मऊ में रविवार को प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा होनी है। हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनपुरा के मेउड़ी गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा के लिए तैयारियां तेज कर दी गयी हैं। कार्यक्रम के कुछ दिनों पहले से ही तैयारियों का जायजा लेने के लि
कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का निरीक्षण
वहीं शुक्रवार को एयरफोर्स के एमआई-17 से आई टीम ने भी जायजा लिया। कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का निरीक्षण करने के लिए एमआई-17 हेलिकॉप्टर की लैंडिंग हुई। जांच टीम द्वारा काफी देर तक हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल की पड़ताल की गयी। रतनपुरा विकास खंड क्षेत्र के मेउड़ी गांव में प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वायुसेना का एमआई-17 हेलीकॉप्टर 30 मिनट तक कार्यक्रम स्थल पर मंडराता रहा। जिसके बाद एमआई-17 हेलीकॉप्टर की लैंडिंग हुई। जायजा लेने के लिए टीम ने एक-एक बिंदु को चेक किया। हेलीपैड कार्यक्रम स्थल पर सघन पड़ताल के बाद जांच टीम के सदस्य एमआई-17 हेलिकॉप्टर से चले गए। इस दौरान हेलिकॉप्टर देखने के लिए आस पास के ग्रामीणों की भारी भीड़ भी जुट गई। पीएम के जनसभा स्थल का निरीक्षण करने के लिए मंडल और जोन के अधिकारी भी पहुंच रहे हैं।
कार्यक्रम स्थल पर कोई कमी न हो इसके लिए जिला अधिकारी प्रवीण मिश्रा और पुलिस अधीक्षक इलामारन जी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। सभी व्यवस्था को देखते हुए संबंधित को आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान निरीक्षण करने के लिए अन्य संबंधित अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
