यूपी में 14 सीटों पर 54.02% वोटिंग: प्रयागराज से कांग्रेस प्रत्याशी के पिता को थाने में बैठाया, आजमगढ़ में … – Dainik Bhaskar

Spread the love

लोकसभा चुनाव के 6वें चरण में 14 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। शाम 6 बजे तक 54.02% वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा अंबेडकरनगर में 61.543% और सबसे कम फूलपुर में 48.94% वोटिंग हुई।
प्रयागराज में पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पोलिंग बूथ से हटा दिया। जिसके बाद कांग्रेसी हंगामा करने लगे। सूचना पर सपा के पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह पहुंच गए। उनकी पुलिस से नोकझोंक हो गई। पुलिस रेवती रमण को हिरासत में लेकर थाने लाई। कांग्रेस प्रत्याशी उज्जवल रमण सिंह समर्थकों के साथ थाने पहुंचे। कुछ देर बाद पुलिस ने रेवती रमण को छोड़ दिया।
करेली थाना पुलिस ने रेवती रमण समेत 50 समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि रेवती रमण के समर्थकों ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए, अपशब्द कहा, सरकारी कार्य में बाधा डाली।
आजमगढ़ में भाजपा समर्थकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें 2 लोगों के हाथ टूट गए। जबकि 2-3 लोगों को हल्की चोटें आई हैं। वोटिंग खत्म होने के बाद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ घायल समर्थकों से मिलने उनके घर पहुंचे।
सपा ने चुनाव आयोग से 6 घंटे में 60 से ज्यादा शिकायतें की हैं। ज्यादातर शिकायतें EVM से जुड़ी हुई हैं। अंबेडकरनगर में बुजुर्ग महिला बग्घी से पोलिंग बूथ पर पहुंची और वोट डाला।
संतकबीरनगर में वोट डालने पहुंची महिला की मौत हो गई। महिला पोलिंग बूथ के गेट पर चक्कर खाकर गिर गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यूपी में शनिवार को सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, प्रयागराज, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही में वोटिंग हुई।
25 मई को छठवें फेज की वोटिंग से जुड़े सिलसिलेवार अपडेट्स जानने के लिए ब्लॉग से गुजरिए…
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post प्रियंका गांधी बोलीं-आपदा में मोदी एक बार हिमाचल नहीं आए: कहा- BJP ने अग्निवीर योजना बनाई, ताकि डिफेंस में … – Dainik Bhaskar
Next post सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- 'क्या RSS मानता है कि…' – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *