111 शिक्षकों को उत्तर प्रदेश पारस रत्न सम्मान: पारस एजुकेशनल सोसाइटी ने किया सम्मानित, मंत्री अरुण कुमार भी… – Dainik Bhaskar

Spread the love

बरेली में आज पारस एजुकेशनल सोसाइटी उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में बरेली नाथ नगरी में विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 111 शिक्षकों, साहित्यकार, खिलाड़ी, और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
उत्तर प्रदेश पारस रत्न सम्मान 2024 से सम्मानित क सम्मान समारोह का शुभारंभ वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार, MLC कुंवर महाराज सिंह, महापौर डॉ उमेश गौतम और पारस एजुकेशनल सोसाइटी के प्रतिपाल सिंह (बंटी ठाकुर) ने मां सरस्वती के चित्र पर माला और पुष्प अर्पित कर किया।
कवियों ने काव्य पाठ किया
कार्यक्रम में कवियों ने काव्य पाठ किया। प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार ने कहा पारस एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा सोसाइटी के 16 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश पारस रत्न सम्मान 2024 से 111 शिक्षकों का जो सम्मान किया गया है। वह सराहनीय है शिक्षकों द्वारा जो कार्य विद्यालय में किए जाते हैं उससे बच्चों के ज्ञान को बढ़ावा मिलता है।
पारस एजुकेशनल सोसाइटी ने उत्तर प्रदेश ही नहीं और भी राज्यों में समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। MLC कुंवर महाराज सिंह ने कहा शिक्षकों को सम्मानित करना एक गौरव की बात है पारस एजुकेशनल सोसायटी द्वारा उत्तर प्रदेश ही नहीं अन्य राज्यों के भी शिक्षकों को सम्मानित कर बरेली की अलग पहचान बनाई है।
खिलाड़ी व साहित्यकार भी सम्मानित
सम्मान समारोह में शिक्षकों , साहित्यकारों, खिलाड़ी को सम्मानित किया गया। हमें भी खुशी इस बात की हुई दूर-दूर से शिक्षकों ने उत्तर प्रदेश पारस रत्न सम्मान 2024 के कार्यक्रम में भाग लिया सम्मानित करने का अवसर हमें मिला इसका श्रेय पारस एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष बंटी ठाकुर को जाता है। महापौर डॉक्टर उमेश गौतम ने कहा शिक्षक ही बच्चों के आदर्श होते हैं और पारस एजुकेशनल सोसायटी द्वारा उत्तर प्रदेश पारस रत्न सम्मान 2024 से उत्तर प्रदेश नहीं अन्य राज्यों के भी शिक्षकों को सम्मानित किया जा रहा है। जो सराहनीय कार्य है विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले शिक्षक खिलाड़ी समाजसेवी और साहित्यकारों को सम्मानित कर बरेली की अलग पहचान बनाई है।
बेहतर काम कर रहे शिक्षक
पारस एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह (बंटी ठाकुर) ने कहां बिहार, उत्तराखंड, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के ऐसे उत्कृष्ट शिक्षकों, समाजसेवी साहित्यकारों, खिलाड़ी को पारस एजुकेशनल सोसायटी उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश पारस रत्न सम्मान 2024 से सम्मानित किया। पारस एजुकेशनल सोसायटी उत्तर प्रदेश की स्थापना 2009 में हुई और उसके बाद निरंतर संस्था समाजसेवी के रूप में जरूरतमंद लोगों की निरंतर मदद कर रही है।
शिक्षा, संस्कृति, खेलकूद, जन जागरूकता अभियान, केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना, मेधावी छात्रों का सम्मान, नशा मुक्त अभियान, जल संरक्षण अभियान,पर्यावरण के क्षेत्र में पारस एजुकेशनल सोसाइटी निरंतर कार्य कर रही है। 15 वर्ष के कार्यकाल में समाज सेवा के क्षेत्र में बढ़कर भागीदारी सुनिश्चित की है हर वर्ष मेधावी छात्र और छात्राओं को समिति द्वारा सम्मानित किया जाता है।
यह रहे मौजूद
सम्मान समारोह में मंत्री डॉ अरुण कुमार, बरेली रामपुर एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, महापौर डॉक्टर उमेश गौतम, बंटी ठाकुर, डॉ विमल भारद्वाज, गुलशन आनंद, अर्चना सिंह, राजपाल, पल्लवी शर्मा, जाकिर हुसैन, प्रमोद रघुवंशी, भारतेंदु सिंह चौहान, विनय कुमार सिंह राठौड़, संजीव अवस्थी, धीरज कुमार, सपना गुप्ता, ईशा कालरा, आशा सिंह, श्वेता सिंह, आलोक सिंह, अदिति सिंह, सत्येंद्र सिंह।
शिक्षक पारस सिंह, प्रदीप तोमर, राखी गंगवार, अरुणा कुमारी राजपूत, पूजा चतुर्वेदी, प्रवीण सैनी, जगदीश लोधी, प्रतिभा भारती, प्रिया रघुवंशी, सीमा यादव, विपिन कुमार शुक्ला, कुमार सिंह सचिन कुमार सिंह, रचना वानिया, सहाना सैफी, कल्पना, रफत सुल्ताना, आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post Gorakhpur News: आज दो घंटे देरी से जाएगी गोरखपुुर-कोलकाता एक्सप्रेस – अमर उजाला
Next post Exit Poll 2024: मध्यप्रदेश में 2019 में सटीक बैठे थे एग्जिट पोल के नतीजे, इस बार एक जून को आएंगे अनुमान – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *