वाराणसी: मई महीने के आखरी सप्ताह में भी सोने चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है. यूपी के वाराणसी में मंगलवार (28 मई) को सर्राफा बाजार खुलने के साथ सोने की कीमतों में फिर तेजी का दौर देखा गया. सोना 280 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ. वहीं बात चांदी की करें तो उसकी कीमत में भी 1600 रुपये प्रति किलो की तेजी आई है. जिसके बाद उसकी कीमत 93100 रुपये पहुंच गई.
मंगलवार को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट 10 ग्राम शुद्ध सोने की कीमत 280 रुपये चढ़कर 72830 रुपये हो गई. वहीं 27 मई को इसका भाव 72550 रुपये था.इससे इतर बात 22 कैरेट सोने की करें तो मंगलवार को इसकी कीमत 250 रुपये उछाल के बाद 66800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई.वहीं 27 मई को इसका भाव 65650 रुपये था.
ये है 18 कैरेट का भाव
सर्राफा बाजार में मंगलवार को 18 कैरेट सोने की कीमत में भी तेजी आई.बाजार खुलने के साथ 18 कैरेट सोने का भाव 220 रुपये बढ़कर 54670 रुपये हो गई.वहीं 27 मई को इसकी कीमत 54450 रुपये था. बताते चलें कि सोने चांदी की कीमत हर दिन टैक्स और उत्पाद शुल्क के कारण घटता बढ़ता रहता है.
जारी रहेगा उतार चढ़ाव का दौर
वाराणसी के सर्राफा कारोबारी नितिन अग्रवाल ने बताया कि पूरे मई के महीने में सोने चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर देखा गया. इस बीच इसकी कीमतें नया रिकॉर्ड भी बनाई.आगे भी ये दौर देखने को मिलेगा.
चांदी 1600 रुपये महंगा
वाराणसी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी की कीमतों में फिर तेजी आई.सर्राफा बाजार खुलने के साथ चांदी 1600 रुपये प्रति किलो महंगा हुआ है.जिसके बाद उसकी कीमत 93100 रुपये हो गई है.वहीं 27 मई को इसका भाव 91500 रुपये था.
ऐसे जांचे सोने की शुद्धता
सोने की शुद्धता कैरेट में मापी जाती है.24 कैरेट सोना को सबसे शुद्ध माना है. इसमें 99.9 प्रतिशत सोना होता है.शुद्ध होने के कारण यह सॉफ्ट होता है इसलिए ज्वेलरी के लिए 24 नहीं बल्कि 22, 20 और 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है. ISI हॉलमार्क से सोने की शुद्धता को आप जांच सकते है.यह सोने के शुद्धता का सरकारी मुहर है.
Tags: Gold, Gold Rate, Local18, Silver Price Today
पेड़ है या औषधि की खान!…दस्त, पेट दर्द, छाले के लिए रामबाण, जड़ से लेकर पत्तों तक सब यूजफुल
ऐसा दिखता है पुरी मठ के स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का घर, परिवार के सदस्य करते हैं देखभाल
Funny Jokes: पत्नी के रक्तदान करने पर पति को लगा सदमा, कहा- क्या खून पीते-पीते…, पढ़ें मजेदार वायरल जोक्स
विटामिन्स से भरपूर है ये चमत्कारी ड्रिंक, गर्मी में शरीर को रखेगी ठंडा, लू-डिहाइड्रेशन के लिए रामबाण
झुलसा देने वाली गर्मी में ठंडा ठंडा कूल कूल रखेंगी ये कुल्फी, खाने के लिए पहुंचें यहां
अभिनेत्री राशि और वाणी पहुंचीं उज्जैन, बाबा महाकाल के दर पर नवाया शीश; भस्म आरती में भी हुई शामिल
एक बार इस नस्ल की ले आएं बकरी, तो भूल जाएंगे गाय-भैस पालन, कुछ ही दिनों में बदल देगी किस्मत!
'रफी साहब से गवा लो गाना', राजेश खन्ना के दिल पे लगी किशोर कुमार की बात, छूटने लगे सुपरस्टार के पसीने
किसानों के लिए हरा सोना है ये फसल, 1200 रुपये लीटर बिकता है इसका तेल, महिलाएं कर रहीं खेती
