PM Modi Meditation: पीएम मोदी की आध्यात्मिक यात्रा पर Akhilesh Yadav की तीखी प्रतिक्रिया | ABP News – ABP न्यूज़

Spread the love

PM Modi Meditation: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग से पहले तमिलनाडु के कन्याकुमारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साधना में लीन हो चुके हैं. बताया जा रहा है कि ध्यान कक्ष में पीएम मोदी मौन हैं. शाम 6 बजकर 45 मिनट पर प्रधानमंत्री ध्यान मुद्रा में बैठे हैं. इस दौरान पीएम मोदी किसी से बात भी नहीं करेंगे. जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी की साधना 45 घंटे तक चलेगी. इस 45 घंटे के कठोर ध्यान में ना तो वह अन्न ग्रहण करेंगे. ना ही किसी से बात करेंगे. कठोर साधना में प्रधानमंत्री जरूरत पड़ने सिर्फ केवल नींबू पानी का सेवन करेंगे. वह सिर्फ तरल आहार ही लेने वाले हैं. शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए वह नारियल पानी और अंगूर का जूस भी पीएंगे. पीएम की साधना पर पर विपक्ष ने सवाल उठाना शुरु कर दिया है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि कुछ लोग ध्यान साधना पर जा रहे है…जब रिजल्ट आएगा…तो बोलेंगे कि तपष्या में कोई कमी रह गई होगी…

source

Previous post Exit Polls History: किस देश में सबसे पहले आया एग्जिट पोल, भारत में कब शुरू हुआ चलन? जानें पूरी कहानी – News Nation
Next post न्यूज इन ब्रीफ@5PM: हरियाणा में प्रेमिका से मिलने गए युवक की पिटाई, पंजाब में शादी से मना करने पर हत्या; के… – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *