नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के मतदान के दिन दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के पक्ष में वोट डालने के लिए पाकिस्तानी नेता फावद चौधरी ने एक ट्वीट किया था. इससे पहले वो राहुल गांधी के लिए भी कुछ ऐसा ही कर चुके हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने आखिर चरण के चुनाव से पहले इसे बड़ा मुद्दा बनाया. पीएम ने कहा कि यह एक ऐसा मामला है जिसकी गहन जांच की जरूरत है.
पीएम मोदी ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान पाकिस्तान से भारतीय नेताओं के समर्थन को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा, ‘मुझे समझ में नहीं आता कि हमारे खिलाफ दुश्मनी रखने वाले कुछ चुनिंदा लोगों के समूह को पाकिस्तान से समर्थन क्यों मिलता है. वहां से कुछ खास व्यक्तियों के लिए समर्थन की आवाजें क्यों उठती हैं. यह गंभीर मामला है और इसकी जांच की जरूरत है.’ अपनी बात को आगे रखते हुए पीएम ने कहा कि मुझे लगता है कि जिस पद पर मैं हूं, उसे देखते हुए मुझे ऐसे मुद्दों पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए, लेकिन मैं आपकी चिंता को समझता हूं.
यह भी पढ़ें:- बिभव की कोई भी दलील नहीं आई काम… जज ने स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में खारिज की जमानत याचिका
पीएम मोदी ने अपनी बात पर जोर देते हुए कहा कि यह चिंता का विषय है. हालांकि साथ ही यह भी कहा कि भारतीय मतदाता परिपक्व हैं और सीमा पार के बयानों से भारत में चुनावों पर कोई असर नहीं पड़ेगा. “यह भारत का चुनाव है. भारत एक परिपक्व लोकतंत्र है, जो काफी समृद्ध और पहले से तय सिद्धांतों और परंपराओं पर चलता है. भारत के मतदाता भी अपने विचारों में परिपक्व हैं और किसी भी बाहरी चीजों से प्रभावित नहीं हो सकते.”
केजरीवाल का पाकिस्तानी नेता पर पलटवार
वोटिंग के दिन आम आदमी पार्टी के समर्थन में आए फवाद चौधरी के सोशल मीडिया पोस्ट पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की तरफ से भी तुरंत जवाब दिया गया था। सीएम ने तहरीक-ए-पाकिस्तान के नेता फवाद चौधरी से कहा था, ‘चौधरी साहिब, मैं और मेरे देश के लोग अपने मसलों को संभालने में पूरी तरह सक्षम हैं. आपके ट्वीट की जरूरत नहीं है. इस वक़्त पाकिस्तान के हालात बहुत ख़राब हैं. आप अपने देश को संभालिए. एक अन्य ट्वीट में केजरीवाल ने कहा था, ‘भारत में हो रहे चुनाव हमारा आंतरिक मामला है. अतंकवाद के सबसे बड़े प्रायोजकों का हस्तक्षेप भारत बर्दाश्त नहीं करेगा.’
Tags: 2024 Lok Sabha Elections, Arvind kejriwal, Pm narendra modi, Rahul gandhi
मां सीता पर किया फूहड़ जोक, जेल की खाई हवा, यहीं से रातोंरात बना स्टार, अब 1 बच्चे की मां से कर डाली दूसरी शादी
गर्मियों में अपनी डाइट में शामिल करे ये 5 साग… हड्डियां होंगी लोहे जैसी मजबूत! शुगर भी होगा कंट्रोल
अब इस दुनिया में नहीं हैं दूरदर्शन के ये 5 सितारे, घर-घर बनाई थी जबरदस्त पहचान, 1 ने तो लोगों को सिखाया था हंसना
पूर्व सीएम शिवराज सिंह के घर के पास है 'फुलेरा पंचायत'? रील और रियल जिंदगी में नहीं है फर्क, ऐसा दिखता है असल गांव
बहुत चमत्कारिक है सौँफ! लू…कैंसर सहित इन 16 बीमारियों में दिलाता है लाभ, कई पोषक तत्व हैं मौजूद
फूलों की खेती से बदल जाएगा यूपी के किसानों का जीवन, सरकार देगी 50 % तक डिस्काउंट
भोपाल में भी इस बार धूम से मनेगा बड़ा मंगल, ज्येष्ठ माह के हर मंगलवार को इन दो मंदिरों में होंगे कई आयोजन
क्रिकेट छोड़ बने एक्टर, टीवी पर मिला सुपरस्टार का टैग, लेकिन फिल्मों में हुए फ्लॉप, 32 साल पहले उठाया था बड़ा कदम
PHOTOS: इस देश में छोड़े गए लैब में बनाए लाखों मच्छर, क्यों आ गई ऐसी नौबत?
