अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ: पूरा उत्तर प्रदेश प्रचंड गर्मी लू और हीट वेव की चपेट में है. लू लगने की वजह से पूरे उत्तर प्रदेश में अब तक 51 लोगों की जान जा चुकी है. लगातार बढ़ती हुई तपिश से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. लोगों का पसीने और गर्मी से हाल बेहाल है. हालांकि आज यानी गुरुवार से मौसम में कुछ सुधार होने का पूर्वानुमान लखनऊ मौसम केंद्र ने जारी किया है.
लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक आज से लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में कहीं पर बादलों की आवाजाही भी रहेगी और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है, जिससे आज यानी गुरुवार से तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी. उन्होंने बताया कि लखनऊ में लोगों को ज्यादा राहत रहेगी. जबकि वाराणसी, बुलंदशहर, आगरा, प्रयागराज और झांसी जोकि अभी तक पूरे यूपी में सबसे गर्म रिकॉर्ड हुए हैं, जहां का 48 डिग्री सेल्सियस से लेकर 49 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड हुआ है यहां पर अभी भी तपिश रहेगी. हालांकि यहां पर भी तापमान में गिरावट हो सकती है. उन्होंने बताया कि पूरा यूपी रेड अलर्ट से बाहर आ गया है, लेकिन हीट वेव की चेतावनी अभी भी जारी रहेगी. यही नहीं वॉर्म नाइट का भी अलर्ट खत्म हो गया है.
इन जिलों को आज से राहत
लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक लखनऊ बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, बलिया चुर्क, बहराइच,फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़ और बस्ती में अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है.
ये जिले रहेंगे गर्म
वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, आगरा और बुलंदशहर आज पूरे उत्तर प्रदेश में गर्म रहेंगे. यहां का अधिकतम तापमान आज भी 46 से 48 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. हालांकि आज से यहां के मौसम में भी कुछ सुधार होगा.
यहां मिला जुला रहेगा मौसम
उरई, हमीरपुर, बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और इटावा आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई में आज तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. यहां का न्यूनतम तापमान भी 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.
Tags: Hindi news, Local18, UP Weather
हाथी को भी खेत में घुसने से रोकेंगे ये घरेलू उपाय, नीलगाय, चूहे, आवारा जानवर तो भागेंगे दूर, नोट करें किसान
पार्टनर लगता है जानी दुश्मन? रिलेशनशिप में दिखाएं इमोशनल मैच्योरिटी, 5 तरीके से कमजोर रिश्ता बनाएं मजबूत
PHOTOS : ये 5 तस्वीरें बदल सकती हैं आपकी तकदीर, दूर होंगी सारी बाधाएं, बता रहे हैं भागलपुर के वास्तुशास्त्री
पटना का असली काला जामुन, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी, 50 साल से स्वाद बरकरार
बकरी पालन से बदली बिहार के किसानों की किस्मत, हर परिवार महीने में करता है 50 हजार की कमाई
महिला ने लगाया प्रेमी को फोन, पूछा पति का हाल, मिला प्यार भरा जवाब मगर सिहर गए परिजन
10 साल के करियर में लगातार दी 6 महा फ्लॉप, 1 हिट को तरसीं एक्ट्रेस, लेकिन Cannes में खूबसूरती से ही लूट ली महफिल
38 साल की वो हीरोइन, जिसने बॉलीवुड को दी पहली 100 करोड़ी मूवी, पीक करियर छोड़ी एक्टिंग, 1,300 करोड़ की है मालकिन
बड़ौदा की महारानी ने ज्वेलरी रखने के लिए लंदन से मंगवाई थी खास तिजोरी, किसे कर दिया दान?
