मोदी आखिरी फेज की वोटिंग से पहले कन्याकुमारी जाएंगे: विवेकानंद शिला पर 2 दिन ध्यान लगाएंगे, 2019 में केदारन… – Dainik Bhaskar

Spread the love

PM नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के आखिरी फेज की वोटिंग से पहले कन्याकुमारी जाएंगे। वे यहां रॉक मेमोरियल के उसी शिला पर ध्यान लगाएंगे, जहां स्वामी विवेकानंद ने ध्यान लगाया था।
लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में 57 लोकसभा सीटों के लिए 1 जून को मतदान होना है। इन सीटों के लिए चुनाव प्रचार 30 मई की शाम 5 बजे थम जाएगा।
मोदी 2019 में आखिरी फेज की वोटिंग से पहले केदारनाथ गए थे। वहां बनी रुद्र गुफा में 17 घंटे ध्यान लगाया था।
मोदी 30 मई की शाम को कन्याकुमारी पहुंचेंगे
मोदी का 30 मई की शाम तक तमिलनाडु के कन्याकुमारी पहुंचने का कार्यक्रम है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, वे विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर 30 मई की रात से 1 जून की शाम तक ध्यान लगाएंगे।
विवेकानंद रॉक ​​​​​​के बारे में जानिए…
स्वामी विवेकानंद ने यहां ध्यान किया
कहा जाता है कि 1893 में विश्व धर्म सभा में शामिल होने से पहले विवेकानंद तमिलनाडु के कन्याकुमारी गए थे। यहां समुद्र में 500 मीटर दूर पानी के बीच में उन्हें एक विशाल शिला दिखी, जहां तक वो तैरकर पहुंचे और ध्यानमग्न हो गए।
फोटोज में मोदी की 2019 लोकसभा चुनाव के आखिरी फेज की वोटिंग के पहले की केदारनाथ यात्रा:
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post Uttar Pradesh: आगरा में लिव-इन पार्टनर को डराने के लिए महिला रेलवे ट्रैक पर कूदी, ट्रेन से कटकर मौत- Indianews – indianews
Next post PM Modi Interview Highlights: 'मुसलमानों को समझना होगा कि… ' पीएम मोदी ने इंटरव्यू में कही बड़ी बात – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *