पीएम मोदी पर राजद सांसद मनोज झा ने निशाना साधा: कहा- वे गरिमा विहीन होते जा रहे हैं, जेल भेजने की धमकी देते… – Dainik Bhaskar

Spread the love

सांसद मनोज झा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने राजद कार्यालय में कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी गरिमा विहीन होते जा रहे हैं। तेजस्वी यादव को 4 जून के बाद जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं।
क्या आप न्यायालय को भी मैनेज करने की सोच रखते हैं। उनकी परेशानी का कारण तेजस्वी का परिवर्तन पत्र है। जो नौकरी, रोजगार बढ़ाने की बात करता है। महंगाई कम करने की बात करता है। जो महिलाओं को प्रतिवर्ष 1 लख रुपए देने की बात करता है।
मनोज झा ने और क्या कहा
मनोज झा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री को पॉलिटिकल बात करनी चाहिए। दुनिया में किसी भी पीएम ने इतनी अशुभनीय बात नहीं की है। यह गीदड़ भभकी नहीं चलेगी। मामला बहुत आगे चला गया है। प्रधानमंत्री जी आपने अपने पद की गरिमा के साथ जितना अन्याय किया है हमने आज तक किसी को ऐसा करते नहीं देखा है।
जब तेजस्वी कहते हैं क्या आरक्षण खत्म कर देंगे। कैसे होगा ये भी बताता हूं। आर्टिकल 15 और 16 सरकारी नौकरियों की बात करता है। आपने सरकारी नौकरियां ही खत्म कर दी। जातीय जनगणना समेत कई ऐसे मुद्दे हैं जिन पर आपको जवाब देना चाहिए। लेकिन आप तेजस्वी को धमकी दे रहे हैं।
देश की जनता विराम लगा देगी
राजद से राज्यसभा सांसद मंडल कमीशन के रिपोर्ट आपने नहीं पढ़ी। देश के प्रधानमंत्री को इतना अज्ञानी नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अंतिम में में यही कहना चाहता हूं। रघुपति राघव राजा राम…सबको सम्मति दे भगवान। मनोज झा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी इंतजार कीजिए, सभी लोगों की फाइल खुलती है। फाइल खुलेगी। वहीं, इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व मंत्री आलोक मेहता समेत कई अन्य नेता मौजूद थे।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post चुनाव प्रचार करने के लिए मऊ पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, बोले- तीन लक्ष्य लेकर चल रहे हैं इंडी गठबंधन वाले – India TV Hindi
Next post देवरिया के रूद्रपुर में प्रधानमंत्री की जनसभा आज: एक लाख लोगों के पहुंचने का दावा, मुख्यमंत्री याेगी आदित्य… – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *