PM मोदी के बयान पर विपक्षी दलों ने मचा दिया बवाल, TMC बोली – नारी शक्ति से मुजरा तक आ गए प्रधानमंत्री – Jansatta

Spread the love

PM Modi Mujra Controversy: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Chunav 2024) को लेकर पीएम मोदी सातवें चरण की वोटिंग से पहले आखिरी वक्त में धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। पीएम लगातार अपनी रैलियों और रोड शो के जरिए विपक्षी दलों पर हमलावर हैं। वहीं पीएम मोदी के ‘मुजरा’ वाले बयान पर बड़ा बवाल हो गया है, जिसके चलते विपक्षी दलों ने पीएम मोदी की जमकर आलोचना की है।
दरअसल, बिहार के काराकाट में एक चुनावी सभा के दौरान पीएम मोदी ने आरजेडी पर हमला बोलते हुए कहा कि लालटेन लेकर जो मुजरा करने वाली जमात है, ये बिहारियों के अपमान के बाद भी कांग्रेस के चरण चूम रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के खिलाफ एक शब्द भी बोलने को तैयार नहीं है। राजद में हिम्मत नहीं है कि वो बिहारियों के अपमान पर कांग्रेस को एक भी शब्द नहीं बोल पाए।
पीएम मोदी के इस बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने हमला बोला है। उन्होंने कहा, “आज मैंने प्रधानमंत्री के मुंह से ‘मुजरा’ शब्द सुना। मोदीजी, ये कैसी मनःस्थिति है? आप कुछ लेते क्यों नहीं? अमित शाह और जेपी नड्डा जी को तुरंत उनका इलाज कराना चाहिए। शायद सूरज के नीचे भाषण देने से उनके दिमाग पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ा है।”
दूसरी ओर टीएमसी नेता और सांसद साकेत गोखले ने भी पीएम मोदी की आलोचना करते हुए कहा कि नारी शक्ति’ से, आदमी अब ‘मुजरा’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने पर उतर आया है। टीएमसी सांसद गोखले ने कहा कि 10 साल के पीआर और सावधानीपूर्वक तैयार की गई छवि के बाद, मोदी अब अपना असली रूप नहीं छिपा सकते।
साकेत गोखले ने पीएम मोदी के बयान पर कहा कि इतनी घटिया भाषा। यह सोच के भी डर लगता है कि प्रधानमंत्री के रूप में अपनी विदेश यात्राओं के दौरान वह क्या-क्या कहते होंगे। वहीं आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री के बारे में मैं बार-बार इस बात को कह रहा हूं कि उनकी भाषा जो है वह प्रधानमंत्री की भाषा नहीं है, वह सड़क छाप व्यक्ति की भाषा है।
संजय सिंह ने पीएम मोदी को लेकर कहा है कि एक सड़कछाप व्यक्ति अगर ऐसी बातें बोलता है तब तो समझ में आता है, देश का प्रधानमंत्री अगर यह भाषा बोल रहा है तो इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण इस देश के लिए कुछ नहीं हो सकता। राजद नेता मनोज झा ने पीएम मोदी ने कहा कि वह (पीएम मोदी) जो कह रहे हैं उससे चिंतित हैं। मैं अब उसके बारे में चिंतित हूं।
मनोज झा ने कहा कि कल तक हम उनसे असहमत थे, अब हमें उनकी चिंता हो रही है। मैंने हाल ही में कहा था कि वह भव्यता के भ्रम का शिकार हो रहे हैं। ‘मछली’, मटन, मंगलसूत्र और ‘मुजरा’… क्या यह एक पीएम की भाषा है?” मनोज झा ने कहा कि पहले प्रधानमंत्री से असहमत होता था। अब मुझे प्रधानमंत्री की चिंता हो रही है, वे मेरे देश के प्रधानमंत्री हैं, दुनिया में क्या सोचा जा रहा होगा कि मेरे देश के प्रधानमंत्री की राजनीतिक जुबान कैसी है। कौन सी फिल्में देख-देख कर ये डायलॉग लिखे जा रहे हैं?
मनोज झा ने कहा कि अगर कोई ये कहने लगे कि मैं दैव्य रास्ते से आया हूं, मेरा जन्म बायोलॉजिकल तरीके से नहीं हुआ है, अगर हम और आप ये बात कहें तो लोग कहेंगे कि इसे डॉक्टर के पास ले चलो।

source

Previous post Bihar News Live: राहुल गांधी ने अग्निवीर को मंच पर बुलाया, कहा- सरकार बनते ही इस योजना को फाड़कर फेंक दूंगा – अमर उजाला
Next post UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 मई के मुख्य और ताजा समाचार – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *