PM मोदी का पश्चिम बंगाल दौरा: बारासात और जादवपुर में जनसभा, कोलकाता में रोड शो; सुभाष चंद्र बोस और स्वामी व… – Dainik Bhaskar

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (28 मई) को पश्चिम बंगाल के बारासात में चुनावी रैली की। उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति के कारण TMC ने CAA के खिलाफ झूठ फैलाया है। लेकिन आज पूरा देश देख रहा है कि सैकड़ों शरणार्थियों को नागरिकता मिल गई है। ये नागरिकता देश का संविधान दे रहा है।
मोदी ने कहा कि मैं आपको एक और गारंटी दूंगा कि TMC तो क्या, दुनिया की कोई भी ताकत CAA लागू होने से नहीं रोक सकती। प्रधानमंत्री जादवपुर में भी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
इसके बाद पीएम कोलकाता पहुंचेंगे। शाम 5.55 पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देंगे। 6 बजे से कोलकाता में रोड शो करेंगे।
मोदी के भाषण की 5 खास बातें
1. TMC ने संतों को गाली दे रही
TMC से सच बर्दाश्त नहीं होता। जो कोई भी TMC के गुनाह सामने लाता है, TMC उनको टारगेट करती है। आपने भी देखा है कि TMC के MLA ने साफ-साफ कहा कि हिंदुओं को भगीरथी में बहा देंगे। इस पर बंगाल के संतों ने TMC को गलती सुधारने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने हमारे संत समाज को ही गालियां देनी शुरू कर दी।
2. बंगाल सरकार ने न्यायपालिका का गला घोंटा
कलकत्ता हाईकोर्ट ने 77 मुसलमान जातियों को ओबीसी घोषित करना गैरकानूनी और असंवैधानिक करार दिया। इस फैसले के बाद TMC की सीएम का रवैया हैरान करने वाला है। यहां के जजों की नीयत पर और हमारी न्याय व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं। मैं TMC वालों से पूछना चाहता हूं कि अब जजों के पीछे भी अपने गुंडे छोड़ दोगे क्या? पूरा देश देख रहा है कि TMC ने कैसे ज्यूडिशियरी का गला घोंट दिया है।
3. TMC के लिए सिर्फ तुष्टीकरण जरूरी
TMC और इंडी गठबंधन को आपके विकास से कोई मतलब नहीं है। इनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है अपने वोटबैंक का तुष्टीकरण। ये जो देश में रात-दिन संविधान-संविधान और तानाशाही-तानाशाही चिल्लाने वालों की जमात है, ये अगर पश्चिम बंगाल में क्या हो रहा है वो देखेंगे तो इनकी बोलती बंद हो जाएगी।
4. बंगाल को पहले कांग्रेस-लेफ्ट ने लूटा, अब ममता सरकार लूट रही
आजादी के पहले एक समय वो भी था जब बंगाल लाखों देशवासियों को रोजगार देता था। आज बंगाल में ज्यादातर फैक्ट्रियां बंद हैं, यहां से नौजवान पलायन करने के लिए मजबूर है। बंगाल का ये हाल किसने किया? पहले बंगाल को कांग्रेस ने लूटा, फिर लेफ्ट ने लूटा और अब TMC दोनों हाथों से लूट रही है।
5. बंगाल कह रहा- फिर मोदी सरकार
TMC ने पश्चिम बंगाल को धोखा दिया है। उन्होंने लाखों OBC युवाओं का हक रातों-रात वोट जिहादियों को दे दिया। लेकिन अब TMC का खेल खत्म हो गया है। अब बंगाल कह रहा है- फिर एक बार, मोदी सरकार।
राहुल-केजरीवाल को PAK से समर्थन चिंता की बात, इसकी जांच हो- प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान की तरफ से राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल को मिल रहे समर्थन पर चिंता जताई है। मोदी ने कहा कि ये गंभीर विषय है, इसकी जांच होनी चाहिए। मोदी ने ये बात न्यूज एजेंसी IANS से इंटरव्यू के दौरान कही।
प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैं जिस पद पर हूं, उस लिहाज से मुझे इस विषय पर टिप्पणी करनी चाहिए। लेकिन मैं आपकी चिंता समझ सकता हूं।
भारत में लोकसभा चुनाव के दौरान पाकिस्तान के पूर्व मंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता फवाद चौधरी ने राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल को लेकर ट्वीट किए थे। चौधरी ने एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें राहुल गांधी की तारीफ की थी। पूरी खबर पढ़ें…
मऊ में मोदी बोले-मैं कप प्लेट धोते-धोते बड़ा हुआ, जब इनकी पोल खोलता हूं तो ये मोदी की कब्र खोदने के नारे लगाते हैं
पीएम नरेंद्र मोदी ने 26 मई को यूपी के मऊ में चुनावी रैली को संबोधित किया। पीएम ने कहा- मैं बचपन से कप-प्लेट धोते और चाय पिलाते बड़ा हुआ हूं। जैसे ही विजय का सूरज उगता है तो कमल भी खिलता है। उसी समय कप-प्लेट की याद आती है। चाय की चुस्की लेने का मन करता है। मोदी और चाय का नाता इतना तगड़ा है।
उन्होंने आगे कहा कि मोदी जब खुलकर इनकी पोल खोलता है, तो मोदी की कब्र खोदने के नारे लगाते हैं। वोट जिहाद के फतवे निकालते हैं। लेकिन मोदी के पास माताओं-बहनों का कवच है। मोदी का कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। इंडी गठबंधन वालों ने आपके घरों में आग लगाया, जिन्होंने आपकी जमीनों पर कब्जा किया, जो माफिया के लिए आंसू बहाते हैं। ऐसे लोगों को अब पूर्वांचल में पैर नहीं रखने देना है। पूरी खबर पढ़ें…
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post Lok Sabha Elections 2024: दुमका में PM मोदी बोले- पहले रोज-रोज घोटाले होते थे, मैंने आकर सब बंद कर दिया – India TV Hindi
Next post Lok Sabha Poll: छठे चरण में कहां-कहां मतदान, किन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला? सब कुछ ग्राफिक्स में देखें – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *