हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 10 जून को, हाईकोर्ट ने ईडी को दिया ये निर्देश
Bomb Threat: दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना, विमान से कुछ ऐसे निकलने लगे खौफजदा यात्री, देखें वीडियो
Breaking News : हरियाणा के सोनीपत में रबर फैक्ट्री में लगी भीषण आग
Lok Sabha Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को दुमका आ रहे हैं. सीता सोरेन के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. एयरपोर्ट मैदान में विजय संकल्प रैली होगी.
Lok Sabha Election: झारखंड में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में संताल परगना की 3 सीटों पर चुनाव होना है. गोड्डा, दुमका व राजमहल में एक जून को मतदान है. पार्टियों ने अब संताल परगना में जोर लगाया है. एनडीए और इंडिया गठबंधन के बड़े नेता व स्टार प्रचारक संताल परगना पहुंच रहे हैं.
नरेंद्र मोदी एक बार फिर 28 मई को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में दुमका एयरपोर्ट मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. इससे पहले पीएम मोदी झारखंड में 6 चुनावी सभा कर चुके हैं.
इधर, कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता व स्टार प्रचारक राहुल गांधी 30 मई को दुमका पहुंचेंगे. इससे पहले राहुल गांधी झारखंड के चाईबासा और गुमला के बसिया में जनसभा कर चुके हैं. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 29 मई को देवघर में 3 चुनावी सभा को संबोधित कर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी संताल परगना में चुनावी जनसभा करेंगे. उनकी सभा सोमवार (27 मई) को राजमहल में होगी. झारखंड राज्य के प्रमुख नेताओं की भी जनसभाएं संताल परगना में होंगी. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी व अन्य नेता संताल परगना में जगह-जगह प्रचार अभियान चलाएंगे.
झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि छठे चरण के मतदान के बाद सभी ईवीएम स्क्रूटनी के बाद स्ट्रांग रूम में सील कर दिये गये हैं. स्ट्रांग रूम त्रिस्तरीय सुरक्षा में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हैं. उन्होंने कहा कि छठे चरण का मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा.
पीएम मोदी 28 मई को चौथी बार आएंगे दुमका, विजय संकल्प सभा के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत
VIDEO: झारखंड में बड़े पैमाने पर नोट पकड़े जाने पर बोले पीएम मोदी- मैं देश से भ्रष्टाचार खत्म करके रहूंगा
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Address -15-P, Kokar Industrial area, Kokar, Ranchi – 834001, Jharkhand
Email Us – sumit.bhattacharjee@prabhatkhabar.in
Copyright © 2024 Prabhat Khabar (NPHL)
यह वेबसाइट अपने पाठकों की रुचि को समझने और ब्राउजिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कूकीज का इस्तेमाल करती है. हमारी वेबसाइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारी गोपनीयता नीति और कुकी नीति से सहमत होते हैं.
