंडा में वोटिंग के बाद डीएम का बड़ा एक्शन, 234 मतदान कर्मियों पर होगी FIR, जानें क्या है माजरा

तय कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी सबसे पहले मिर्जापुर और राबर्ट्सगंज सीट के लिए मडिहान विधानसभा के बरकछा में जनसभा करेंगे. इसके बाद घोसी, बलिया और सलेमपुर लोकसभा सीट के लिए भुडसुरी, मेवाड़ी कलां, रतनपुरा मऊ में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. फिर तीसरी जनसभा पचलडी मार्ग, रूद्रपुर, देवरिया में आयोजित की जाएगी. यह संयुक्त सभा बांसगांव और देवरिया लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के समर्थन में होगी.
यूपी में सातवें चरण का मतदान 1 जून को होगा. इस दौरान 13 सीटों पर वोटिंग होगी. इसमें महाराजगंज, गोरखपुर, खुशीनगर, देवरिया, बसनगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, रॉबर्टस् गंज में वोटिंग होगी. ऐसे में आखिरी चरण के मतदान से पहले बीजेपी ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, तो वहीं समेत अन्य विपक्षी दल भी जोर-शोर से प्रचार में लगे हुए है.
Tags: Loksabha Election 2024, Lucknow news, Pm Modi Rally, PM Narendra Modi News

किसके नाम पर है हार्दिक पांड्या की 50% प्रॉपर्टी? नताशा को अलग होने पर नहीं मिलेगी ज्यादा ऐलिमनि, कौन है वो महिला
हज़ार दिखाने के लिए क्यों लिखते हैं 'K'? आपने भी लिखा होगा, पर नहीं जानते होंगे इसके पीछे की रोचक वजह …
गर्मी में सूख रही मशरूम की खेती तो परेशान न हों किसान, सूखे बैग से भी मिलेगी दो फसल, जानें कैसे
फर्नीचर का धंधा छोड़, भाइयों ने बनाई डायरेक्टर जोड़ी, सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों के साथ बॉलीवुड को दे दिए 4 सुपरस्टार
गर्मी में अपने गार्डेन में लगाएं यह सात फूल के पौधे, बदल जाएगा लुक…देखकर आएगा आनंद
इस फल के बीज को न फेंके, पाचन तंत्र और डायबिटीज में कारगर, सब्जी के आगे मटन भी है फेल…
दीपिका पादुकोण ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, प्रेगनेंसी ग्लो देख रणवीर सिंह को आया प्यार, बोले- 'उफ्फ! क्या करूं मैं?…'
राजकोट के टीआरपी मॉल के गेम जोन में लगी भीषण आग, 12 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत; PHOTOS
शादी के 3 साल बाद, नाम से हटाया सरनेम तो शुरू हुईं तलाक की अफवाहें, मिस्ट्री मैन संग आई नजर, लोग बोले- 'गोल्ड डिगर'

source

Previous post Haryana Lok Sabha Election 2024: कहीं साफ, कहीं धुंधली तस्वीर, पढ़ें सभी सीटों का एनालिसिस – अमर उजाला
Next post ABP Cvoter Opinion Polls 2024: दिल्ली में एक सीट पर कांटे की टक्कर, कन्हैया कुमार Vs मनोज तिवारी में – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *