जयपुर. लोकसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही अब बीजेपी और कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों ने कमर कस ली है. भारत निर्वाचन आयोग ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देशभर के पूरे चुनाव शेड्यूल को मीडिया के साथ साझा किया है. देशभर में सात चरणों में होने वाले आम चुनाव के तहत राजस्थान में पहले और दूसरे चरण में वोटिंग होगी. पहला चरण 19 अप्रेल और दूसरा चरण 26 अप्रेल को होगा. राजस्थान में पहले चरण में 12 सीटों और दूसरे चरण में 13 लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे. वोटों की गिनती देशभर में एक साथ 4 जून को होगी.
चुनाव आयोग के अनुसार राजस्थान में पहले चरण में 19 अप्रेल को श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर शहर, अलवर, भरतपुर, करौली- धौलपुर, दौसा और नागौर सीट के लिए वोट डाले जाएंगे. इस चरण के लिए अधिसूचना 20 मार्च को जारी की जाएगी. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथ 27 मार्च होगी. 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. प्रत्याशी 30 मार्च तक नाम वापस ले सकते हैं. उसके बाद 19 अप्रेल को इन सीटों के लिए मतदान होगा.
दूसरे चरण का यह रहेगा पूरा कार्यक्रम
चुनाव आयोग के शेड्यूल के अनुसार दूसरे चरण में टोंक-सवाईमाधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां में 26 अप्रेल को मतदान होगा. इस चरण के लिए 28 मार्च को अधिसूचना जारी की जाएगी. 4 अप्रेल तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे. पांच अप्रेल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. आठ अप्रेल तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकता है. उसके बाद 26 अप्रेल को दूसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे.
राजस्थान में 10 साल से लोकसभा सीटों पर बीजेपी है काबिज
राजस्थान में बीजेपी अपने 15 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है. वहीं कांग्रेस ने अभी तक 10 प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में उतारे हैं. राजस्थान में बीजेपी बीते 10 साल से लोकसभा की सभी 25 सीटों पर काबिज है. राजस्थान में बीते विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने कांग्रेस को बेदखल कर सत्ता में वापसी की है. बहरहाल चुनाव का शेड्यूल जारी होने के बाद वोटिंग तिथि की तस्वीर साफ हो चुकी है. अब बीजेपी और कांग्रेस को शेष बचे प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करना है.
Tags: Jaipur news, Loksabha Election 2024, Loksabha Elections, Rajasthan news
घर में लगा रहे हैं यह सात पौधे तो दिशा का रखें ध्यान…नहीं तो लाभ की जगह हिस्से आएगी सिर्फ हानि
5 बेस्ट इंडियन स्पाई-थ्रिलर वेब सीरीज, हर एपिसोड में आएगा नया मोड, नंबर 2 का नाम सुनते ही देखने बैठ जाएंगे
देखने में लगते हैं मां-बेटा, लेकिन असल में इनका रिश्ता है कुछ और, खुद बताया सच, जानकर उड़ जाएंगे होश!
चमत्कारी औषधि से कम नहीं है धनिया, दर्जनभर बीमारियों को रखता है दूर, जानें इसका उपयोग
किचन गार्डन में लगाएं गर्मी के मौसम में ये 5 सब्ज़ियां, सेहत होगी चुस्त-दुरुस्त! महंगाई से भी मिलेगी राहत
आम या 'जहर', 2 रुपये की पुड़िया से पका दे रहे फल, असली-नकली का फर्क भी मुश्किल, खाने से पहले करें ये काम
क्या कभी आएं हैं रांची के उड़िया रेस्टोरेंट? थाली का कंबीनेशन देख आप भी कर लेंगे टेबल बुक, देखें मेन्यू
कभी बनना चाहती थीं डॉक्टर, फिर एक्टिंग में बरसों किया संघर्ष, 24 साल बड़े एक्टर संग इश्क फरमा रातों-रात बनीं स्टार
औषधीय गुणों की खान है ये हरा पेड़, लोहे जैसी मजबूत हो जाएंगी हड्डियां, फल ही नहीं पत्तियां भी फायदेमंद
