मोदी बोले- राहुल-केजरीवाल को PAK से समर्थन चिंता की बात: इसकी जांच हो, प्रधानमंत्री होने के नाते मुझे इस पर… – Dainik Bhaskar

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान की तरफ से राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल को मिल रहे समर्थन पर चिंता जताई है। मोदी ने कहा कि ये गंभीर विषय है, इसकी जांच होनी चाहिए। मोदी ने ये बात न्यूज एजेंसी IANS से इंटरव्यू के दौरान कही।
प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैं जिस पद पर हूं, उस लिहाज से मुझे इस विषय पर टिप्पणी करनी चाहिए। लेकिन मैं आपकी चिंता समझ सकता हूं।
भारत में लोकसभा चुनाव के दौरान पाकिस्तान के पूर्व मंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता फवाद चौधरी ने राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल को लेकर ट्वीट किए थे। चौधरी ने एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें राहुल गांधी की तारीफ की थी।
चौधरी की राहुल की तारीफ के बाद भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था। कहा था कि राहुल को पाकिस्तान से चुनाव लड़ लेना चाहिए।
मोदी बोले- हमारा वोटर बाहर से प्रभावित नहीं होता
प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि कुछ लोगों को ही वे लोग क्यों पसंद करते हैं, जिनसे हमारी दुश्मनी है। पाकिस्तान का नाम लिए बिना मोदी ने ये भी कहा कि वहां के कुछ लोग ही हमारे यहां के लोगों को समर्थन कर रहे हैं।
मोदी ने ये भी कहा कि भारत का चुनाव और भारत का लोकतंत्र बहुत मैच्योर है। हमारी स्वस्थ परंपराएं हैं। अब हमारे यहां का वोटर, ऐसा वोटर नहीं रहा जो बाहर की गतिविधियों से प्रभावित हो जाए।
केजरीवाल ने फवाद से कहा- हम सक्षम, अपना देश संभालिए
लोकसभा चुनाव के छठे फेज (25 मई) की वोटिंग के दौरान दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने शनिवार 25 मई की सुबह अपने परिवार के साथ दिल्ली में वोट डाला, जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की। केजरीवाल की तस्वीर को फिर से पोस्ट करते हुए पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने लिखा- मैं कामना करता हूं कि शांति और सद्भाव से नफरत और उग्रवाद की ताकतों की हार होगी।
केजरीवाल ने फवाद चौधरी को जवाब देते हुए कहा- चौधरी साहब, मैं और मेरे देश के लोग अपने मसलों को संभालने में पूरी तरह सक्षम हैं। आपके ट्वीट की जरूरत नहीं है। इस वक्त पाकिस्तान के हालात बहुत खराब हैं। आप अपने देश को संभालें। भारत में हो रहे चुनाव हमारा आंतरिक मामला है। आतंकवाद के सबसे बड़े प्रायोजकों का हस्तक्षेप भारत बर्दाश्त नहीं करेगा। पूरी खबर पढ़ें…
ये खबरें भी पढ़ें…
मोदी बोले- EVM का बहाना नाच न जाने, आंगन टेढ़ा:भ्रष्टाचार ने देश को तबाह किया; राम मंदिर विपक्ष के लिए मुद्दा था
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राम मंदिर, DMK का सनातन विरोधी मुद्दा, यूक्रेन-रूस जंग, इलेक्टोरल बॉन्ड, भारत के विकास का रोडमैप जैसे कई मुद्दों पर बात की। मोदी ने यह बात न्यूज एजेंसी ANI को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘राम मंदिर उनके (विपक्ष) लिए राजनीतिक हथियार था। अब हुआ क्या..राम मंदिर बन गया। उनके हाथ से मुद्दा निकल गया।’ पूरी खबर पढ़ें…
पाकिस्तानी नेता फवाद बोले- राहुल बेहतर लीडर:हिंदी में ट्वीट करता हूं ताकि कट्टरपंथियों को तकलीफ हो, पाकिस्तान में अब भारत का विरोध नहीं
‘राहुल ऑन फायर’ पाकिस्तान के पूर्व सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने 1 मई को ये ट्वीट किया था। इसमें कांग्रेस लीडर राहुल गांधी का एक वीडियो है। वीडियो में राहुल गरीब, किसान और बेरोजगार युवाओं की बात कर रहे हैं। फवाद का ये ट्वीट भारत में चुनावी मुद्दा बन गया।
अगले दिन 2 मई को PM नरेंद्र मोदी गुजरात के आणंद में थे। उन्होंने एक रैली में कहा, ‘आज भारत में कांग्रेस कमजोर हो रही है। यहां कांग्रेस मर रही है और वहां पाकिस्तान रो रहा है। आपको पता चला होगा कि कांग्रेस के लिए अब पाकिस्तानी नेता दुआ कर रहे हैं।’ पूरी खबर पढ़ें…
लोकसभा चुनाव 2024 की ताजा खबरें, रैली, बयान, मुद्दे, इंटरव्यू और डीटेल एनालिसिस के लिए दैनिक भास्कर ऐप डाउनलोड करें। 543 सीटों की डीटेल, प्रत्याशी, वोटिंग और ताजा जानकारी एक क्लिक पर।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: छठे चरण की 58 सीटों पर शाम 6 बजे तक 59.07% मतदान, सबसे ज्यादा बंगाल में वोटिंग – India TV Hindi
Next post West UP News Live: बच्चे की डूबने से मौत, नकली सीमेंट के 51 कट्टे बरामद, केस दर्ज, पढ़ें ताजा खबरें – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *