click this icon for latest updates
Published: May 25, 2024 12:01 AM IST
By India.com Hindi News Desk | Edited by Akarsh Shukla
Lok Sabha Elections 2024 Phase 6 Voting : लोकसभा चुनाव के छठे चरण का बिगुल बज चुका है और आज यानी 25 मई को देश के 8 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा. छठे चरण का ये लोकसभा चुनाव भाजपा और ‘इंडिया’ गठबंधन के लिए कई मायनों में अहम माना जा रहा है. एक तरफ BJP केंद्र में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के मिशन को पूरा करना चाहेगी, वहीं भाजपा (BJP) के विजय रथ पर ब्रेक लगाने के लिए विपक्ष का ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन मिलकर इस बार चुनाव लड़ रहा है. पिछले चुनाव के नतीजों की बात करें तो इन 58 लोकसभा सीटों में से भाजपा को अकेले 40 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. बाद में हुए उपचुनाव में भाजपा ने सपा को हराकर आजमगढ़ लोकसभा सीट भी छीन ली. इस तरह से 41 लोकसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा हो गया.
चुनाव आयोग के मुताबिक इस चरण में 11.13 करोड़ से अधिक लोग मतदान के पात्र हैं. इनमें 5.84 करोड़ पुरुष, 5.29 करोड़ महिलाएं और 5,120 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं. छठे चरण में राष्ट्रीय राजधानी की सात लोकसभा सीटों के अलावा उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की सभी 10, बिहार और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ, ओडिशा की छह, झारखंड की चार और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर शनिवार को मतदान होगा. इसके अलावा ओडिशा की 42 विधानसभा सीट पर भी मतदान होगा. छठे चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में संबलपुर (ओडिशा) से केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (भाजपा), उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी (भाजपा) व कन्हैया कुमार (कांग्रेस), सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) से मेनका गांधी (भाजपा), अनंतनाग-राजौरी (जम्मू और कश्मीर) से महबूबा मुफ्ती (पीडीपी), तमलुक (पश्चिम बंगाल) से अभिजीत गंगोपाध्याय (भाजपा), करनाल से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल और गुरुग्राम सीट से राव इंद्रजीत सिंह शामिल हैं.
राष्ट्रीय राजधानी की सात लोकसभा सीट पर भाजपा और ‘इंडिया’ गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है. चुनाव से पहले ही ‘इंडिया’ गठबंधन के घटकों के बीच सीट को लेकर बनी सहमति के तहत आम आदमी पार्टी (आप) चार और कांग्रेस तीन सीट पर चुनाव लड़ रही है. यह पहला लोकसभा चुनाव है जब AAP और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं और केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा को चुनौती दे रहे हैं. ‘आप’ ने पूर्वी दिल्ली सीट से कुलदीप कुमार को, पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा को, नयी दिल्ली से सोमनाथ भारती को और दक्षिणी दिल्ली से सही राम पहलवान को मैदान में उतारा है. कांग्रेस ने चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल, उत्तर पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार और उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट से उदित राज को अपना प्रत्याशी बनाया है.
भाजपा ने मनोज तिवारी को उत्तर पूर्वी दिल्ली से प्रत्याशी बनाया है और वह राष्ट्रीय राजधानी में अकेले मौजूदा सांसद हैं, जिन्हें पार्टी ने फिर से चुनाव मैदान में उतारा है. इस बार उनका सीथा मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार से है. भाजपा ने दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी को, नयी दिल्ली से बांसुरी स्वराज को, पूर्वी दिल्ली से हर्ष दीप मल्होत्रा, उत्तर पश्चिमी दिल्ली से योगेन्द्र चंदोलिया, चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल और पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सहरावत को प्रत्याशी बनाया है. आम चुनाव के छठे चरण के लिए उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीट पर मतदान होगा, जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, तृणमूल कांग्रेस के ललितेश पति त्रिपाठी और भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ समेत 162 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला होगा. छठे चरण में प्रदेश के 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अम्बेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही में मतदान होना है.
(With PTI Inputs)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Lok Sabha Chunav 2024 : छठे चरण में मनोज तिवारी बनाम कन्हैया कुमार, आज EVM में कैद हो जाएगी इन दिग्गजों की किस्मत
अमित शाह ने कांग्रेस-JMM पर बोला तीखा हमला, कहा- इनके लिए झारखंड भ्रष्टाचार का ATM है
23 साल पुराने केस में ‘नर्मदा बचाओ आंदोलन’ कार्यकर्ता मेधा पाटकर दोषी करार, LG वीके सक्सेना से जुड़ा है मामला
Today Breaking News: पुणे पोर्श कांड में 2 पुलिसकर्मी निलंबित, केस क्राइम ब्रांच को सौंपा गया
Lok Sabha Election 2024 LIVE: भीमराव अंबेडकर ने लिखा संविधान, इसलिए नरेंद्र मोदी करना चाहते हैं खत्म : लालू यादव
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
