नौतपा के तीसरे दिन उत्तर प्रदेश में आगरा सबसे गर्म रहा। सोमवार दोपहर 1.45 बजे पारा 47 डिग्री पहुंच गया। कई जिलों में गर्मी इस कदर पड़ रही है कि पानी डालकर और कूलर चलाकर ट्रांसफर्मर को ठंडा किया जा रहा। भीषण गर्मी के कारण ट्रेनों के AC लगातार फेल हो रह
लखनऊ में भीषण गर्मी से तीन लोगों की मौत हो गई। बुलंदशहर में भीषण गर्मी के चलते थाने के अंदर ही एक बंदर बेहोश हो गया। पुलिस वाले ने तुरंत समझदारी दिखाते हुए उसे पानी पिलाया। फिर पंपिंग कर उसकी जान बचा ली। मौसम विभाग ने आज 29 शहरों के लिए हीटवेट का अलर्ट जारी किया है। 16 जिलों में वार्म नाइट की चेतावनी भी है।
मौसम विभाग की सलाह- बेवजह बाहर न निकलें
मौसम विभाग ने कहा- सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक जरूरत न हो तो घर से बाहर न निकलें। बाहर निकलना भी है, तो पानी पीकर ही निकलें। खाली पेट न रहें। सिर को सफेद कपड़े से ढक कर ही निकलें और हल्के कपड़े पहनें। बच्चे और बुजुर्ग बाहर जाने से बचें।
48 डिग्री तक जाएगा कई शहरों का तापमान
CSA यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. SN सुनील पांडेय ने बताया- नौतपा में अभी कई शहरों में पारा 48 डिग्री तक जा सकता है। तापमान में बढ़ोतरी लगातार जारी रहेगी। दिन के मुकाबले अब रातें भी गर्म होंगी।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
