एशिया के 105 मीनारों वाली मस्जिद इस शहर में है मौजूद, जानें इसकी खासियत और इतिहास – News18 हिंदी

Spread the love

वसीम अहमद /अलीगढ़:  भारत वह खूबसूरत देश है, जो सभी धर्मों को अपने अंदर समेटे हुए है. इस सर्वधर्म समभाव वाले भारत देश में कई प्रचान मंदिरों के साथ-साथ तमाम मस्जिदें भी हैं. उन्हीं में से एक है, अलीगढ़ के अनोना हाउस की छोटी सी मस्जिद. दरअसल, इस सबसे बड़ी खासियत ये है कि इस मस्जिद में तकरीबन 105 मीनारें हैं. इन मीनारों की कलाकृति के कारण ही ये मस्जिद एशिया भर में अनोखी पहचान रखती है. एशिया की यह इकलौती ऐसी मस्जिद है, जिसकी बनावट काफी छोटी है, लेकिन फिर भी यह गुम्बद के साथ 105 मीनारों को अपने अंदर समेटे हुए है.
इसकी बनावट और मीनारों की खासियत के कारण ही इससे जुड़ा एक सवाल चर्चित टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में पूछा गया था. इतना ही नहीं, इसमें एक तहखाना भी है, जिसमें नमाज पढ़ी जाती है. अनोना हाउस की ये मस्जिद अलीगढ़ पुलिस लाइन के करीब और सिविल कोर्ट के पीछे बनी हुई है. मस्जिद इसलिए भी ओनोखी है, क्योंकि इस किसी एंगल से देखें इसकी डिजाइन हर तरफ से एक सा ही नजर आता है. वहीं, इस मस्जिद की देख-रेख मोहम्मद अब्दुल हफीज करते हैं.
100 साल पुरानी है मस्जिद
जानकारी देते हुए मस्जिद की देखरेख करने वाले मोहम्मद अब्दुल हफीज ने बताया कि इस मस्जिद को मुविद अली खान की परदादी ने करीब 100 वर्ष पूर्व बनवाया था. साथ ही बताया कि इस मस्जिद में लगे पत्थरों पर अरबी भाषा का प्रयोग किया गया है. जबकि मस्जिद की तामीर 1345 हिजरी में रफी-उन-निशा ने कराई थी. करीब 100 साल पुरानी इस मस्जिद में 300 लोग नमाज अदा करते हैं.
Tags: Aligarh news, Aligarh News Today, Local18, UP latest news, UP news

IIT खड़गपुर से ग्रेजुएट, एक्टिंग के लिए दी बड़ी कुर्बानी, पेट भरने के लिए पढ़ाया ट्यूशन, आज हैं OTT स्टार
झुलसाती गर्मी से बचाएंगे ये 6 फल-सब्जियां, कूट-कूट कर भरे हैं मिनरल्स;डिहाइड्रेशन के लिए रामबाण
गर्मी के मौसम में पर्यटकों से गुलजार हुई चीन सीमा से लगी ये 2 घाटियां…स्वर्ग जैसे दृश्य देख चौंक जाएंगे आप
ना 'राजी'…ना 'द केरल स्टोरी', ये है 100 करोड़ कमाने वाली पहली वुमन सेंट्रिक फिल्म, जीते थे 3 नेशनल अवॉर्ड
इस फूल को देखकर दूर भागती है नीलगाय, खेती करेंगे तो नहीं होगा एक पैसे का भी नुकसान, मुनाफे की गारंटी
आखिर कौन हैं सीवान के ये युवा; जो पावर लिफ्टिंग में पूरे बिहार में बजा रहे डंका, जानें सफलता की कहानी
पहाड़ों पर होती है लाल धान की खेती, 500 रुपए Kg बिकता है चावल…प्रोटीन का है पावरहाउस
'भ्रमयुगम' ही नहीं, ये 3 मलयालम फिल्में है ऑल टाइम हिट, 2021 की साइकोलॉजिकल क्राइम ड्रामा बनी कल्ट, सब बॉलीवुड पर भारी
पीरियड से जुड़ी समस्याओं के लिए रामबाण है ये खास ड्रिंक, सुबह-सुबह पीने से बढ़ेगी पाचन शक्ति

source

Previous post Lok Sabha Elections 2024: क्या BJP इस बार लगाने वाली है हैट्रिक? जानें रिजल्ट्स की भविष्यवाणी – ABP न्यूज़
Next post PM Modi News: बंगाल में अपनी जीत को लेकर पीएम आश्वस्त..TMC को लेकर दिया बड़ा बयान – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *