मिर्जापुर में अखिलेश यादव की जनसभा आज: बरकछा में सपा प्रत्याशी के लिए मांगेंगे वोट, सुरक्षा को लेकर प्रशासन… – Dainik Bhaskar

Spread the love

मिर्जापुर पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि मेरी निगाह जहां तक जा रही है वहां सिर्फ सपा का झंडा दिखाई दे रहा है और जिन लोगों के पास ताकत बची है वह पंडाल के ऊपर जाकर के बैठे हैं यह जुनून है।
हम लोगों के यहां पहुंचने से मौसम बदल गया है, सिर्फ मौसम नहीं बदला है इस बार राजनीतिक मौसम भी बदलने जा रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग 400 पार नारा देते थे, यह तो हमें बाद में समझ आया 400 पार का मतलब 400 के बाद जो भी सीट बचती है 143 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।
आप का उत्साह सातवें आसमान पर है
हम चुनाव के रुख को पहचान रहे हैं, जो हवा पश्चिम से चली थी उसने माहौल बना दिया। ऐसा माहौल बना है कि जनता का विश्वास सातवें चरण में सातवें आसमान पर पहुंच गया है।बीजेपी के लोगों ने पिछले 10 साल से नौकरी छीनने का रिकॉर्ड बनाया है। लेकिन समाजवादी पार्टी नौकरी देने जा रही है। लोगों को यह जो दिल्ली वाले हैं जो मन की बात सुनाते हैं. लोगों को न जाने कितनी बार मन की बात सुनाई है। लेकिन अब उनके मन की बात कोई भी नहीं सुनना चाहता है।
अब काम और संविधान की बात होगी तभी हमारा देश खुशहाली के रास्ते पर जाएगा
पिछले 10 साल में उनकी सिर्फ बातें ही नहीं झूठी निकली इनका किया हुआ हर वादा झूठा निकला। इन्होंने किसान भाइयों की आय दोगुनी करने की बात कही थी ना तो किसी की फसल दोगुनी हुई ना तो उनकी आय दोगुनी हुई।
इन्होंने बड़े-बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया और जब हम लोगों ने हिसाब किताब लगाया कर्ज माफ करने का तो पता चला इन्होंने सिर्फ अपने मित्र मंडली का ही 25 लाख करोड़ कर्ज माफ किया। लेकिन हमारे किसान भाइयों का कर्ज माफ नहीं हुआ बल्कि बढ़ता चला गया।
बीजेपी ने अलग नियम बनाया
इन्होंने एक अलग से नियम बना दिया जिनका कर्ज 5 करोड़ से ऊपर होगा उसका कर्ज माफ हो जाएगा इन्होंने बड़े-बड़े कारोबारी का 25 लाख करोड़ माफ कर दिया लेकिन हमारे गरीब किसान गांव में रहने वालों का एक भी रुपए कर्ज माफ नहीं किया। हम किस आदिवासी भाइयों से यह कह कर जा रहे हैं 4 जून को हमारी सरकार बनने वाली है। उसके बाद आपके कर्ज माफ करने का फैसला सबसे पहले किया जाएगा। कर्ज माफ करने के साथ ही उनको कानूनी अधिकार भी दिलाएंगे।
युवाओं को पक्की नौकरी मिलेगी
युवाओं ने सोचा था कि उन्हें पक्की नौकरी मिलेगी वह तैयारी कर रहे थे दौड़ रहे थे मेहनत कर रहे थे। लेकिन बीजेपी वालों ने इन्हें धोखा दिया। उन्होंने अग्निवीर व्यवस्था लाकर के उनके सपनों पर पानी फेर दिया। हमारी सरकार आने के बाद हम अग्निवीर व्यवस्था स्वीकार नहीं करेंगे। अग्निवीर व्यवस्था पूरी तरीके से खत्म कर देंगे। जो भी सरकारी नौकरी खाली पड़ी है हमारी सरकार सबसे पहले उन्हें भरने का काम करेगी।
बीजेपी ने खाद की बोरी से चोरी करना शुरू किया
जैसे मुनाफा कमाने के चक्कर में पारले के बिस्किट का पैकेट छोटा हो गया है उसे तरीके से इन्होंने खाद के बोरी में चोरी करना शुरू कर दिया पहले 5 किलो कम किया फिर 10 किलो कम किया। धीरे-धीरे बिस्किट के पैकेट में इतने कम बिस्किट होते जाएंगे की एक बिस्किट मिलेगा आपको। बीजेपी सरकार आने के बाद हर जरूरत की चीज महंगी हो गई है चाहे वह पेट्रोल हो डीजल हो चाहे गैस सिलेंडर हो। इन्होंने पिछले 10 साल में सिर्फ लूटने का काम किया है। इन्होंने 100 नंबर की पॉलिसी गाड़ी को खराब कर दिया है जब से इन्होंने 100 से 112 किया है अपने पुलिस के भाइयों ने भी रेट बढ़ा दिया।
मां गंगा को साफ करने का झूठा वादा किया
प्रधान सांसद ने जो गांव लिया था गोद लिया था। क्या किसी को पता है वह कौन सा गांव है सब भूल गए उन्होंने कौन-कौन सा गांव गोद लिया था। यहां के सांसद ने भी गोद लि या होगा कोई गांव लेकिन किसी को नहीं पता कौन सा गांव है। नरेंद्र मोदी ने मां गंगा को साफ करने का ऐलान किया था लेकिन मां गंगा अभी तक साफ नहीं हुई मां गंगा भले नहीं साफ हुई लेकिन सफाई के लिए जो पैसा आया वह बीजेपी वालों ने साफ कर दिया।
बीजेपी के लोगों को ईमानदार पसंद नहीं
जो लोग कहते थे यहां पर रोजगार लगेंगे। उन्होंने कोई रोजगार नहीं लाया वह कहते थे यहां पर पुश्तैनी कारोबार है। उनके लिए हम योजना बनाएंगे। लेकिन मिर्जापुर वालों के लिए उन्होंने कोई योजना नहीं बनाया। हमें मालूम है मिर्जापुर वाले लोग इनके नीचे से कारपेट खींचने वाले हैं। जो लोग परिवार वाद की बात करते थे यहां पर तो बहुत बड़ा परिवार राज कर रहा है। यहां के बीजेपी के सांसद कमाल के लगते हैं। यहां कोई ईमानदार हो तो उन्हें पसंद ही नहीं करते हैं। ईमानदार अधिकारी यहां रुक नहीं सकता। इनको वही लोग पसंद हैं जो सोनभद्र और मिर्जापुर को खोद खोद कर लेकर चले जा रहे हैं।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: BJP ने क्यों निष्कासित किया? पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा – ABP न्यूज़
Next post PM Modi On ABP News: ब्रह्मोस की हुई चर्चा तो PM मोदी ने एबीपी से क्यों कहा- थैंक यू, जानें पूरा मामला – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *