Lok Sabha Election 2024: चुनाव परिणाम से पहले कांग्रेस का बड़ा फैसला, एग्जिट पोल डिबेट्स का हिस्सा नहीं बनेगी, BJP ने कसा तंज – MP Breaking News

Spread the love

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण कल 1 जून को है, शेष बची 8 राज्यों की 57 सीटों पर कल मतदान होगा और उसके बाद शाम से एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो जायेंगे उसके बाद 4 जून को चुनाव परिणाम आएगा लेकिन इससे पहले कांग्रेस ने एक बड़ा फैसला लिया है, कांग्रेस ने तय किया है कि एग्जिट पोल डिबेट्स में पार्टी भाग नहीं लेगी। भाजपा ने कांग्रेस के इस फैसले पर तंज कसा है।
AICC के मीडिया एवं पब्लिसिटी डिपार्टमेंट के चेयरमेन पवन खेड़ा ने X पर लिखा है कि मतदाताओं ने अपने मत दे दिया है एवं मतदान के परिणाम मशीनों में बंद हो चुके हैं। 4 जून को परिणाम सबके सामने होंगे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नज़रों में परिणाम घोषित होने से पहले किसी भी तरह के सार्वजनिक अनुमान लगा कर घमासान में भाग ले कर टीआरपी के खेल का कोई औचित्य नहीं है। किसी भी बहस का मक़सद दर्शकों का ज्ञानवर्धन करना होता है। कांग्रेस पार्टी 4 जून से डिबेट्स में फिर से सहर्ष भाग लेगी। इसलिए आगामी एग्जिट पोल डिबेट्स में पार्टी भाग नहीं लेगी।

Continue Reading

उधर कांग्रेस पार्टी के इस फैसले पर भाजपा ने तंज कसा है, भाजपा मध्य प्रदेश के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने X पर लिखा – कांग्रेस ने एग्जिट पोल से पहले ही ‘EXIT’ का रास्ता चुन लिया है, लोकतंत्र की दृष्टि से ये बड़ा ही अहंकारी फैसला है। इनके ‘घमंड का घड़ा’ 4 जून को जनता फोड़ देगी । वैसे तो कांग्रेस के प्रवक्ता एग्जिट पोल में बैठकर बोलेंगे क्या? कोई मुद्दा कोई उनके पास है नहीं। इसके अलावा कांग्रेस और उसके नेता 2 बार ‘अपमानित’ होना नहीं चाहते। रिजल्ट के दिन EVM पर ठीकरा फोड़ सकते है, एक्जिट पोल के दिन नहीं।
आगामी एग्जिट पोल डिबेट्स में पार्टी द्वारा भाग ना लिये जाने के निर्णय पर हमारा वक्तव्य :
मतदाताओं ने अपने मत दे दिया है एवं मतदान के परिणाम मशीनों में बंद हो चुके हैं।
4 जून को परिणाम सबके सामने होंगे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नज़रों में परिणाम घोषित होने से पहले किसी भी…
— Pawan Khera 🇮🇳 (@Pawankhera) May 31, 2024

'कांग्रेस ने एक्जिट पोल से पहले ही 'EXIT' का रास्ता चुन लिया है'
लोकतंत्र की दृष्टि से ये बड़ा ही अहंकारी फैसला है। इनके 'घमंड का घड़ा' 4 जून को जनता फोड़ देगी ।
वैसे तो कांग्रेस के प्रवक्ता एग्जिट पोल में बैठकर बोलेंगे क्या? कोई मुद्दा कोई उनके पास है नहीं।
इसके अलावा… pic.twitter.com/6eh1LblXGx
— Ashish Usha Agarwal आशीष ऊषा अग्रवाल (@Ashish_HG) May 31, 2024

 
MP Breaking News is the leading Hindi News portal in Madhya Pradesh, a digital news platform of INTUITIVE NEWS & MEDIA PRIVATE LIMITED, providing news from every segment/category for its readers. Fast and Latest news updates with authenticating content are the prime objective that we seek towards creating a milestone for ourselves. Contact us: mpbreakingnews (at) gmail.com
Bhopal News
Indore News
Jabalpur News
Gwalior News
Play Store
Apple Store
© 2024 Intuitive News & Media Pvt. Ltd. | Powered By Parshva Web
Home | Contact Us | Policies | Terms and Conditions

source

Previous post Lok Sabha Elections 2024: नरेंद्र मोदी से है सुब्रमण्यम स्वामी का 'दिलजले आशिक' जैसा रिश्ता? बोले – ABP न्यूज़
Next post Exit Polls डिबेट से दूरी बनाएगी कांग्रेस, लोकसभा चुनाव परिणाम का जिक्र कर पार्टी ने बताई वजह – Jansatta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *