अभिषेक जायसवाल/वाराणसी:सोना खरीदारों के लिए सर्राफा बाजार से अच्छी खबर सामने आई है. पिछले दिनों जबरदस्त उछाल के बाद अब सोने की कीमतों में कमी का दौर शुरू हुआ है. यूपी के वाराणसी में सोमवार (27 मई) को सर्राफा बाजार खुलने के साथ सोने की कीमतों में 990 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई. वहीं बात चांदी की करें तो उसकी कीमत में भी 1000 रुपये प्रति किलो की कमी आई है.
सोमवार को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट 10 ग्राम शुद्ध सोने की कीमत 990 रुपये लुढ़कर 72550 रुपये हो गई. पिछले सप्ताह सोने का भाव 73560 रुपये था. इससे इतर बात 22 कैरेट सोने की करें तो सोमवार को इसकी कीमत 900 रुपये टूटकर 66550 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. वहीं पिछले सप्ताह इसका भाव 67450 रुपये था.
ये है 18 कैरेट का भाव
सर्राफा बाजार में सोमवार को 18 कैरेट सोने की कीमत में भी कमी आई. बाजार खुलने के साथ 18 कैरेट सोने का भाव 810 रुपये लुढ़कर 54450 रुपये हो गई. वहीं 26 मई को इसकी कीमत 55190 रुपये थी. बताते चलें कि सोने चांदी की कीमत हर दिन टैक्स और उत्पाद शुल्क के कारण घटती बढ़ती रहती है.
गिर सकता है भाव
वाराणसी के सर्राफा कारोबारी अनूप सेठ ने बताया कि मई के शुरुआती दिनों में सोने चांदी की कीमतों में काफी तेजी देखी गई. लेकिन अब बीते चार दिनों में इसके भाव काफी कम हुए हैं. बाजार के ट्रेंड को देखकर उम्मीद है कि आगे इसकी कीमतें और थोड़ी गिर सकती हैं.
चांदी 1000 रुपये सस्ता
वाराणसी के सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी की कीमतों में फिर कमी आई है. सर्राफा बाजार खुलने के साथ चांदी 1000 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है. जिसके बाद उसकी कीमत 91500 रुपये हो गई है. वहीं 26 मई को इसका भाव 92500 रुपये था. बता दें कि पिछले सप्ताह चांदी की कीमत 97 हजार पार पहुंच गई थी.
Tags: Gold Price Today, Hindi news, Local18
Bada Mangal 2024: कब है पहला बड़ा मंगल, जानें शुभ योग, पूजन विधि और उपाय
इस पाउडर में छुपा है खूबसूरती का राज! पहले राजा-महाराजा करते थे इस्तेमाल, चांदी से होता है तैयार
कहीं कार के उड़े परखच्चे तो कहीं हवा में उड़ गया पूरा घर, अमेरिका में बवंडर ने बरपाया कहर, देखें तबाही की तस्वीरें
किसी लॉटरी से कम नहीं हैं ये बकरी की चार नस्लें, गाय-भैंस पालन से भी ज्यादा देंगी मुनाफा
पेट्रोलियम से बनी 5 आश्चर्यजनक चीजें, जिनका हम रोज करते हैं इस्तेमाल, कुछ नाम तो होश उड़ा देंगे
'मेरे कपड़े, मेरा चूड़ा, पति कह रहें हैं कि वो मेरा घर नहीं, शादी नहीं…' दलजीत कौर ने लिखकर किया Delete, पूछा सवाल
कौन सी मिठाई खाने से बढ़ता है दिमाग? नाम सुनेंगे तो हैरान रह जायेंगे, खाई होगी पर ये नहीं पता होगा …
लकड़बग्घे का चचेरा भाई, जो रोज खा जाता है 3 लाख दीमक और चीटियां, रात में शिकार करने में माहिर
रेमल तूफान ने खूब बरपाया कहर, कोलकाता में सड़कों पर लबालब पानी, फोटो में देखें तबाही का मंजर
