Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में लगभग 62% वोटिंग, अबतक का सबसे कम मतदान – India.com हिंदी

Spread the love

click this icon for latest updates

Published: May 26, 2024 7:59 AM IST
By Tanuja Joshi
Lok Sabha Elections 2024 6th Phase: भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, 25 मई को लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में जिन 58 सीटों पर मतदान हुआ, उनमें लगभग 61.75 प्रतिशत वोटिंग हुई. यह 2019 में इन 58 सीटों पर हुए मतदान के मुकाबले कम है, जोकि जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी सीट को छोड़कर, 64.73 प्रतिशत था.

पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 80 प्रतिशत मतदान हुआ, इसके बाद झारखंड में 63.76 प्रतिशत और ओडिशा में 71 प्रतिशत मतदान हुआ। हरियाणा में 62 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि दिल्ली में 58.3 प्रतिशत और बिहार में 55.24 प्रतिशत मतदान हुआ. वहीं, उत्तर प्रदेश में 54.03 प्रतिशत और जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग राजौरी सीट पर 54.46 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 1984 के बाद सबसे ज्यादा है.
ये संख्याएं चुनाव आयोग के टर्नआउट ऐप पर अनुमानित मतदाता के बारे में लेटेस्ट अपडेट के अनुसार हैं. अंतिम आंकड़े एक-दो दिन में जारी कर दिए जाएंगे. शनिवार को छठे चरण के मतदान के अंत तक 543 लोकसभा सीटों में से 486 सीटों पर चुनाव संपन्न हो गया. बाकी 57 सीटों पर आखिरी चरण में 1 जून को मतदान होगा. सात चरणों के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे.


भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के सभी पांच चरणों के लिए मतदाताओं की पूर्ण संख्या जारी की और चुनावी प्रक्रिया को खराब करने के लिए झूठी कहानियों और शरारती डिजाइन की आलोचना की. मतदान के पहले तीन चरणों में 2019 के आंकड़ों से कम मतदान दर्ज किया गया. हालांकि, चौथे चरण के मतदान के बाद से मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Today’s Top News LIVE: दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में एक और आग की घटना, 3 की मौत और 10 घायल
दिल्ली: आजाद नगर में रेजिडेंशियल बिल्डिंग, विवेक विहार में बेबी केयर सेंटर में लगी आग | VIDEOS
Rajkot TRP Game Zone Fire Update: 9 बच्चों समेत 32 की मौत और 1 लापता, हिरासत में मालिक और मैनेजर, घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे CM भूपेंद्र
शाहजहांपुर में श्रद्धालुओं की बस पर पलटा ट्रक, 11 की मौत और 20 से ज्यादा घायल, 4 की हालात नाजुक
Cyclone Remal: आज रात बंगाल तट से टकराएगा चक्रवात ‘रेमल’, NDRF की टीमें तैनात- कई जिलों में बारिश शुरू
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.

source

Previous post Team India New Head Coach: Narendra Modi, Amit Shah, Shah Rukh Khan, Dhoni… Team India के हेड कोच के लिए इन नामों से आए आवेदन, जानिए BCCI ने क्या कहा – GNTTV
Next post Lok sabha Election 2024 : Umesh Kushwaha ने Congress पर किया बहुर बड़ा प्रहार ! | Rahul Gandhi News – News18 हिंदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *