एजेंसी, नई दिल्ली (Lok Sabha Election result 2024)। लोकसभा चुनाव के छह चरणों की वोटिंग पूरी हो चुकी है और आखिरी चरण में 1 जून को 8 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान के साथ ही मतदान की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद पूरे देश की नजर 4 जून पर रहेगी, जब मतगणना होगी।
अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा, 4 जून को मोदी जी, भाजपा और NDA की विजय निश्चित है। 4 जून की दोपहर को आप देख लेना, राहुल बाबा के लोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और कहेंगे कि EVM के कारण हम हारे हैं।’
बकौल अमित शाह, 4 जून को राहुल बाबा की पार्टी 40 भी पार नहीं कर पाएगी और अखिलेश बाबू 4 भी पार नहीं कर पाएंगे। हार का ठिकरा मल्लिकार्जुन खरगे की सिर फोड़ा जाएगा।
चुनाव परिणाम से पहले ही एक्शन मोड में विपक्ष, 1 जून को बुलाई इंडी ब्लॉक की बड़ी बैठक
इस बीच, इंडी ब्लॉक से खबर है कि 1 जून को दिल्ली में विपक्ष के बडे़ नेताओं की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में चुनाव परिणाम और उसके बाद की संभावित परिस्थितियों पर मंथन किया जाएगा।
खास बात यह भी है कि इस बैठक के अगले ही दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब नीति कांड में सरेंडर करना है। उन्हें एक बार फिर तिहाड़ जेल भेज दिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को चुनाव प्रचार के लिए जमानत दी थी।
(ममता बनर्जी इस बैठक में शामिल होंगी या नहीं, अभी स्पष्ट नहीं है।)
बैठक में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के साथ ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव और अन्य सहित विपक्षी गठबंधन के सभी प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है।
LS Voting Update: छठे चरण में अब 63.36 प्रतिशत मतदान
शनिवार को हुए लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 63.36 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चुनाव आयोग ने रविवार को अपडेट आंकड़ा जारी किया। वैसे छह चरणों के मतदान में अब तक 20 मई को हुए पांचवें चरण की वोटिग में सबसे कम 62.2 प्रतिशत मतदान हुआ है। सातवें और अंतिम चरण का मतदान अब एक जून को होगा।
किस चरण में कितना मतदान
- पहला चरण: 66.14%
- दूसरा चरण: 66.71%
- तीसरा चरण: 65.68%
- चौथा चरण: 69.16%
- पांचवां चरण: 62.20%
- छठा चरण: 63.36%
करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की …
