लोकसभा चुनाव के छठे चरण में शनिवार को हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई। रोहतक लोकसभा सीट पर 64.8 प्रतिशत मतदान हुआ। महम विधानसभा में 69.8 प्रतिशत, गढ़ी-सांपला-किलोई विधानसभा में 68.7 प्रतिशत, रोहतक विधानसभा क्षेत्र में 60.8 प्रतिशत तथा कलानौर
गांव जसिया में मतदान केंद्र पर तैनात सिपाही पर वोट डालने आई लड़की ने नंबर मांगने का आरोप लगाया। इसके बाद ग्रामीण उसे पकड़कर थाने ले गए। वहां कुछ लोगों ने सिपाही के साथ मारपीट भी की।
दोपहर में रोहतक के सांघी गांव में पुलिस कर्मचारियों द्वारा बोगस वोटिंग कराए जाने की अफवाह फैली। इसके बाद पुलिस PRO ने तुरंत बयान जारी कर कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही उक्त खबर झूठी है। इस प्रकार की कोई घटना नही हुई।
उधर, रोहतक के मोहल्ला महाजन पड़ाव के लोगों ने बिजली की समस्या को लेकर रेलवे रोड पर जाम लगा दिया। लोगों का आरोप था कि मोहल्ले में 6 दिन से लाइट नहीं आई है। उन्होंने वोटिंग के बहिष्कार का ऐलान किया।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
