कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार 29 मई को पंजाब में लुधियाना के दाखा में रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि I.N.D.I.A. ब्लॉक की सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ करेंगे।
किसानों को MSP की कानूनी गारंटी देंगे। किसानों को बीमा का पैसा 30 दिन के भीतर मिलेगा। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार की अग्निवीर स्कीम सेना पर आक्रमण है। इससे 2 तरह के शहीद बनाए जा रहे हैं। सरकार बनने पर अग्निवीर स्कीम को फाड़कर कूड़ेदान में फेंक देंगे।
अब राहुल गांधी खन्ना के गांव रामगढ़ सरदारा में अग्निवीर शहीद अजय कुमार के घर पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर…
लोकसभा चुनाव से जुड़े बाकी अपडेट्स यहां पढ़ें…
लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग 1 जून को होनी है। वोटिंग से पहले बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ खुद के लंच करते हुए वीडियो शेयर किया है। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच मछली और मटन पर राजनीति से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और आरक्षण जैसे कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
वीडियो में तीनों नेता खाना खाते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें पीएम मोदी के हालिया बयान का जिक्र करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि मछली आपने खाई, कांटा मोदी जी को लगा। दूसरी ओर वीडियो में राहुल कहते हैं, ‘ये जो कह रहे हैं मैं भगवान का काम करता हूं… ये नर्वसनेस है। पढ़ें पूरी खबर…
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसद संजय राउत को मानहानि का नोटिस भेजा है। राउत ने शिवसेना के मुखपत्र सामना के कॉलम ‘रोकटोक’ में दावा किया था कि शिंदे ने लोकसभा चुनाव में पैसे बांटे हैं। इस बयान को लेकर शिंदे ने राउत से तीन दिन के अंदर माफी मांगने के लिए कहा है।
लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दक्षिण 24 परगना में जनसभा को संबोधित करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने अपने समर्थकों के साथ डांस किया।
बिहार ने NDA को 40 में से 39 सांसद दिए। गुजरात से ज्यादा सांसद दिए, लेकिन सबकुछ गुजरात को मिलेगा और बिहार को ठेंगा मिलेगा। ऐसा नहीं होगा। इसलिए इस बार बिहार की जनता इन लोगों को सबक सिखाएगी।
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा- ये चुनाव कांग्रेस या INDIA गठबंधन अकेले नहीं लड़ रहा है, भारत की जनता परिवर्तन के लिए लड़ रही है।
मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि इस बार 4 तारीख को सत्ता परिवर्तन होगा और INDIA गठबंधन की सरकार बनेगी।
राजद उम्मीदवार मीसा भारती ने कहा- इस देश के प्रधानमंत्री तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं और मुद्दों की बात नहीं करते हैं। इस देश का मुद्दा क्या है? इस देश का मुद्दा बेरोजगारी और महंगाई है।
पीएम का एक पसंदीदा विषय है विपक्ष के नेताओं को डराना-धमकाना, अपने दल में शामिल करना और जो उनके दल में शामिल नहीं होते हैं, उन्हें जेल भेजना।
बीजेडी नेता वीके पांडियन ने कहा- मुझे लगता है कि 9 जून को ‘भूमिपुत्र’ सत्ता संभालेगा। जो न केवल ओड़िया बोलता है बल्कि ओडिशा के लोगों के दिलों में रहता है, वही मुख्यमंत्री होगा। 9 जून को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच, धरती का बेटा मुख्यमंत्री का पद संभालेगा।
चुनाव आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान किया। इसी के साथ आचार संहिता भी लागू हो गई। 543 सीटों के लिए चुनाव सात फेज में होगा।
पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को हो चुकी है। आखिरी फेज की वोटिंग 1 जून को होगी। 4 जून को नतीजे आएंगे। आचार संहिता से लेकर नतीजे तक इसमें 80 दिन लगेंगे।
लोकसभा के साथ 4 राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की तारीखें भी जारी कर दी गई हैं। ओडिशा में 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोटिंग होगी। बाकी तीन राज्यों में एक फेज में चुनाव होंगे। अरुणाचल और सिक्किम में 19 अप्रैल, आंध्र प्रदेश में 13 मई को वोट डाले जाएंगे।
इलेक्शन शेड्यूल में सीटों की संख्या 543 से बढ़कर 544 हो गई है। इसकी वजह मणिपुर की आउटर मणिपुर लोकसभा सीट है। इस लोकसभा सीट में 28 विधानसभा सीटें है। 15 विधानसभा सीटों में 19 अप्रैल को और 13 विधानसभा सीटों में 26 अप्रैल को मतदान होगा। पूरी खबर पढ़ें …
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
